NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आधी आबादी
कला
साहित्य-संस्कृति
इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
न्यूज़क्लिक डेस्क
05 Jun 2022
इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा

इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।

नॉट : एरिन हेंसन

तर्जुमा : योगेंद्र दत्त त्यागी

 

तुम्हारी उम्र है ये तुम नहीं हो

नाप भी कपड़ों का अपने तुम नहीं हो

वज़्न अपना तुम नहीं हो 

और न ही रंग इन बालों का तुम हो।

तुम्हारा नाम और गालों में पड़ते ये भंवर भी तुम नहीं हो

हां मगर, जो पढ़ चुकी हो सब किताबें और तुम्हारे लफ्ज़

वो तुम हो।

 

बिखरी-बिखरी सुब्ह की आवाज़ भी 

और वो तबस्सुम भी तुम्हीं हो 

जिसको तुम खिलने नहीं देती

तुम्हारे क़हक़हों की शीरीनी

तुम्हारा एक-इक आंसू हो तुम।

बुलंद आवाज़ में तन्हाई में गाती हो जिनको भी 

वो सारे गीत भी तुम हो।

जहां की सैर की तुमने 

जिसे अपना नशेमन कहती हो

वो देस हो, वो घर भी तुम हो।

यकीं जिनमें भी रखती हो वो सब बातें

और जिनको प्यार तुम करती हो सारे फ़र्द वो तुम हो।

 

तुम्हारी ख़्वाबगाह में लगी तस्वीर और 

जो ख़्वाब देखती हो तुम

वही तुम हो।

बेपनाह हुस्न एक मुजस्सम हो 

लेकिन न जाने क्यूं 

सब भुला बैठी उसी लम्हा 

के जब तुम मान बैठी थी 

तुम्हारी कुल शिनाख़्त 

और तुम्हारी ज़ात का महवर हैं वो चीजें -

जो के तुम हरगिज़ नहीं हो

 

योगेंद्र दत्त दिल्ली स्थित अनुवादक और शायर हैं।

erin hanson
erin hansoN NOT
erin hanson poetry
itwaar ki kavita
self acceptance poetry
poetry in hindi

Related Stories


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 30,549 नए मामले, 422 मरीज़ों की मौत
    03 Aug 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,549 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4 लाख 4 हज़ार 958 हो गयी है।
  • फ़ैक्ट-चेक : अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये 36 पैसे सस्ता किया?
    प्रियंका झा
    फ़ैक्ट-चेक : अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये 36 पैसे सस्ता किया?
    03 Aug 2021
    की-वर्ड सर्च करने पर हमें मालूम चला कि ये ख़बर जुलाई 2020 की है. DNA में 30 जुलाई 2020 को छपी एक ऐसी रिपोर्ट में दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों के कम होने के बारे में बताया गया है. इस रिपोर्ट…
  • यूपी: महिला शिक्षक संघ ने तीन दिन की 'पीरियड लीव' की मांग की
    सबरंग इंडिया
    यूपी: महिला शिक्षक संघ ने तीन दिन की 'पीरियड लीव' की मांग की
    03 Aug 2021
    महिला संगठन की सदस्यों ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी कथित पहल के बावजूद पुरुष संगठनों ने मांग को नजरअंदाज किया।
  • आंचल और उनके साथी 25 हज़ार पेड़ काटने का विरोध कर रहे हैं
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: क्या आप साइंस रिसर्च कॉलेज के लिए 25 हज़ार पेड़ों को कटने देना चाहेंगे ?
    03 Aug 2021
    “हम दुनियाभर में प्राकृतिक आपदाएं देख रहे हैं। उत्तराखंड में ही एक के बाद एक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। अब विकास के नाम पर पेड़ों को काटने का समय खत्म हो गया है। अब पेड़ों के संरक्षण का समय है। हम…
  • पड़ताल दुनिया भर की: पेरू में लाल, अफ़गान में तालिबान, न्यूजीलैंड में माफ़ी
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर की : पेरू में लाल, अफ़गान में तालिबान, न्यूजीलैंड में माफ़ी
    02 Aug 2021
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने अफगानिस्तान में बढ़ रहे तालिबानी कब्जे और लातिन अमेरिकी देश पेरू में वामपंथ की वापसी पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बात की।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License