दुनिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,34,444 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें अमेरिका से 1,89,099 नए मामले आए हैं और अमेरिका में अब तक 1 करोड़ 78 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
मोदी दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू कर दिया है, जो कि गलत है- और सरकार के इस झूठ की वजह से किसानों को 1.93 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
सरकार इस बात से बेहद डरी हुई है कि कहीं इस आंदोलन से किसानों में वर्ग चेतना का उदय न हो जाए। कहीं अलग-अलग और अलग थलग चल रहे जन आंदोलनों में पारस्परिक सामंजस्य न स्थापित हो जाए।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,337 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 55 हज़ार 560 हो गयी है। जिनमें एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.01 फ़ीसदी यानी 3…