NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
भारत
अंतरराष्ट्रीय
भारतीय शोधकर्ता की टीम ने कोविड-19 की जांच के लिये सस्ता, विद्युतरहित सेंट्रीफ्यूज़ बनाया
यह नए कोरोना वायरस की जांच के लिये किसी मरीज की लार के लिये गए नमूनों से घटकों को अलग कर सकता है। इस खोज से दुनिया के गरीब क्षेत्रों में कोविड-19 के निदान की पहुंच बढ़ सकती है।
भाषा
04 Jul 2020
covid-19

न्यूयॉर्क : एक भारतीय वैज्ञानिक के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने एक सस्ता, विद्युत रहित सेंट्रीफ्यूज विकसित किया है जो नए कोरोना वायरस की जांच के लिये किसी मरीज की लार के लिये गए नमूनों से घटकों को अलग कर सकता है। इस खोज से दुनिया के गरीब क्षेत्रों में कोविड-19 के निदान की पहुंच बढ़ सकती है।

अमेरिका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्याल के मनु प्रकाश समेत वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘हैंडीफ्यूज’ उपकरण ट्यूब में रखे नमूनों को बेहद तेज गति से घुमाता है जो मरीज के लार के नमूने से वायरस के जीनोम (जीन के समूह) को अलग करने के लिये पर्याप्त है वह भी बिना विद्युत के।

मेडरिक्सिव नाम के डिजिटल मंच पर प्रकाशित इस अध्ययन की अभी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा नहीं हुई है लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि सस्ते सेंट्रीफ्यूज को पहले से उपलब्ध घटकों का उपयोग करके प्रति इकाई पांच डॉलर से भी कम की लागत में तैयार किया जा सकता है।

सेंट्रीफ्यूज या अपकेंद्रित्र दरअसल ऐसे उपकरण को कहते हैं जिसमें अपकेंद्री बल के इस्तेमाल से विभिन्न घनत्व के पदार्थों को अलग-अलग किया जाता है। इसी के इस्तेमाल से लार के नमूनों से कोविड-19 के जीनोम को अलग किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि यह तकनीक नैदानिक जांच से जुड़े लोगों और वैज्ञानिकों को एक त्वरित और सस्ती जांच की तकनीक उपलब्ध कराती है जिसे ‘एलएएमपी’ जांच कहते हैं और इससे मरीज की लार के नमूनों में कोरोना वायरस के जीनोम की मौजूदगी की पहचान की जा सकती है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक ‘एलएएमपी’ व्यवस्था सरल है, इसमें किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है, त्वरित है (नमूना लेने से नतीजे आने तक में करीब एक घंटे लगते हैं) और सस्ती है। जांच में जहां यह फायदे हैं वहीं वैज्ञानिकों ने कहा कि लार के नमूनों में वायरस के जीनोम की पहचान के नैदानिक तरीकों के कारण नतीजों में विभिन्नता हो सकती है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लार युक्त पदार्थ की वजह से है जो नैदानिक अभिकर्मकों को बाधित कर सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिखा, “निष्क्रिय किये गए नमूनों से प्रतिक्रिया अवरोधकों को अलग करने के लिये अपकेंद्रित्र (सेंट्रीफ्यूगेशन) को एक विश्वसनीय एलएएमपी प्रवर्धन के तरीके के तौर पर दर्शाया गया है।”

उन्होंने कहा कि कुछ मिनटों तक 2000 चक्कर प्रति मिनट (आरपीएम) की आवश्यक गति सुरक्षित तरीके से प्राप्त करने में सक्षम सेंट्रीफ्यूज में सैकड़ों डॉलर की लागत आती है और उसमें विद्युत आपूर्ति की भी आवश्यकता पड़ती है।

स्टेनफोड विश्वविद्यालय में जैवआभियांत्रिकी के प्रोफेसर प्रकाश ने कहा कि हैंडीफ्यूज से इस कमी से पार पाया जा सकता है। उनकी प्रयोगशाला पूर्व में सस्ता ‘‘ओरीगामी सुक्ष्मदर्शी’’ बना चुकी है जिसे ‘फोल्डस्कोप’ नाम दिया गया।

वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में लिखा, “उपयोगकर्ता सेंट्रीफ्यूज की धुरी से जुड़े एक छोटे मुक्त चक्र को घुमाने के लिये हैंडल पर बार-बार दबाव देता है।”

उन्होंने कहा कि तय समय के बाद पर्याप्त ट्यूब में रखे नमूने पर पर्याप्त अपकेंद्र बल लगता है जिससे एक अलग तरल परत मिलती है जो रसायनों से मुक्त होती है जिसमें कोरोना वायरस के जीन तत्व, उसके आरएनए प्रदर्शित हो सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने लिखा, “सतह पर आ जाने वाले तत्वों का इस्तेमाल तब सार्स-सीओवी-2 की पहचान के लिये एलएएमपी विधि से किया जा सकता है या अन्य विषाणुओं की पहचान के लिये ‘राबे’ या ‘सेप्को’ जांच की जा सकती है।”

अध्ययन के मुताबिक, हैंडीफ्यूज-एलएएमपी जांच हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ब्रायन राबे और कांस्टेंस सेप्को द्वारा विकसित नैदानिक विधि के तरीकों के इस्तेमाल के आधार पर काम करती है।

Coronavirus
COVID-19
Corona test

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Sitaram Yechury
    संदीप चक्रवर्ती
    स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
    25 Feb 2022
    माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License