NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जेएनयू के शिक्षक पर 7 छात्राओं ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
SLS के छात्रों ने डीन ऑफिस के सामने जोहरी के खिलाफ़ प्रदर्शन किया और जोहरी के इस्तीफ़े की माँग कीI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Mar 2018
jnu

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंसेज़ (SLS) की सात छात्राओं ने अपनी फैकल्टी के एक सदस्य अतुल जोहरी के खिलाफ़ यौन उत्पीड़न के मामले में एफ़आईआर दर्ज़ की हैI अतुल जोहरी जेएनयू प्रशासन के मुखर समर्थक रहे हैंI

jnu

अतुल जोहरी के खिलाफ़ वसंत कुञ्ज पुलिस थाने में IPC की धारा 354 (महिला की गरिमा को चोट पहुँचाने के मकसद से उसपर हमला या आपराधिक फ़ोर्स इस्तेमाल करना) और धारा 509 (महिला की गरिमा की बेईज्ज़ती के मकसद से किसी शब्द, इशारे या भंगिमा का इस्तेमाल करना) के तहत एफ़आईआर दर्ज़ की गयी हैI  

jnu

मार्च 11 को एक छात्रा विश्विद्यालय परिसर से गायब हो गयी थी और बाद में उसके पिता द्वारा एक एफ़आईआर दर्ज़ किये जाने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार के घर से मिलीI इस छात्रा ने भी जोहरी को ही अपने गायब होने की वजह बतायाI यह छात्रा स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंसेज़ के इंटीग्रेटेड एम्.फिल/पीएचडी की छात्रा हैI

छात्रा ने प्रोफेसर जोहरी को एक मेल लिखा जिसमें उसने कहा कि वह उनकी प्रतिष्ठित लैब छोड़कर जा रही है क्योंकि वो एक चरित्रहीन व्यक्ति है जिसे महिलाओं से बात करना नहीं आताI

उसने अपने मेल में लिखा, ‘माननीय सर, मुझे पता है कि आप इस मुगालते में हैं कि आप जेएनयू या इस पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन गाइड हैं और सभी लोग आपके ही निर्देशन में पीएचडी करना चाहते हैंI मैं भी यहाँ यही सोचती हुई आई थी, लेकिन आपसे मिलकर लगा कि [व्यक्ति के बारे में] पहली समझ हमेशा आखिरी समझ नहीं होतीI श्रीमान् एके जोहरी अनपढ़ लोग भी आपसे ज़्यादा तमीज़दार और भले होते हैं’I

छात्रा ने अपने मेल में यह भी लिखा कि, ‘मैं तुम्हारी प्रतिष्ठित लैब छोड़कर जा रही हूँ क्योंकि तुम एक चरित्रहीन व्यक्ति हो और तुम्हें औरतों से बात करने की तमीज़ नहीं है, तुम्हारा एक सधा हुआ तरीका है जिससे तुम हर लड़की को बेकार होने का अहसास करवाते हो और चूँकि तुम लाइफ साइंसेज़ के बड़े जाने-माने बाबा हो तो हम सब कुछ भी नहीं’I

SLS के छात्रों ने डीन ऑफिस के सामने जोहरी के खिलाफ़ प्रदर्शन किया और जोहरी के इस्तीफ़े की माँग कीI

jnu

JNU
यौन उत्पीड़न
शिक्षण संस्थानों में यौन उत्पीड़न
अतुल जोहरी

Related Stories

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

भारत में छात्र और युवा गंभीर राजकीय दमन का सामना कर रहे हैं 

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

जेएनयू छात्र झड़प : एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जेएनयू में फिर हिंसा: एबीवीपी पर नॉनवेज के नाम पर छात्रों और मेस कर्मचारियों पर हमले का आरोप

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें

दिल्ली दंगे: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को जमानत देने से अदालत का इनकार


बाकी खबरें

  • bihar school
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मांग में भाकपा-माले विधायकों का प्रदर्शन
    08 Mar 2022
    “2.75 लाख शिक्षक के पद नीचले स्तर पर खाली हैं और कॉलेज लेवल पर अभी भी करीब 70 प्रतिशत शिक्षक के पद खाली हैं। पढ़ने-लिखने वाले गरीब के बच्चे शिक्षा महंगी होने के चलते वे इससे दूर हो रहे हैं।"
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस ने अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर जवाबी कार्रवाई की
    08 Mar 2022
    ईरान के साथ परमाणु समझौते और मॉस्को-तेहरान के द्विपक्षीय संबंधों के बारे में रूस अमेरिका से “बेहद साफ़ शब्दों” में जवाब चाहता है।
  • womens day
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी एक आशा की किरण है
    08 Mar 2022
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 भारतीय महिलाओं के लिए मजबूत प्रासंगिकता के साथ राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं की एक श्रृंखला के बीच आता है। महिलाएं अपने अधिकारों को लागू करने और सार्वजनिक मंचों पर अपनी…
  • EXITPOLL
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    EXIT POLL: बिग मीडिया से उलट तस्वीर दिखा रहे हैं स्मॉल मीडिया-सोशल मीडिया
    08 Mar 2022
    पिछले डेढ़-दो महीने से जारी चुनाव खत्म हो चुके हैं अब नतीजों का इंतज़ार है, हालांकि उससे पहले जारी एग्ज़िट पोल में भाजपा की सरकार दिखाई जा रही है।
  • Ukrainian
    मोहम्मद शबीर
    यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने युवा कम्युनिस्ट नेताओं को गिरफ्तार किया 
    08 Mar 2022
    वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ और अन्य प्रगतिशील संगठनों ने यूक्रेन के लेनिनवादी कम्युनिस्ट यूथ यूनियन के नेताओं अलेक्सांद्र कोनोनोविच और मिखाइल कोनोनोविच की गिरफ्तारी की निंदा की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License