NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
ईरान ने अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को मार गिराया 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Jun 2019
फाइल फोटो
Image Courtesy: timesofindia

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने गुरुवार को कहा कि ‘ईरानी हवाईक्षेत्र का उल्लंघन’ करने पर अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को गिराया गया। अपने दावों की पुष्टि की लिए उन्होंने निर्देशांक (अक्षांश और देशांतर की जानकारी) भी पेश किए।

उन्होंने कहा कि ड्रोन को ‘कोह-ए-मुबारक के पास चार बजकर पांच मिनट पर निर्देशांक (25 डिग्री 59'43" उत्तर 57 डिग्री 02'25 पूर्व) में ड्रोन को निशाना बनाया गया। हमने अमेरिकी सैन्य ड्रोन को अपने समुद्री क्षेत्र से बरामद भी कर लिया है, जहां उसे गिराया गया था।’

जरीफ ने पहले ट्वीट किया था कि हम यह साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र जाएंगे कि ड्रोन हमारे हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और ‘अमेरिका झूठ बोल रहा है।’ इससे पहले पेंटागन ने ईरान के अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को मार गिराने की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में था।

अमेरिका के ओमान की खाड़ी में टैंकरों पर हुए हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है।

दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की है। यह एक ऐसी घटना है जिसके बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

अमेरिका और ईरान दोनों ने यह स्वीकार किया है कि ईरानी सुरक्षा बल ने अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को मार गिराया है लेकिन दोनों ने इस बारे में अलग-अलग जानकारी दी है।

ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा, ‘यह ड्रोन स्पष्ट रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर था। हमारे पास यह सभी तथ्यों के साथ दर्ज है न कि हम सिर्फ बातें बना रहे हैं और उन्होंने बड़ी गलती की है।’

उन्होंने रक्षा विभाग द्वारा ड्रोन के मार गिराए जाने का दावा करने के बाद ही ट्वीट किया था, ‘ईरान ने बड़ी गलती की।’ जब उनसे पूछा गया कि वह ईरान की कथित कार्रवाई का क्या जवाब देंगे तो उन्होंने कहा, ‘आप को इसकी जानकारी होगी।’

एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने इससे इंकार किया कि उनके सलाहकार उन्हें ईरान के साथ युद्ध की तरफ धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं...ऐसा नहीं है। यह बिल्कुल उल्टा है।’

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Donald Trump
US surveillance drone
IRAN
United States
America

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?


बाकी खबरें

  • Uddhav Thackeray
    सोनिया यादव
    लचर पुलिस व्यवस्था और जजों की कमी के बीच कितना कारगर है 'महाराष्ट्र का शक्ति बिल’?
    24 Dec 2021
    न्याय बहुत देर से हो तो भी न्याय नहीं रहता लेकिन तुरत-फुरत, जल्दबाज़ी में कर दिया जाए तो भी कई सवाल खड़े होते हैं। और सबसे ज़रूरी सवाल यह कि क्या फांसी जैसी सज़ा से वाक़ई पीड़त महिलाओं को इंसाफ़ मिल…
  • jammu and kashmir
    अशोक कुमार पाण्डेय
    जम्मू-कश्मीर : परिसीमन को लोकतंत्र के ख़िलाफ़ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है बीजेपी
    24 Dec 2021
    बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर श्रीनगर में हिंदू मुख्यमंत्री बनवाने का जुनून सवार है। इसके लिए केंद्र सरकार कश्मीर घाटी व दूसरी जगह के लोगों को, ख़ुद के द्वारा पहुंचाए जा रहे दर्द को नज़रअंदाज़…
  • modi biden
    मोनिका क्रूज़
    2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल
    24 Dec 2021
    जो बाइडेन प्रशासन लगातार युद्ध की धमकी देने, निराधार आरोपों और चीन के विरुद्ध बहु-देशीय दृष्टिकोण बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ नए शीत युद्ध को गरमाए रखना जारी रखे हुए है।
  • unemployment
    रूबी सरकार
    लोगों का हक़ छीनने वालों पर कार्रवाई करने का दम भरने वाले मुख्यमंत्री ख़ुद ही छीन रहे बेरोज़गारों का हक़!
    24 Dec 2021
    इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, एमबीए करने के बाद भी मध्यप्रदेश के आईटीआई में शिक्षक सिर्फ 7200 रुपये प्रति महीने में काम करने के लिए मजबूर हैं, राज्य सरकार की ओर से राहत देने की बात भी हवाबाज़ी ही साबित हुई…
  • modi yogi
    लाल बहादुर सिंह
    चुनाव 2022: अब यूपी में केवल 'फ़ाउल प्ले' का सहारा!
    24 Dec 2021
    ध्रुवीकरण और कृपा बाँटने का कार्ड फेल होने के बाद आसन्न पराजय को टालने के लिए, अब सहारा केवल फ़ाउल प्ले का बचा है। ऐन चुनाव के समय बिना किसी बहस के जिस तरह निर्वाचन कार्ड को आधार से जोड़ने का कानून बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License