NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जेएनयू और बाकी देश : अभी इश्क के इम्तिहां और भी हैं, लेकिन...
जेएनयू देश नहीं है, लेकिन जेएनयू कोई अलग-थलग द्वीप या टापू भी नहीं है। वरना क्या वजह है कि एक तयशुदा हार के बाद भी एबीवीपी जो आरएसएस का छात्र संगठन है, इस कदर बौखलाया है कि हमले पर उतारू है।
मुकुल सरल
18 Sep 2018
2019 elections

“असली लड़ाई तो जेएनयू से बाहर लड़ी जाएगी”, आज ये बात कहना एक अधूरा वक्तव्य और आधा सच है। जेएनयू पर एक बार फिर हमले से अब ये तय हो गया है कि लड़ाई जेएनयू के भीतर और बाहर दोनों जगह है। इसलिए कोई मोर्चा खाली नहीं छोड़ा जा सकता। जेएनयू पर फरवरी 2016 में जो हमला शुरू हुआ वो आज तक जारी है। और छात्र संघ चुनाव बाद हुआ ये ताज़ा हमला ये बताने के लिए काफी है कि भीतर की लड़ाई भी कितनी महत्वपूर्ण है।

जेएनयू देश नहीं है, लेकिन जेएनयू कोई अलग-थलग द्वीप या टापू भी नहीं है। वरना क्या वजह है कि एक तयशुदा हार के बाद भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का छात्र संगठन है, इस कदर बौखलाया है कि हमले पर उतारू हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन भी हिंसा करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हीं के साथ खड़ा दिख रहा है। साफ है ये सब अचानक या अनायास नहीं है। न सिर्फ ये छात्र संघ चुनावों में हार की बौखलाहट का नतीजा है, बल्कि ये एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है जिसके तहत एक प्रगतिशील लोकतांत्रिक संस्थान जिसकी साख दुनियाभर में है उसे बर्बाद किया जाना है। बंद किया जाना है। क्योंकि वहीं से उनके खिलाफ केवल युवा ही नहीं, नये विचार भी निकल रहे हैं जो पुरातनपंथी मनुवादी विचारधारा से मेल ही नहीं खाते बल्कि उसे खुलेआम चुनौती भी देते हैं। ये सब आरएसएस के उसी ब्राह्मणवादी ‘हिंदू राष्ट्र’ की परिकल्पना के विरुद्ध जाता है और “अपनी सरकार” होने के बाद भी ये सब जारी रहे इसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है!इसलिए 2016 के बाद से हमलों का जो सिलसिला जारी रहा वो न केवल बदस्तूर जारी है बल्कि आगे भी जारी रहने वाला है।

जेएनयू की परंपरा और छात्र-शिक्षक जेएनयू को बचा लेंगे इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए, लेकिन उसके बाहर देश को बचाने की ज़िम्मेदारी किसकी है? क्या इसी नीति और रणनीति के तहत देश बच पाएगा जो जेएनयू में अपनाई गई। जेएनयू के भीतर लेफ्ट यूनिटी तो हुई लेकिन बिरसा-आंबेडकर-फूले स्‍टूडेंट एसोसिएशन (बापसा) और छात्र राजद जैसी ताकतें अलग-अलग रहीं। कांग्रेस का छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) तो पहले से अलग चुनाव लड़ता ही है। लेकिन इसके बाद भी छात्रों ने अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करते हुए एबीवीपी को एक काउंसलर से ज्यादा जगह नहीं दी। लेकिन क्या जेएनयू के बाहर भी आरएसएस और बीजेपी से लड़ने के लिए यही रणनीति कारगर हो पाएगी?

2019 की लड़ाई के लिए विपक्ष महागठबंधन की बात तो कर रहा है लेकिन उसका कोई रोडमैप नहीं दिखाई दे रहा। कांग्रेस के बड़े नेता बयान देते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन जैसा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पिछले दिनों एक टीवी इंटरव्यू में कहते हैं कि अलग-अलग राज्यों के स्तर पर गठबंधन किया जा सकता है। केंद्र की सरकार जिसका रास्ता लखनऊ और पटना से जाता है में भी स्थिति बहुत साफ नहीं है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गठबंधन के लिए कोई भी कुर्बानी करने को तैयार हैं लेकिन मायावती इसके लिए तैयार नहीं दिखती। सोमवार को एनडीटीवी के एक विशेष कार्यक्रम में अखिलेश यादव कहते हैं कि गठबंधन के लिए उन्हें दो कदम पीछे भी हटना पड़े तो वे हिचकेंगे नहीं, लेकिन इससे पहले बहजुन समाज पार्टा (बीएसपी) की मुखिया मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहती हैं कि सम्मानजनक सीटें मिलने पर ही समझौता या गठबंधन किया जाएगा, अब ये सम्मानजनक सीटों का अर्थ या फार्मूला क्या है, कहना मुश्किल है। इसी के साथ वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पुराने अंदाज में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस की भी आलोचना करती हैं। यानी 2018 के अंत में भी दोनों से अपनी समान दूरी दिखाती हैं।

उधर जहां अखिलेश समान विचारधारा और सामाजिक बदलाव वाले नये संगठन या नेता जैसे जिग्नेश मेवाणी, चंद्रशेखर आज़ाद आदि का भी स्वागत करने को तैयार दिखते हैं, वहीं मायावती ऐसा बड़ा दिल नहीं दिखाती। वे दलित उभार के नये प्रतीक भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर भी एक दूरी बरतती दिखती हैं। जबकि चंद्रशेखर ने जेल से बाहर आते ही महागठबंधन को सहयोग और समर्थन देने की घोषणा की और मायावती के बारे में पूछने पर उन्हें अपनी बुआ कहते हुए सामाजिक रैलियों के द्वारा उनके ऊपर गठबंधन  में शामिल होने के लिए दबाव बनाने की बात कही लेकिन मायावती को उनसे बेहद परहेज है और वे कहती हैं कि चंद्रशेखर से उनका कोई रिश्ता नहीं है। भीम आर्मी और चंद्रशेखर को लेकर उनका पहले भी यही रवैया रहा और आज बदली हुई परिस्थिति में भी वही है।

उधर लेफ्ट यानी वामपंथ अपनी भूमिका एक संघर्षशील सैद्धान्तिक एकता के तौर पर देखता है। उसके लिए केवल सीटों के आधार पर चुनावी गठबंधन या जोड़-तोड़ महत्वपूर्ण नहीं है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि अलग-अलग प्रदेशों के स्तर पर गठबंधन बन सकता है, राष्ट्रीय स्तर पर किसी गठबंधन जैसी बात अभी नहीं है। उन्होंने कहा कि हां, इतना ज़रूर ध्यान रखा जाएगा कि बीजेपी को सरकार से हटाने के लिए वोट का बंटवारा न होने पाए।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी-लेनिनवादी यानी सीपीआई-एमएल की पोलित ब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन का भी यही कहना है कि एक व्यापक एकता ज़रूरी है लेकिन अलग-अलग राज्यों को अलग-अलग देखना होगा। उन्होंने कहा कि यूनिटी या एकता का मतलब जोड़-तोड़ नहीं होता, जोड़-तोड़ या सिर्फ चुनावी गठबंधन का नतीजा लोगों ने बिहार में देखा जहां महागठबंधन में शामिल नीतीश जी की जेडीयू फिर एनडीए में चली गई। इसलिए लेफ्ट केवल अंकगणित के जोड़-घटाव की एकता की बजाय फासीवाद के विरोध में सामाजिक और राजनीतिक हर मोर्चे पर एक सैद्धान्तिक और वैचारिक संघर्षशील एकता का पक्षधर है।

2019 आम चुनाव
JNU
General elections2019
Left politics
mahagathbandhan

Related Stories

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

भारत में छात्र और युवा गंभीर राजकीय दमन का सामना कर रहे हैं 

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

जेएनयू छात्र झड़प : एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जेएनयू में फिर हिंसा: एबीवीपी पर नॉनवेज के नाम पर छात्रों और मेस कर्मचारियों पर हमले का आरोप

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    केरल: RSS और PFI की दुश्मनी के चलते पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने गंवाई जान
    23 Apr 2022
    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हत्याओं और राज्य में सामाजिक सौहार्द्र को खराब करने की कोशिशों की निंदा की है। उन्होंने जनता से उन ताकतों को "अलग-थलग करने की अपील की है, जिन्होंने सांप्रदायिक…
  • राजेंद्र शर्मा
    फ़ैज़, कबीर, मीरा, मुक्तिबोध, फ़िराक़ को कोर्स-निकाला!
    23 Apr 2022
    कटाक्ष: इन विरोधियों को तो मोदी राज बुलडोज़र चलाए, तो आपत्ति है। कोर्स से कवियों को हटाए तब भी आपत्ति। तेल का दाम बढ़ाए, तब भी आपत्ति। पुराने भारत के उद्योगों को बेच-बेचकर खाए तो भी आपत्ति है…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लापरवाही की खुराकः बिहार में अलग-अलग जगह पर सैकड़ों बच्चे हुए बीमार
    23 Apr 2022
    बच्चों को दवा की खुराक देने में लापरवाही के चलते बीमार होने की खबरें बिहार के भागलपुर समेत अन्य जगहों से आई हैं जिसमें मुंगेर, बेगूसराय और सीवन शामिल हैं।
  • डेविड वोरहोल्ट
    विंबलडन: रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध ग़लत व्यक्तियों को युद्ध की सज़ा देने जैसा है! 
    23 Apr 2022
    विंबलडन ने घोषणा की है कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को इस साल खेल से बाहर रखा जाएगा। 
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रशांत किशोर को लेकर मच रहा शोर और उसकी हक़ीक़त
    23 Apr 2022
    एक ऐसे वक्त जबकि देश संवैधानिक मूल्यों, बहुलवाद और अपने सेकुलर चरित्र की रक्षा के लिए जूझ रहा है तब कांग्रेस पार्टी को अपनी विरासत का स्मरण करते हुए देश की मूल तासीर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License