NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जारी ट्रैक नवीनीकरण के बावजूद ट्रेन दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि
विभिन्न मार्गों पर जारी ट्रैक के मरम्मत कार्यों के चलते ट्रेनों की गति में बाधा हो रही है जो ट्रेन के नियत समय को प्रभावित कर रहा है जिसके चलते पंक्चुअलिटी रेट में गिरावट आ रही है।
अरूण कुमार दास
20 Aug 2018
train

देश भर में रेल ट्रैक को बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर ट्रैक नवीनीकरण कार्य में तेज़ी के बावजूद ट्रेन दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। किए जा रहे ट्रैक की मरम्मत और उसके रखरखाव के काम ने ट्रेन के परिचालन को बाधित किया है जिसके चलते ट्रेन के पंक्चुअलिटी रेट के साथ रनिंग स्टेटस प्रभावित हो रही है।

पंक्चुअलिटी डेटा के मुताबिक़, नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन 6-12 अगस्त 2018 के दौरान पंक्चुअलिटी रेट 52.72 प्रतिशत था, इसके बाद साउथ ईस्ट सेंट्रल ज़ोन का 61.34प्रतिशत और नॉर्दर्न ज़ोन का 61.45 प्रतिशत है। नॉर्दर्न ज़ोन का लखनऊ डिवीज़न और नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन का इलाहाबाद डिवीज़न का प्रतिशत क्रमशः 35.54 और47.57 है जो कि पंक्चुअलिटी पर्फॉर्मेंस में सबसे निचले स्तर पर है। मुख्य मार्गों पर ट्रेनों की संख्या अधिक होने के चलते 80 से 9 0 प्रतिशत के बीच के पंक्चुअलिटी रेट को ठीक माना जाता है। पंक्चुअलिटी रेट के मामले में नॉर्दर्न ज़ोन में मुरादाबाद डिवीज़न और ईस्टर्न ज़ोन में हावड़ा डिवीजन का पर्फॉर्मेंस भी बेहतर नहीं है, इन दोनों ज़ोन का प्रतिशत क्रमशः 53.17 और 56 है, जबकि दिल्ली डिवीज़न का पर्फॉर्मेंस बेहतर है जो 80 प्रतिशत से ठीक नीचे यानी 77.84 फीसदी है।

ट्रैक को बेहतर करने के लिए विभिन्न मार्गों पर किए जा रहे मरम्मत कार्यों के चलते ट्रेन की गति में बाधा हो रही है जिसके चलते ट्रेनों का नियत समय प्रभावित हो रहा है, लेकिन रेलवे पुराने ट्रैक को नए ट्रैक से बदल रही है। विडंबना यह है कि ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैक नवीनीकरण के बावजूद पिछले कुछ समय में कई दुर्घटनाएं हुई हैं।

रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक़ 1 अप्रैल 2017 और 16 अगस्त, 2017 के बीच ट्रेन दुर्घटनाओं के 20 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल की इसी अवधि 1 अप्रैल से 16 अगस्त 2018 में ट्रेन पलटने की घटनाएं 22 हो गई।

चूंकि रेल की पटरियों के कमज़ोर जुड़ाव और टूट-फूट सहित ट्रैक की ख़राबी के चलते ट्रेन के पटरी से उतरने की घटनाएं होती है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सुरेश प्रभु से ज़िम्मेदारी लेने के बाद पुराने पटरियों को नए पटरियों से बदलने पर ख़ास ध्यान दिया है। हालांकि, रेल दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि ने ट्रैक के मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

बढ़ती रेल दुर्घटनाओं को स्वीकार करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटनारोधी उपायों के लिए दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि इन सबसे के बावजूद ट्रैक को बेहतर करने का काम जारी रहेगा। वास्तव में नई पटरियां बिछाना अब पहली प्राथमिकता नहीं है क्योंकि ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इसे ट्रैक नवीकरण में बदला गया है।

पंक्चुअलिटी मामले में उन्होंने कहा, "हमें विशेष मार्ग पर ट्रेन परिचालन को व्यवस्थित करना है ताकि ट्रैक की मरम्मत में मदद मिल सके जो देरी का कारण बनता है। लेकिन फिर भी यह यात्रियों की सुरक्षा का मामला है इसलिए हमें इसे जारी रखना होगा।"

अधिकारी ने कहा कि जारी ट्रैक के मरम्मत कार्य के चलते कई जगहों पर ट्रेन की गति में बाधा होती है जिसके चलते पंक्चुअलिटी रेट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा रेल के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कई रेल ब्लॉक बनाए गए हैं।

हालांकि अधिकारी ने कहा कि रेल दुर्घटनाओं से यात्रियों को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि ज़्यादातर ये घटनाएं स्टेशनों के नज़दीक हुई है जहां ट्रेन की गति धीमी होती है।

ट्रैक के नवीनीकरण के अलावा रेलवे ट्रैक की ख़राबियों का तेज़ी से पता लगाने के लिए रेलवे वेहिकूलर अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन (यूएसएफडी) सिस्टम भी हासिल कर रहा है। यह प्राथमिक चरण में ख़राबियों का पता लगा सकता है और सभी विकसित देश पटरियों की दरारों का पता लगाने में मानवीय जांच के बदले इस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में मैन्युअली तौर पर इसका पता लगाया जाता है जो किसी विशेष रेल मार्ग को पूरा करने में लंबा समय लगता है।

train derailment
train accidents
indian railways

Related Stories

ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट बहाल करें रेल मंत्री: भाकपा नेता विश्वम

केंद्र का विदेशी कोयला खरीद अभियान यानी जनता पर पड़ेगा महंगी बिजली का भार

कोयले की किल्लत और बिजली कटौती : संकट की असल वजह क्या है?

रेलवे में 3 लाख हैं रिक्तियां और भर्तियों पर लगा है ब्रेक

भारतीय रेल के निजीकरण का तमाशा

निजी ट्रेनें चलने से पहले पार्किंग और किराए में छूट जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं!

भारत में नौकरी संकट जितना दिखता है उससे अधिक भयावह है!

बंगाल ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आये ‘रेड वालंटियर्स’

रेलवे के निजीकरण के ख़िलाफ़ रेल कर्मियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कल!

कोलकाता मेट्रो ने 2500 से अधिक अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी की


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License