NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
इस बार के डूसू चुनाव में क्या था नया?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार फिर से धनबल, बाहुबल और हिंसा का बोलबाला रहा। ईवीएम भी चर्चा में रही और NOTA का भी जलवा रहा।
मुकुंद झा
14 Sep 2018
dusu
Image Courtesy: युमना .com

जैसा की हमने डूसू चुनाव से पूर्व में आपको बताया था की इसबार चुनाव की शुरुआत वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर नामांकन करने के दौरान हमले के साथ हुई और सोमवार को प्रचार के  अंतिम दिन, शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शक्ति सिंह और उनके समर्थकों के द्वारा विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (संध्या ) में तांडव के साथ ही चुनाव प्रचार का अंत हुआ था और ये गुरुवार 13 सितंबर 2018 जिस दिन मतगणना हुई तब तक जारी रहा | मतगणना के बिच में ABVP और NSUI के बिच मतगणना परिसर के भीतर ही झड़प हुई , दोनों ही संग्ठन के लोगो ने वहाँ लगे शीशों को भी तोड़ और लगतार वहाँ हंगामा करते रहे |

दिल्ली  विश्वविद्यालय  छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई को केवल एक पद से संतोष करना पड़ा है। इस बार चुनाव में मतदान पिछले वर्ष की तुलना में मामूली बढ़ोतरी हुई मतदान 43% से बढ़कर 44.5% हुआ |

इस बार किसे कितना मत मिला :-

 

अध्यक्ष

उपाध्यक्ष

 

सचिव

 

सह –सचिव

          अंकिव बसोया ABVP- 20,457 

सन्नी NSUI- 18,723

अभिज्ञान AISA-8090

NOTA-3211

 

शक्ति सिंह ABVP- 23,046

लीना NSUI- 15,000

अंशिका AISA-7329

NOTA-6445

 

आकाश चौधरी NSUI- 20,198

सुधीर ABVP- 14,109

चिंतामणीदेव CYSS -4582

NOTA- 6807

 

ज्योति चौधरी ABVP- 19,353 

सौरभ NSUI- 14,381

शन्नीतंवर CYSS-9199

NOTA-8290

 

 

इस चुनाव में एकबार फिर से EVM मशीन चर्चा के केंद्र में रही। कल  मतगणना के दौरान छह EVM मशीनें खराब हो गईं थीं। इसे लेकर एनएसयूआइ और अन्य छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया था। जब  चुनाव अधिकारी ने मतगणना को पहले पूरे दिन के लिए टालने की घोषणा की परन्तु छात्र संगठनों के विरोध और हंगामे के बाद एक बार फिर करीब पांच घंटे बाद सभी छात्र संगठनों को बातचीत कर दोबारा मतगणना शुरू हुई।

इसके अतिरिक्त भी इस चुनाव में कई और ऐसी घटनाएँ हुई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, आपको यह याद करने में बहुत मुश्किल होगी की डीयू का अंतिम बार कब रिजल्ट रात के 10 बजे आया। दूसरा हमेशा ही डूसू में गुर्जर और जाट के बीच ही मुक़ाबला होता था परन्तु इसबार ऐसा नहीं हुआ। इन सब के अतिरिक्त इसबार डूसू में अपने आपमें एक नया गठबन्धन देखा और NOTA की भी खास भूमिका रही।

डूसू रिजल्ट आने में रात के 10 बजे

आमतौर पर हर वर्ष डूसू का रिजल्ट दोपहर 11 बजे तक सबके सामने आ जाता था। कल भी सबको यही उम्मीद थी और सुबह से गिनती जिस गति से हुई लग रहा था कि रिजल्ट में एक से दो घंटे देर हो सकती है, परन्तु जैसे ही 6 राउंड की गिनती पूरी हुई, ईवीएम में गड़बड़ी सामने आई इसके बाद चुनाव अधिकारी ने घोषणा की आज के लिए गिनती रोकी जा रही और शुक्रवार को दुबारा शुरू होगी| इसी को लेकर हंगामा शुरू हुआ, जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने दुबारा मतगणना का काम 6 बजे शाम को शुरू किया| अंत में चुनाव का परिणाम रात के तकरीबन 10 बजे आया |

 

पूर्वांचल सेंटिमेंट का प्रयोग

डूसू में हमेशा ही जाट और गुर्जर के नाम पर मतदान होता रहा  है  क्योंकि दिल्ली ज़्यादातर जाट और गुर्जर समुदाय के गांवों से घिरा हुआ है। इसलिए, उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। बाहरी लोग कॉलेज की अधिकांश राजनीति को नियंत्रित करते हैं और भीड़ के लिए लोग हरियाणा और राजधानी के ग्रामीण बेल्ट से बुलाए जाते रहे हैं |

 

परन्तु इसबार जाट और गुर्जर समीकरण के अलवा ABVP ने पूर्वांचल कार्ड खेला या फिर यह कहें कि जाट और गुर्जर बाहुबलियों के मध्य एक पर्वांचल के बाहुबली को लड़ाने का निर्णय लिया जिसमें उसे सफलता भी मिली और उसके उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार यूपी के बलिया से शक्ति सिंह जो तकरीबन 7000 के ऐतिहासिक अंतर से विजय हुए|

परन्तु कई लोगों का मानना है की ये डीयू की छात्र राजनीति के लिए ठीक नहीं है, जिस तरह की हिंसा और गुंडागर्दी शक्ति सिंह और उनके समर्थकों की ओर से इस चुनाव में की गई उसने डूसू जो पहले से ही हिंसा के लिए बदनाम रहा है उसमें एक और नया अध्याय जोड़ दिया| 

CYSS और AISA गठबंधन

माना जा रहा है था कि AISA और आम आदमी पार्टी के छात्रसंगठन CYSS का गठबंधन इस चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। AISA-CYSS गठबंधन तो नोटा से ही मुकाबला करता रह गया। आलम यह रहा कि आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन CYSS के दो प्रत्याशियों को मिले कुल मत नोटा को मिले वोटों से भी कम रहा है। इस नए गठबंधन को उम्मीद थी कि एबीवीपी और एनएसयूआई से नाराज विद्यार्थी नोटा की जगह गठबंधन को वोट देंगे|

 

NOTA की भूमिका:- चार पदों पर नोटा को कुल 27739 वोट मिले जो ABVP और NSUI के बाद सबसे अधिक वोट लेने वाल पैनल बनकर उभरा है | हालांकि पिछले साल भी नोटा को करीब 27000 हजार वोट मिले थे। इससे साफ देखा जा रहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों में नोटा का प्रति रुझान स्थायी रूप से बना हुआ है।

 

 

 

DUSU
ABVP
CYSS-AISA
NSUI
NOTA

Related Stories

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

जेएनयू छात्र झड़प : एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जेएनयू में फिर हिंसा: एबीवीपी पर नॉनवेज के नाम पर छात्रों और मेस कर्मचारियों पर हमले का आरोप


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License