NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जेएनयू प्रकरण : 3 साल बाद कन्हैया, उमर समेत 10 के खिलाफ चार्जशीट दायर

चार्जशीट में तत्कालीन छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला रशीद और छात्र नेता अपराजिता राजा का भी नाम शामिल है, हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है बल्कि ज़रूरत पड़ने पर इनसे पूछताछ की जा सकती है।
मुकुंद झा
14 Jan 2019
jnu sedition

दिल्ली पुलिस ने आज करीब तीन साल बाद सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में फरवरी 2016 के एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से "राष्ट्रविरोधी” नारे लगाने के आरोप में छात्र नेता  कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित दस लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मामले में 12,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। 

बताया जा रहा है कि इस चार्जशीट में तत्कालीन छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला रशीद और सीपीआई नेता डी राजा की बेटी और छात्र नेता अपराजिता राजा का भी नाम शामिल है, हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है बल्कि ज़रूरत पड़ने पर इनसे पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने माना है कि इनके खिलाफ पर्याप्त सुबूत नहीं हैं। इससे पहले इस मामले में किसी भी महिला का नाम नहीं था। मजिस्ट्रेट सुमित आनंद मंगलवार को इस आरोप पत्र का परीक्षण करेंगे।

 आईपीसी 124 ए (राजद्रोह), 323, 465 (फर्जीवाड़ा), 471 (असली, जाली दस्तावेज का उपयोग करना), 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्रित करने के लिए), 149 (सामान्य उद्देश्य के लिए  गैरकानूनी रूप से एत्रितत होने) , 147 (दंगाई) और 120 बी के धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की गई है।

इस पूरी घटना के बाद समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा है कि अगर ये चार्जशीट की खबर सही है तो मैं इसके लिए दिल्ली पुलिस और मोदी जी का धन्यवाद करना चाहूँगा कि आखिरकार 3 साल बाद चार्जशीट दाखिल की गई और चुनाव से कुछ दिन पहले इसका दाखिल होना दिखा रहा है कि ये राजनीति से प्रेरित है, परन्तु मुझे न्यायपालिका पर विश्वास है।

अधिकांश लोग 9 फरवरी  की घटनाओं को शायद भूल भी गए होंगे लेकिन ये एक ऐसी तारीख थी जो छात्र आंदोलनों के इतिहास में शिक्षक और छात्रों के बीच एक उल्लेखनीय समन्वय के साथ एकजुट लड़ाई की शुरुआत के लिए याद की जाती है। आइए एक बार फिर से 9 फरवरी कि घटना में अब तक के घटनाक्रम को देखते है।

sedition.jpg

जेएनयू प्रकरण पर एक नज़र

• 9 फरवरी, 2016 : उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित कुछ छात्रों द्वारा अफ़ज़ल गुरु की फांसी के खिलाफ एक कार्यक्रम आयोजित कियागया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, कुछ मीडिया चैनल जो उस समय ग्राउंड रिपोर्ट का दावा कर रहे थे उन्होंने दिखाना शुरू किया कि वहाँ भारत विरोधी नारे लगे।  फिर कुछ विवादित वीडियो को लगातार प्रसारित किया गया।

 • 12 फरवरी : कन्हैया कुमार  जो  जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस ने उन पर राजद्रोह और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया। कई अन्य जेएनयू  छात्रों को इन्ही मामलो में गिरफ्तार किया गया;  उनमें से पांच लोग अंडरग्राउंड हो गए थे। इसके बाद  कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के समर्थन में छात्रों और शिक्षको ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 • 15 और 16 फरवरी : कन्हैया कुमार की सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर भाजपा और संघ से जुड़े वकीलों के एक समूह द्वारा पत्रकार, जेएनयू के शिक्षक, छात्र नेता कन्हैया कुमार और अन्य एक्टिविस्ट पर हमला किया जाता है।

 • 17 फरवरी :  जेएनयू के संकाय सदस्यों ने राष्ट्रवाद पर खुली व्याख्यान श्रृंखला शुरू की और फिर नोम चोमस्की सहित प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के 133 प्रख्यात प्रोफेसरों ने कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए एक पत्र लिखा , और जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों के साथ एकजुटता ज़ाहिर की।

 • 18 फरवरी को, ABVP की JNU यूनिट के तीन पदाधिकारियों ने इस मामले में परिषद से असहमति जताते हुए इस्तीफा दे दिया।

• 21 फरवरी : सभी फरार छात्र परिसर में लौट आए और आत्मसमर्पण के लिए खुद को पेश किया।

• 24 फरवरी : दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया।

• 3 मार्च : कन्हैया कुमार को 10 हज़ार रुपये के बॉन्ड पर ज़मानत मिली।

कन्हैया कुमार जेएनयू वापस आए जहाँ पहले से ही मीडिया का हुजूम उनका का इंतज़ार कर रहा था। फिर वहां कन्हैया ने ऐतिहासिक भाषण दिया, जिससे वे एक नये युवा नेता के तौर पर पहचाने गए।

• 17 मार्च : उमर और अनिर्बान को 6 महीने की अंतरिम ज़मानत मिली। इसके बाद जेएनयू के एडमिन  ब्लॉक में फिर एक विशाल सभा हुई।

• 26 अप्रैल :  कुलपति  की जांच समिति ने 21 छात्रों को अनुशासनात्मक मानदंडों को तोड़ने के लिए दोषी पाया, छात्र संघ और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने इस फैसले को नकार दिया|

• 10 और 12 मई को इस फैसले से नाराज़ छात्र ने दिल्ली के उच्च न्यायालय का रुख किया |

• 13 मई को उच्च न्यायालय ने छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई को खारिज़ कर दिया

•  14 जनवरी 2019 :  स्पेशल सेल ने मामले में चार्जशीट दायर की। 

 

JNU
Umar khalid
Kanhaiya Kumar
Anirban
Delhi
delhi police
sedition CASE

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

जब "आतंक" पर क्लीनचिट, तो उमर खालिद जेल में क्यों ?

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

बग्गा मामला: उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस से पंजाब पुलिस की याचिका पर जवाब मांगा

राजद्रोह मामला : शरजील इमाम की अंतरिम ज़मानत पर 26 मई को होगी सुनवाई

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?


बाकी खबरें

  • श्याम मीरा सिंह
    यूक्रेन में फंसे बच्चों के नाम पर PM कर रहे चुनावी प्रचार, वरुण गांधी बोले- हर आपदा में ‘अवसर’ नहीं खोजना चाहिए
    28 Feb 2022
    एक तरफ़ प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में यूक्रेन में फंसे कुछ सौ बच्चों को रेस्क्यू करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी तरफ़ यूक्रेन में अभी हज़ारों बच्चे फंसे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे…
  • karnataka
    शुभम शर्मा
    हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 
    28 Feb 2022
    यह विडम्बना ही है कि हिजाब का विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से होता है, जो खुद हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्णता से चिपकी रहती हैं।
  • Chiraigaon
    विजय विनीत
    बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के बनारस में चिरईगांव के बाग़बानों का जो रंज पांच दशक पहले था, वही आज भी है। सिर्फ चुनाव के समय ही इनका हाल-चाल लेने नेता आते हैं या फिर आम-अमरूद से लकदक बगीचों में फल खाने। आमदनी दोगुना…
  • pop and putin
    एम. के. भद्रकुमार
    पोप, पुतिन और संकटग्रस्त यूक्रेन
    28 Feb 2022
    भू-राजनीति को लेकर फ़्रांसिस की दिलचस्पी, रूसी विदेश नीति के प्रति उनकी सहानुभूति और पश्चिम की उनकी आलोचना को देखते हुए रूसी दूतावास का उनका यह दौरा एक ग़ैरमामूली प्रतीक बन जाता है।
  • MANIPUR
    शशि शेखर
    मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव
    28 Feb 2022
    मणिपुर की महिलाएं अपने परिवार के सामाजिक-आर्थिक शक्ति की धुरी रही हैं। खेती-किसानी से ले कर अन्य आर्थिक गतिविधियों तक में वे अपने परिवार के पुरुष सदस्य से कहीं आगे नज़र आती हैं, लेकिन राजनीति में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License