NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
इस साल के शांति दूत : डेनिस मुकवेज और नादिया मुराद
डेनिस मुकवेज को रिपब्लिक ऑफ़ कांगों में उनके सर्जिकल कौशल के लिए ‘जादुई डॉक्टर’ के नाम से पुकारा जाता है, जबकि 25 साल की नादिया यजीदी समुदाय के अधिकारों के लिए ‘आवर पीपल’ नामक संगठन बनाकर लड़ रही हैं।
अजय कुमार
06 Oct 2018
नादिया मुराद और डेनिस मुकवेज
फोटो साभार : गूगल

दो देशों के बीच युद्ध की असली दोषी सरकारें होती हैं लेकिन किसी देश में  गृह युद्ध  का दोषी पूरा  देश और विश्व समुदाय होता है। गृह युद्ध के हालात में सबसे अधिक बुरा बर्ताव समाज के सबसे दबे-कुचले वर्ग के साथ होता है। यानी गृह युद्ध का माहौल दुनिया के किसी भी हिस्से में हो, सबसे बुरा बर्ताव वहां की महिलाओं को झेलना पड़ता है। महिलाओं  के साथ दुर्व्यवहार से लेकर दुष्कर्म की घटनाएँ आम हो जाती हैं। पूरी दुनिया में गृह युद्ध के कारणों और निवारणों  पर चर्चा  होती है लेकिन उन हालात पर खुलकर कोई बात नहीं करता जो गृह युद्ध के माहौल में समाज के दबे-कुचले वर्ग को सहना पड़ता है।  यह सारी अमानवीय परेशानियाँ गृह युद्ध के नेपथ्य में रह जाती हैं।  

नेपथ्य या परदे के पीछे के इस दर्दनाक रवैये में कुछ लोग मरहम की तरह काम करते हैं और पूरी दुनिया को अपने जीवन और काम से अचम्भित कर देते हैं कि एक उजड़ते हुए समाज में अकेले वैसा काम किया जा सकता है, जिसपर मानवता फख्र करे। इस बार यानी साल 2018 का शांति का नोबेल पुरस्कार भी  इसी की नुमाइंदगी करता है।  इस बार का शांति का नोबेल पुरस्कार डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में यौन हिंसा से जूझ रही महिलाओं के  इलाज में लगे डॉक्टर डेनिस मुकवेज और इराक में यजीदी समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ रही कार्यकर्ता नादिया मुराद को देने की घोषणा की गई है।

साल 1990 से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में गृह युद्ध का माहौल जारी  है। अभी तक इस युद्ध में तकरीबन 60 लाख से अधिक लोग मर चुके हैं।  नोबेल कमेटी ने डेनिस मुकवेज  के परिचय में कहा कि मुकवेज  केवल कांगों के गृह युद्ध  में हो रही यौन हिंसा से जूझने के ही प्रतीक नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व समुदाय को यौन हिंसा के खिलाफ एकजुट करने के प्रतीक  हैं।  मुकवेज  कांगों शहर के पूर्वी हिस्से में पांजी अस्पताल चलाते हैं और इस अस्पताल के प्रमुख हैं। यह अस्पताल  कांगों के गृह युद्ध में यौन हिंसा का शिकार हुई हजारों महिलाओं के  इलाज से लेकर सर्जरी करने में सहयोग करती है।  मुकवेज  कांगों के पहले ऐसे नागरिक हैं, जिन्हें नोबेल का शांति पुरस्कार दिया जा रहा है।

साल 2014 में दिए गए एक इंटरव्यू में मुकवेज  कहते हैं ‘मैं अपने रोजाना के कामों में हमेशा उन महिलाओं से मिलता हूँ जिनका यौन हिंसा की वजह से  जीवन और शरीर बर्बाद हो चुका होता है, जिनके साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार किया गया होता है, जिनके वैजिएना को गोलियों से घायल कर दिया गया होता है, यह बहुत ही भयानक दृश्य होता है, यह पूरी तरह से मर्दाना शक्ति का घिनौना रूप होता है, जो किसी भी तरह के माहौल में औरत को अपनी जागीर मानता है, मैंने उन औरतों को भी देखा है, जिनकी उम्र 30 साल की होती है लेकिन लगातार बलात्कार होते रहने की वजह से जिनका  वजन 25 से 30 किलो ही  होता है।  इन सभी को पहली बार देखकर ऐसा लगता है कि ये सभी अस्पताल में मरने के लिए आयी हैं लेकिन जैसे- जैसे इनके जीवन के हालात में सुधार होता है तो ऐसा लगता है जैसे इनका फिर से जन्म हो रहा है। यह देखकर मुझे मेरे काम में ख़ुशी और उम्मीद की किरण दिखती है।” 

इराक की तरफ से पहली बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली  नदिया मुराद का जीवन संघर्ष जितना दर्दनाक है उतना ही प्रेरणादायी भी है।  एक ऐसी महिला जो इराक में अल्पसंख्यक समुदाय यजीदी से सम्बन्ध रखती है, जिसका शुरूआती जीवन उत्तरी इराक के पहाड़ी इलाकों के एक खुशहाल गाँव में बीता है, जो भविष्य में शिक्षिका बनने का सपना संजोती है, जिसके  गाँव पर एक दिन चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का हमला होता है, उनके गाँव को तहस-नहस कर दिया जाता है और उन्हें आईएस यौन दासी बना लेता है। उनके साथ तीन महीने तक  कई बार बलात्कार होता है, लेकिन एक दिन मौका मिलने पर वह आईएस के चंगुल से भाग निकलती हैं।  इसके बाद बड़ी बहादुरी के साथ दुनिया का सामना करती है, बड़ी हिम्मत के साथ वे इस्लामिक स्टेट के द्वारा अपने ऊपर की गई क्रूरता से दुनिया को परिचित करवाती हैं। अपने साथ हुई बर्बरता पर ‘द लास्ट गर्ल’ नाम से  किताब लिखती हैं। अपनी बची जिन्दगी यजीदी समुदाय के अधिकारों और यौन हिंसा के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में लगा देती हैं और पूरे विश्व समुदाय में अपने किताब के नाम पर ‘द लास्ट गर्ल’ का नारा देती है जिसका मकसद होता है कि जो बदसलूकी नदिया मुराद के साथ हुई वह बदसलूकी दुनिया में फिर से किसी के साथ न हो। 

तो कुछ इस तरह की दास्तां है इन दोनों शांति दूतों की। 63 साल के  डेनिस मुकवेज  को रिपब्लिक ऑफ़ कांगों में  उनके सर्जिकल कौशल के लिए ‘जादुई डॉक्टर’ के नाम से पुकारा जाता है। इनके कामों पर ‘मैन हु मेंड्स वीमेन’ नाम से  फिल्म भी बन चुकी है। मौजूदा समय में  युद्धों में होने वाली यौन हिंसा के खिलाफ मुखर होकर बोलते हैं। उधर 25 साल की नादिया यजीदी समुदाय के अधिकारों के लिए ‘आवर पीपल’ नामक संगठन बनाकर लड़ रही हैं और अपनी भावी  जिन्दगी की बारें में कहती हैं ‘मैं अपनी समान्य जिन्दगी में वापस तभी लौट पाऊँगी, जब इस्लामिक स्टेट के पास कैद महिलायें आजाद हो जायेंगी, जब मेरे समुदाय को न्याय मिल जाएगा और दोषियों को सजा दे दी जाएगी।’

Denis mukwege
Nadia Murad
yazidi rights
Congo doctor
isis survivor lady
nobel Peace prize 2018
the last girl

Related Stories


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License