इराक पर आक्रमण के दौरान अमेरिका द्वारा नियुक्त किए गए निजी मिलिशिया कंपनी ब्लैकवाटर से जुड़े चार गार्ड को 2007 में 14 निर्दोष इराकी नागरिकों की हत्या के लिए वर्ष 2015 में दोषी ठहराया गया था।
देवगन मामले में दिये गये फ़ैसले से अदालत की यह आशंका साफ़ तौर पर सामने आती है कि हेट स्पीच की किसी सख़्त परिभाषा से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कमज़ोर हो सकती है।
15 दिसंबर को इथियोपियाई सैनिकों द्वारा सूडानी सेना के गश्ती दल पर हमले के एक सप्ताह बाद भूमि की सीमा निर्धारण करने के लिए दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई।
राहुल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति से हमने कहा कि ये कानून किसान विरोधी हैं और इससे मजदूरों और किसानों का बहुत नुकसान होने जा रहा है तथा किसान इन कानूनों के खिलाफ खड़ा है।’’