NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
जेएनयू छात्र संघ चुनाव : वाम गठबंधन की फिर से जीत!
हालांकि औपचारिक रूप से अभी तक परिणाम घोषित नहीं किये गए हैं लेकिन जितने भी रुझान बताए गए हैं, उनसे ये साबित हो गया है की एक बार फिर से जेएनयू लाल ही रहेगा।
मुकुंद झा
08 Sep 2019
JNU
जेएनयू छात्र संघ चुनाव

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर लाल हो गया है। छात्र संघ चुनाव में मुख्य पैनल के सभी चार पदों वाम मोर्चे की जीत साफ़ दिख रही है। अध्यक्ष पद पर वाम मोर्चे के उम्मीदवार आइशे घोष, उपाध्यक्ष पद पर साकेत मून, महासचिव पद पर सतीश चंद्र यादव और संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद दानिश ने जीत हासिल की।

हालांकि औपचारिक रूप से अभी तक परिणाम घोषित नहीं किये गए हैं लेकिन जितने भी रुझान बताए गए हैं, उनसे ये साबित हो गया है की एक बार फिर से जेएनयू लाल ही रहेगा।

WhatsApp Image 2019-09-08 at 7.14.07 PM.jpeg

तमाम कोशिशों के बावजूद भी इस बार आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी के हाथ कुछ नहीं आया है।

अभी तक क्या-क्या हुआ?

जेएनयू छात्र संघ के लिए 6 सितंबर को वोट डाले गए थे। इस दौरान क़रीब 67.9%  मतदान हुआ था।

इसके बाद मतगणना 6 सितबंर को ही रात 9 बजे से होनी थी लेकिन वो नहीं हुई। इस दौरन काफ़ी हंगामा और विवाद हुआ। इसके बाद अंततः 11 से 12 घंटे की देरी से मतगणना शुरू हो सकी। क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू को 17 तारीख़ तक अंतिम रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन छात्रों का आरोप है कि एबीवीपी और प्रशासन जो कि इसबार एक ख़ास विचारधारा के समर्थन में खुलकर काम करता दिख रहा था उसने जानबूझ कर मतगणना के दौरान खलल डालने की कोशिश की।

शुक्रवार और शनिवार की दोपहर तक तो दिन भर इसी को लेकर उहापोह और हंगामा होता रहा। वाम मोर्चे के मुताबिक़ अपनी हार सामने देखकर एबीवीपी इस तरह की कोशिशें कर रही थी क्योंकि उन्हें पता था कि एबीवीपी सेंट्रल पैनल में हार ही चुकी है और मुशिकल ही है कि वो कोई काउंसलर पद भी जीते। अभी तक के नतीजे यह दिखा भी रहे हैं

WhatsApp Image 2019-09-08 at 7.14.08 PM.jpeg

हंगामे और विवाद के बाद  शुरू हुए मतगणना में 5762 वोटों में से 5050 बैलट के गिने जा चुके हैं। लेफ्ट गठबंधन ने सभी सेंट्रल पैनल पोस्ट पर बढ़त बना रखी है। अध्यक्ष पद के लिए लेफ्ट आइशे घोष 2069 वोटों के साथ आगे चल रही  हैं।  सभी चारों पदों पर वाम मोर्चा के उम्मीदवार चुने जाने की संभावना है क्योंकि जितने मतदान की गणना बाक़ी है उससे कहीं अधिक उनका अपने प्रतिद्वंदी से अंतर है।

आपको बता दें कि वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रैटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने 'लेफ्ट यूनिटी' गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ा था। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और बिरसा-आंबेडकर-फूले स्‍टूडेंट एसोसिएशन(बापसा) के उम्मीदवार सामने थे। निर्दलीयों ने भी इस चुनाव में अपनी क़िस्मत आज़माई।

लेफ़्ट कैंडिडेट आइशे घोष 2069 से ज़्यादा वोट हासिल कर चुकी हैं। उनके बाद बापसा के जितेंद्र सुना चल रहे हैं। उन्हें अब तक 985 वोट मिले हैं।

WhatsApp Image 2019-09-08 at 7.14.06 PM (1).jpeg

अध्यक्ष

1.    आइशे घोष (Left)- 2069

2.    जितेंद्र सुना (BAPSA)- 985

3.     मनीष जांगिड़ (ABVP)-981

4.     प्रशांत कुमार (NSUI)-665

5.     प्रियंका भारती (CRJD)-137

6.      राघवेंद्र मिश्रा (निर्दलीय)-47

7.       NOTA -75

उपाध्यक्ष

1.      साकेत मून (Left)-3028

2.      श्रुति अग्निहोत्री (ABVP)-1065

3.       रिषिराज यादव (CRJD)- 216

4.       NOTA- 484

महासचिव

1.       सबरीश पीए (ABVP)- 1182

2.       सतीश चंद्र यादव(LEFT)- 2228

3.        वशीम (BAPSA)- 1070

4.        NOTA -459

संयुक्त सचिव

1         मोहम्मद दानिश(Left)- 2938

2          सुमंत्र कुमार साहू(ABVP)-1310

3          NOTA- 634

WhatsApp Image 2019-09-08 at 7.14.06 PM.jpeg

इसके अलावा सभी स्कूल के काउंसलर की भी बात करें तो वहां भी 'लेफ़्ट यूनिटी' गठबंधन ने भारी बढ़त ले रखी है। अभी तक  के रुझानों मुताबिक़ सभी स्कूलों को मिलाकर कुल 43 काउंसलर में से केवल 1 पर ABVP को बढ़त है,2 पर NSUI और एक ही BAPSA को मिलती दिख रही है।

यानी 39 काउंसलर के पद भी 'लेफ़्ट यूनिटी' गठबंधन जीत रहा है।

JNU
JNUSU
JNU Election
Left coalition
ABVP
SFI
AISA
DSF
AISF
BAPSA
NSUI

Related Stories

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

नई शिक्षा नीति से सधेगा काॅरपोरेट हित

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

शिक्षाविदों का कहना है कि यूजीसी का मसौदा ढांचा अनुसंधान के लिए विनाशकारी साबित होगा


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी सोमवार 20 दिसंबर की देर शाम से अर्बन कंपनी के गुड़गाँव दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। भीषण ठंड में भी महिलाएं रात भर वहीं रहीं और अभी भी उनका प्रदर्शन जारी है।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: विपक्ष कहे 'टेनी' हटाओ, मोदी जी कहें तुम शाह के साथ रैली में आओ
    21 Dec 2021
    विपक्ष गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को हटाने की लगातार मांग कर रहा है लेकिन मोदी जी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। और फर्क पड़े भी क्यों...अरे भई एक तो उत्तर प्रदेश में चुनाव... दूसरा, टेनी जी "…
  • SSC GD 2018
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन
    21 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि एसएससी जीडी 2018 भर्ती में 60210 पदों पर भर्ती निकली थी। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी भी हज़ारों पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों…
  • Kuldeep Sengar
    भाषा
    अदालत ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव पीड़िता के दुर्घटना कांड में आरोप मुक्त किया
    21 Dec 2021
    जुलाई, 2019 में एक ट्रक ने एक वाहन को टक्कर मार दी थी जिससे उन्नाव बलात्कार पीड़िता अपने चाचा एवं वकील के साथ रायबरेली जा रही थी। इस दुर्घटना में पीड़िता के चाचा की मौत हो गयी जबकि पीड़िता एवं उनके…
  • omicron
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रोन : नई बातें सामने आईं, मगर कुछ सवाल अब भी बरक़रार
    21 Dec 2021
    अस्पताल में भर्ती होने की दर, बच्चों में संक्रमण, वैक्सीन सुरक्षा आदि के बारे में निर्णायक समझ बनाने के लिए ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में मौजूद जानकारी अभी भी अधूरी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License