NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यमन के लोगों ने यूएस ड्रोन हमले को लेकर जर्मनी को ज़िम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दायर किया
अगस्त 2012 में अमेरिकी ड्रोन हमले में रात के समय खाने के दौरान इनके परिवार के दो सदस्य मारे गए थे। याचिका में दावा किया गया है कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन हैं।
पीपल्स डिस्पैच
24 Mar 2021
यमन

यमन के दो लोगों ने यूएस द्वारा जर्मनी के एयरबेस का इस्तेमाल कर यमन पर ड्रोन हमले के लिए जर्मनी को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार 23 मार्च को इसके खिलाफ जर्मनी में देश के संघीय संवैधानिक न्यायालय में अपील दायर किया है। यूएस ने जर्मनी के रमस्टीन एयरबेस का इस्तेमाल कर यमन पर हमला किया था जिसमें उक्त लोगों के परिवार के कई सदस्य मारे गए हैं।

ये अपील यूरोपियन सेंटर फॉर कंस्टिट्यूशनल एंड ह्यूमन राइट्स (ईसीसीएचआर) और मानवाधिकार समूह रिप्रीव द्वारा दो यमनी लोगों अहमद और खालिद बिन अली जाबेर की ओर से दायर की गई थी। इन लोगों का दावा है कि उनके रिश्तेदार 2012 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे।

अमेरिकी ड्रोन हमले में अगस्त 2012 में अली जाबेर के परिवार के दो सदस्यों की कथित तौर पर उस वक्त मौत हो गई थी जब वे रात में खाना खा रहे थे। 2014 में जर्मनी में ईसीसीएचआर और रिप्रीव की मदद से परिवार के तीन सदस्यों ने मुकदमा दायर किया था और सरकार से कहा था कि वह यमन में ड्रोन हमलों के लिए अपनी जमीन का उपयोग करने से अमेरिका को रोके। याचिका में दावा किया गया था कि ये ड्रोन हमले मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

साल 2019 में मुइनस्टर प्रशासनिक अदालत ने कहा था कि अमेरिका को सैन्य ठिकानों का उपयोग करते समय अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करना था। हालांकि, पिछले साल लीपज़िग की संघीय अदालत ने फैसले को पलट दिया था और कहा था कि अंतरराष्ट्रीय कानून पर ध्यान दिए बिना शिकायतों के निपटारे के लिए जर्मनी का कूटनीतिक प्रयास पर्याप्त होगा।

मंगलवार 23 मार्च को एक बयान में ईसीसीएचआर ने कहा कि उपरोक्त आदेश के खिलाफ उनकी संवैधानिक शिकायत मांग करती है कि अदालत जर्मन सरकार से "वादी के जीवन के अधिकार की रक्षा के लिए और कुछ करने" को कहे और अमेरिका द्वारा ड्रोन हमले के लिए रमस्टीन एयर बेस का इस्तेमाल कर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आकलन का मांग करती है।

यूएस ड्रोन हमले में नौ बच्चों सहित अपने परिवार के 34 सदस्यों की गैरकानूनी हत्या को लेकर इसी साल जनवरी में दो यमनी परिवारों द्वारा इसी तरह की अपील रिप्रीव की मदद से इंटर-अमेरिकन कमीशन ऑन ह्यून राइट्स में दायर की गई थी।

आतंकवाद लड़ने के नाम पर अफगानिस्तान और यमन जैसे देशों में बराक ओबामा प्रशासन के समय से यूएस ने बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। इस तरह के हमलों में ज्यादातर बच्चों और महिलाओं सहित निर्दोष नागरिक मारे गए। संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली कई जांच ने साबित किया है कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और मानव अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।

Photo:

yemen
YEMEN WAR
germany attacks on yemen
yemenis filed case
yemen crisis

Related Stories

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

रूस-यूक्रेन विवाद : जब दुनिया सॉफ्ट पावर का इस्तेमाल कर रही है, तब सामने आया खेल संस्थाओं का पाखंड

पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद

डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मानवीय संकटों की अलोकप्रियता को चुनौती

यमन में एक बच्चा होना बुरे सपने जैसा है

यमन के लोगों ने सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया, युद्ध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया

हाउथी और सरकार समर्थक सैनिकों के बीच यमन के मारिब में लड़ाई तेज़

यमन की नाकाबंदी को समाप्त करने की मांग को लेकर अमेरिकी कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल


बाकी खबरें

  • Libya
    पीपल्स डिस्पैच
    "लीबिया में विदेशी लड़ाके और विदेशों से वेतन प्राप्त सैनिक पर युद्ध अपराधों के लिए मुक़दमा चलेगा"
    19 May 2021
    देश के आधिकारिक और ग़ैर आधिकारिक हिरासत केंद्रों में अवैध रूप से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने के लिए पिछले हफ़्ते लीबिया के सशस्त्र गुटों और विदेशी लड़ाकों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए गए…
  •     नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल मुरलीधर सदाशिव पवार ने कहा कि यह बीते चार दशक में सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण तलाश एवं बचाव अभियान है।     भाषा  मुंबई: बजरे पी305 पर मौजूद लोगों में से 89 लोग अब भी लापता हैं। उल्लेखनीय है कि यह बजरा चक्रवात ताउते के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और डूब गया था। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।  नौसेना की ओर से बुधवार को बताया गया कि बेहद खराब मौसम से जूझते हुए उसके जवानों ने बजरा पी305 पर मौजूद 273 लोगों में से अब तक 184 को बचा लिया है।  एक अधिकारी ने ब
    भाषा
    पी305 पर मौजूद लोगों में से 89 अब भी लापता, दो बजरों, ऑयल रिग के सभी लोग सुरक्षित हैं: नौसेना
    19 May 2021
    नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल मुरलीधर सदाशिव पवार ने कहा कि यह बीते चार दशक में सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण तलाश एवं बचाव अभियान है।
  • The court summoned the dean of the hospital on a petition seeking the medical aid of Honey Babu
    भाषा
    हनी बाबू की चिकित्सकीय सहायता के अनुरोध वाली याचिका पर अदालत ने अस्पताल के डीन को किया तलब
    19 May 2021
    हनी बाबू के वकील युग चौधरी ने अवकाशकालीन पीठ से याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, क्योंकि बाबू पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और ‘ब्लैक फंगस’ की वजह से उनकी आंख में भी संक्रमण हो…
  • Columbia
    पीपल्स डिस्पैच
    कोलंबिया में नेशनल स्ट्राइक कमेटी ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का आह्वान किया
    19 May 2021
    कोलंबियाई संगठनों ने प्रदर्शनकारियों की मांग न मानने को लेकर राष्ट्रपति इवान डुके सरकार की निंदा की है।
  • isra
    एम.के. भद्रकुमार
    गाज़ा में इज़रायल की विध्वंसक जीत के मायने
    19 May 2021
    फिलिस्तीनियों के साथ हिंसा से इज़रायल के भीतर राष्ट्रवादी उन्माद उमड़ा है। इस उन्माद की वज़ह से उस विपक्षी गठबंधन का रास्ता बंद हो गया है, जो नेतन्याहू को पद से हटाने की कोशिश कर रहा था। नेतन्याहू को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License