NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
कपूर, लौंग, अजवाइन और नीलगिरी तेल ऑक्सीजन लेवल नहीं बढ़ाते, केन्द्रीय मंत्री ने शेयर किया ग़लत दावा
सोशल मीडिया पर एक मेसेज वायरल है जिसके मुताबिक कपूर, लौंग, अजवाइन और नीलगिरी तेल का मिश्रण सूंघने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और सांस संबंधी तकलीफ़ में भी राहत मिलती है
रौनक बोराणा
27 Apr 2021
fact check

फ़ेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप पर एक मेसेज वायरल है जिसके मुताबिक कपूर, लौंग, अजवाइन और नीलगिरी तेल का मिश्रण सूंघने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और सांस संबंधी तकलीफ़ में भी राहत मिलती है. लेकिन ऑल्ट न्यूज़ साइंस ने पाया कि इस दावे का कोई आधार नहीं है. दावे के उलट, इस मिश्रण को सूंघने से कपूर की पॉइज़निंग (कैम्फ़र पॉइज़निंग) हो सकती है जो शरीर के लिए बेहद ख़तरनाक है.

अल्पसंख्यक मामलों के केन्द्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने बढ़ते कोरोना मामलों के बीच फ़ेसबुक पर ये दावा शेयर किया था.

अमर उजाला ने एक फ़ैक्ट-चेक रिपोर्ट में इस दावे को सच बताया.

ये दावा कई अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी शेयर किया है.

हिंदी और इंग्लिश में वायरल टेक्स्ट में लिखा है, “कपूर, लौंग और अजवाइन का मिश्रण बनाकर इसमें कुछ बूंदे नीलगिरी के तेल की मिलाकर इस तरह की पोटली बना लें और अपने दिन भर के कामकाज के दौरान बीच बीच में सूँघते रहे…यह ऑक्सिजन लेवल बनाये रखने में मदद करता है..! इस तरह की पोटली लद्दाख में पर्यटकों को दी जाती है जब ऑक्सीजन लेवल कम हो..!”

दावे:

1. कपूर, लौंग और अजवाइन और नीलगिरी तेल ऑक्सीजन लेवल बढ़ाते हैं.

2. कपूर, लौंग, अजवाइन और नीलगिरी तेल का मिश्रण सूंघने से सांस संबंधी तकलीफ़ में राहत मिलती है.

ये दावे बिल्कुल ग़लत हैं

फ़ैक्ट-चेक

1. कपूर

कपूर एक ज्वलनशील क्रिस्टलीय पदार्थ होता है जिसकी महक बहुत तेज़ होती है. इसका इस्तेमाल कई बार त्वचा पर दर्द और जलन कम करने के लिए किया जाता है.

सर्दी होने पर जाम हुई नाक ठीक करने वाले विक्स वेपोरब जैसे प्रोडक्ट्स में भी कम मात्रा में (4-5%) इसका इस्तेमाल होता है. इसके प्रभाव का परिणाम भी मिला-जुला है. कई पुराने अध्ययन बताते हैं कि कपूर और नीलगिरी सर्दी से नाक जाम होने पर कोई असर नहीं दिखाते.

और वैसे भी, गंभीर कोविड-19 मरीज़ों में खून में ऑक्सीजन का लेवल फेफड़े और श्वसन तंत्र (respiratory system) के निचले हिस्से में क्षति पहुंचने से कम होता है. इसलिए ऑक्सीजन लेवल में आई कमी की सांस नली को साफ़ करने से दूर नहीं होगी. एक अन्य रिसर्च ये बताती है कि नाक जाम में राहत होने से ऑक्सीजन स्तर में कोई सुधार नहीं होता है.

यही नहीं, अगर आम कपूर (जिसका डॉक्टरी इस्तेमाल नहीं होता) कुछ मिनटों तक सूंघने की भूल करते हैं तो लोगों के अंदर ये ज़हर के रूप में प्रवेश होकर जमा होगा, खासकर बच्चों में.

अमेरिकन असोसिएशन ऑफ़ पॉइज़न कंट्रोल सेंट्रल के मुताबिक, अमेरिका में 2018 में कपूर से पॉइज़निंग के करीब 9,500 मामले सामने आये थे. इनमें से 10 मामले जानलेवा थे जिनसे शरीर में गंभीर नुकसान पहुंचा. फ़ूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (FDA) 11% या इससे ज़्यादा कपूर का डोज़ लेने के लिए मना करता है.

अमेरिका के सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (CDC) ने भी कपूर से नुकसान पर विस्तृत आंकड़े दिए हैं जिन्हें देखकर मालूम होता है कि इसे शरीर में लेने पर शरीर के अंगों को भारी नुकसान होता है.

CDC की गाइडलाइन के मुताबिक, कपूर सूंघने से नाक, गले और आंखो में परेशानी होती है. ये मिर्गी, दिमागी अस्थिरता, पेट दर्द और ज़्यादा मात्रा में ग्रहण करने से मौत का कारक बन सकता है. भारत में भी कपूर का वाष्प लेने पर पॉइज़निंग होने के मामले सामने आ चुके हैं.

2. लौंग

ये दावा इटली के एक अध्ययन के इकलौते रिव्यु पर आधारित है जिसमें कोविड पर लौंग के असर पर परिकल्पना मात्र की गयी है. हालांकि, इस रिव्यु में जिस रीसर्च का रेफ़रन्स दिया गया है वो हर्पीज़ सिम्पलेक्स वायरस पर की गयी रीसर्च थी न कि SARS-CoV-2 पर. ये रीसर्च यूजिनॉल (eugenol) नाम के कम्पाउंड पर की गयी थी जो लौंग, दालचीनी, जायफल और तुलसी में पाया जाता है और विषाक्त होता है. हालांकि इस रिसर्च में केवल कंपाउंड यूजिनोल के सेवन करने की बात नहीं की गयी है. लेकिन सिर्फ़ लौंग की भाप ज़्यादा मात्रा में लेने से ये ज़हर का काम कर सकती है. ऐसी कोई भी रीसर्च उपलब्ध नहीं है जो दावा करे कि इससे खून में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है या सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है.

3. अजवाइन और नीलगिरी तेल

इन दोनों के लिए कोई रीसर्च या सबूत नहीं मौजूद हैं जो बताए कि अजवाइन और नीलगिरी तेल से खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है या सांस की तकलीफ़ में राहत मिलती है.

निष्कर्ष

व्हाट्सऐप पर शेयर किये गये कुछ अन्य मेसेज में ऐसे ही दावों का क्रेडिट आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. प्रयागराज डाभी को दिया गया है जिन्होंने कोविड-19 मरीज़ों का इससे इलाज किया है. लेकिन प्रयागराज डाभी ने फ़ेसबुक पर वायरल मेसेज को फ़र्ज़ी बताया.

यही नहीं, कुछ मेसेज में तो ये तक कहा गया कि एम्बुलेंस में इस मिश्रण का प्रयोग कोविड-19 मरीज़ों पर हो रहा है. लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 प्रोटोकॉल में एम्बुलेंस के लिए ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कपूर, लौंग, अजवाइन और नीलगिरी तेल ऑक्सीजन लेवल बढ़ाते हैं या सांस की तकलीफ़ में राहत देते हैं. ये नुस्खे केवल हल्के सांस के संक्रमण या नाक जाम होने पर केवल अच्छा महसूस कराने के काम में आते हैं. कपूर सूंघना शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है. लेकिन घरेलू उपायों के ऐसे दावे शेयर किये जाने से लोग मेडिकल हेल्प लेने की बजाय इन नुस्खों पर आश्रित हो जाते हैं.

साभार : ऑल्ट न्यूज़

Social Media
Viral post
Alt news
fact check
Mukhtar Abbas Naqvi

Related Stories

फ़ैक्ट चेक: क्या भारत सचमुच 100 करोड़ टीके लगाने वाला दुनिया का पहला देश है?

फैक्ट चेकः भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के कोरोना की दूसरी लहर के बारे में दावों की सच्चाई

महामारी की दूसरी लहर राष्ट्रीय संकट, इंटरनेट पर मदद मांगने पर रोक न लगाई जाए : उच्चतम न्यायालय

‘कोरोना केयर सेंटर’ के तौर पर इस्तेमाल किए जाएंगे राज्यों के हज भवन

तो क्या अब पूरा समाज खुली जेलों में बदल डाला जाएगा?


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License