NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ईवीएम खराबी और फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ में पहले दौर का चुनाव संपन्न
आठ जिलों में स्थित इन 18 सीटों में 10 सीटों पर दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए जबकि आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Nov 2018
छत्तीसगढ़ चुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 18 सीटों पर पहले चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कई जगह ईवीएम खराबी और फर्जी वोटिंग की शिकायतें मिलीं। 

नक्सल प्रभावित कहे जाने वाले आठ जिलों में स्थित इन 18 सीटों में 10 सीटों पर दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गए जबकि आठ सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। 

संवेदनशील नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेड़, केशकाल एवं कोंडागांव में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे समाप्त हुआ, जबकि खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनंदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर एवं चित्रकोट में मतदान शाम पांच बजे तक चला। 

चुनाव आयोग ने कहा कि दोपहर तीन बजे तक 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 
मतदान शुरू होने से चंद मिनट पहले दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण इलाके में इंप्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट भी किया गया। वहीं बीजापुर के पामेड इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हुए बताते हैं। नक्सलियों ने इन चुनावों का बहिष्कार किया था। 
कांग्रेस ने बस्तर इलाके में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया, लेकिन चुनाव आयोग ने अरोपों को खारिज कर दिया।

विधानसभा में कांग्रेस के नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, "भाजपा छत्तीसगढ़ में अपनी जमीन पूर्ण रूप से खो चुकी है और बस्तर से ईवीएम में आ रही गड़बड़ियों की खबरें उसकी हताशा और मायूसी का सबूत है।" 

उन्होंने निर्वाचन आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा।

चुनाव आयोग ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ सूत्र ईवीएम में खराबी और गड़बड़ी की अफवाह फैला रहे हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि उसने तीन दर्जन से ज्यादा ईवीएम और 61 वीवीपैट में तकनीकी खराबी आने के बाद उन्हें बदल दिया था।

10 सीटों पर सुबह सात बजे और बाकी आठ सीटों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। मतदान में 15 लाख से ज्यादा पुरुष और करीब 16 लाख महिलाओं समेत 31 लाख से ज्यादा मतदाता थे। यहां कुल 4,336 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 
इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित कुल 190 उम्मीदवार मैदान में हैं। रमन सिंह राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला चुनौती दे रही हैं। करुणा 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

भाजपा छत्तीसगढ़ में बीते 15 वर्षो से सत्ता में है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इन 18 सीटों में से 12 पर हार का सामना करना पड़ा था।
अब दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को 72 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतगणना सभी पांच राज्यों के चुनावों की एक साथ 11 दिसंबर को होगी। 

(इनपुट आईएएनएस)
 

chattisgarh election
Assembly elections 2018
first phase election
Raman Singh

Related Stories

यूपी: दाग़ी उम्मीदवारों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, लेकिन सच्चाई क्या है?

मायावती ने चुनाव आयोग को आगाह किया, माले ने भी लिखा पत्र

चुनाव 2019: एमपी में आदिवासियों का वोट बीजेपी के हाथों से जा रहा है?

प्रो. नंदिनी और अन्य का खुला पत्र : हमें आशा है कि सैकड़ों निर्दोष आदिवासियों को भी जल्द न्याय मिलेगा

2018 : दलित गुस्सा, किसान संघर्ष और बीजेपी की चुनावी शिकस्त

बेबस मोदी, हार का Post-mortem

हिंदीभाषी सूबों में भी 'मंदिर-मस्जिद' अब चुनाव नहीं जिता सकते!

विधानसभा नतीज़े: भाजपा को एससी/एसटी और शहरी मतदाता ले डूबे

आधी आबादी के साथ मज़ाक : 5 राज्यों ने 10 फीसदी से भी कम महिला विधायक चुनीं

छत्तीसगढ़ : न मोबाइल बांटना काम आया न मोदी और शाह की सभाएं


बाकी खबरें

  • putin
    अब्दुल रहमान
    मिन्स्क समझौते और रूस-यूक्रेन संकट में उनकी भूमिका 
    24 Feb 2022
    अति-राष्ट्रवादियों और रूसोफोब्स के दबाव में, यूक्रेन में एक के बाद एक आने वाली सरकारें डोनबास क्षेत्र में रूसी बोलने वाली बड़ी आबादी की शिकायतों को दूर करने में विफल रही हैं। इसके साथ ही, वह इस…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!
    24 Feb 2022
    तमाम आशंकाओं के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए युद्ध की शुरुआत कर दी है। इस युद्ध के लिए कौन ज़िम्मेदार है? कौन से कारण इसके पीछे हैं? आइए इसे समझते हैं। 
  • up elections
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    उत्तर प्रदेश चुनाव: ज़मीन का मालिकाना हक़ पाने के लिए जूझ रहे वनटांगिया मतदाता अब भी मुख्यधारा से कोसों दूर
    24 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान इस इलाक़े में होना है। ज़मीन के मालिकाना हक़, बेरोज़गारी और महंगाई इस क्षेत्र के कुछ अहम चुनावी मुद्दे हैं।
  • ayodhya
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी
    24 Feb 2022
    अयोध्या में पांचवे दौर में 27 फरवरी को मतदान होना है। लंबे समय बाद यहां अयोध्यावादी और अयोध्यावासी का विभाजन साफ तौर पर दिख रहा है और धर्म केंद्रित विकास की जगह आजीविका केंद्रित विकास की मांग हो रही…
  • mali
    पवन कुलकर्णी
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है
    24 Feb 2022
    माली से फ़्रांसीसी सैनिकों को हटाने की मांग करने वाले बड़े पैमाने के जन-आंदोलनों का उभार 2020 से जारी है। इन आंदोलनों की पृष्ठभूमि में, माली की संक्रमणकालीन सरकार ने फ़्रांस के खिलाफ़ लगातार विद्रोही…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License