NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जेएनयू वीसी का “ज्ञान पर हमला”!, छात्रों और शिक्षकों ने इस्तीफ़ा मांगा
कक्षा में अनिवार्य उपस्थिति, शैक्षणिक स्वतंत्रता और प्रशासनिक "अनियमितताओं" के मुद्दों पर तेज़ हुई लड़ाई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Jan 2019
Translated by महेश कुमार
JNU (FILE PHOTO)
Image Courtesy: Indian Cultural Forum

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने हाल ही में जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) बिल जमा नहीं करने का आरोप लगाया था। जेएनयूएसयू ने इन आरोपों से इनकार किया है, और वीसी को अपने आरोपों को साबित करने के लिए दो दिन का समय दिया है। जेएनयूएसयू ने यह भी मांग की है कि कुलपति को लोकतांत्रिक रूप से चुने गए छात्र संघ के खिलाफ "झूठ बोलने और परेशान करने" के लिए इस्तीफा देना चाहिए।

यह केवल जेएनयू में तल्खी पैदा करने वाला मुद्दा नहीं है। हाल ही के दिनों में, कुलपति और जेएनयूएसयू के बीच टकराव के साथ-साथ विश्वविद्यालय में जेएनयू शिक्षक संघ (जनुटा) के साथ भी तनाव बढ़ गया है, जो हाल ही में हुई घटना के बाद उस वक्त ज्यादा भड़क गया था जब कविता सिंह, जो कि स्कूल ऑफ आर्ट्स और एस्थेटिक्स की डीन हैं और जिन्होंने इन्फोसिस पुरस्कार जीता था, उन्हें शनिवार, 5 जनवरी की शाम को इसे प्राप्त करने के लिए बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में जाना था, जिसकी छुट्टी से इनकार कर दिया गया था। ‘इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन’ वार्षिक पुरस्कार का आयोजन करता है जिसमें एक स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति पत्र और एक लाख डॉलर (या इसके समकक्ष भारतीय रुपये) का पुरस्कार शामिल है। अपने स्वीकृति भाषण में, प्रो. सिंह, जिन्हें मानविकी श्रेणी में मुगल, राजपूत और डेक्कन कला पर उनके काम के लिए सम्मानित किया गया था, ने जेएनयू के भीतर मौजूदा मुद्दों और अस्थिरता के माहौल को छुआ था। उन्होंने कहा कि, "मुझे जेएनयू, एक ऐसी संस्था है जिसका धन्यवाद देना चाहती हूं जो कुछ साल पहले तक शोधकर्ताओं के लिए अपने काम को बेरोक-टोक और मुक्त रूप से अंज़ाम देने के लिए एक महान जगह थी। लेकिन अभी हालात काफी खराब हैं। कितना बुरा लगा? जब मैंने आज सुबह अपना ईमेल चेक किया, तो मैंने पाया कि इस अवार्ड को प्राप्त करने के लिए मैंने जो छुट्टी ली थी, उसे कुलपति ने अस्वीकार कर दिया था। वी.सी. के मुताबिक यहाँ मेरी उपस्थिति नाजायज है।”

अनिवार्य उपस्थिति एक अन्य ऐसा मुद्दा है जो शिक्षकों और प्रशासन के बीच संघर्ष का विषय बन गया है। शनिवार को, जनुटा (JNUTA) ने 21 देशों के 75 विश्वविद्यालयों में दैनिक उपस्थिति की प्रथाओं पर किए गए एक सर्वेक्षण पर रिपोर्ट जारी की और इस पूरे के पूरे अभ्यास के बाद केवल एक विश्वविद्यालय कुआलालंपुर में पाया गया।

जनुटा ने कहा कि इसने इस तरह के अभ्यास को अच्छे शिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने वाले विश्वविद्यालय के विचार का विरोधाभासी पाया। कई लोगों ने तर्क दिया कि इस तरह की नीति केवल एक ऐसे विश्वविद्यालय में निगरानी के शासन को स्थापित करने के लिए है जिसे अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है।

कई संसद सदस्यों (सांसदों) ने भी विश्वविद्यालय में जारी अशांति पर चिंता व्यक्त की है। जेएनयू प्रशासन की "अनियमितताओं और कुशासन" को उजागर करने के लिए, शुक्रवार को पांच राज्यसभा सांसद एक साथ आए और "ज्ञान पर हमले" के खिलाफ चिंता व्यक्त की। जेएनयू के कुलपति के खिलाफ जांच की मांग करते हुए, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा- “हम तत्काल जांच की मांग करते हैं, और जब तक यह जांच होती है तब तक [जेएनयू वी-सी] हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम इस बाबत  मानव संसाधन विकास मंत्री को भी लिखेंगे। यह जेएनयू के साथ एकजुटता और इसके माध्यम से उच्च शिक्षा की रक्षा का कार्य है। आप [जेएनयू के शिक्षक और छात्र] अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं बल्कि एक बेहतर विचार’ के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हम आपके साथ हैं।”

वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर, जो पांच राज्यसभा सांसदों में से एक थे, ने यहां की शोध करने की संस्कृति पर हमला करके जेएनयू को नष्ट करने की बड़ी साजिश की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा: "फासीवादी और सत्तावादी लोग अनुसंधान, विद्वता और प्रगतिशील सोच से घृणा करते हैं। वे स्वतंत्र मन वाले किसी भी संस्थान को दफनाने, नियंत्रित करने और नष्ट करने की कोशिश करते हैं। वर्तमान सरकार विश्वविद्यालयों को नष्ट करना चाहती है और जेएनयू को उसका प्रतीक बनाया जा रहा है।”

JNU
JNU VC
JNUSU
JNU TA
JNU student
Education crises

Related Stories

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

भारत में छात्र और युवा गंभीर राजकीय दमन का सामना कर रहे हैं 

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

जेएनयू छात्र झड़प : एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जेएनयू में फिर हिंसा: एबीवीपी पर नॉनवेज के नाम पर छात्रों और मेस कर्मचारियों पर हमले का आरोप

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पीएम सुरक्षा चूक मामले में पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति गठित
    12 Jan 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘‘सवालों को एकतरफा जांच पर नहीं छोड़ा जा सकता’’ और न्यायिक क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा जांच की निगरानी करने की आवश्यकता है।
  • dharm sansad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नफ़रत फैलाने वाले भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
    12 Jan 2022
    पीठ ने याचिकाकर्ताओं को भविष्य में 'धर्म संसद' के आयोजन के खिलाफ स्थानीय प्राधिकरण को अभिवेदन देने की अनुमति दी।
  • राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    विजय विनीत
    राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    12 Jan 2022
    "आरएसएस को असली तकलीफ़ यही है कि अशोक की परिकल्पना हिन्दू राष्ट्रवाद के खांचे में फिट नहीं बैठती है। अशोक का बौद्ध होना और बौद्ध धर्म धर्मावलंबियों का भारतीय महाद्वीप में और उससे बाहर भी प्रचार-…
  • Germany
    ओलिवर पाइपर
    जर्मनी की कोयला मुक्त होने की जद्दोजहद और एक आख़िरी किसान की लड़ाई
    12 Jan 2022
    पश्चिमी जर्मनी में एक गांव लुत्ज़ेराथ भूरे रंग के कोयला खनन के चलते गायब होने वाला है। इसलिए यहां रहने वाले सभी 90 लोगों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। उनमें से केवल एक व्यक्ति एकार्ड्ट ह्यूकैम्प…
  • Hospital
    सरोजिनी बिष्ट
    लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़
    12 Jan 2022
    लखनऊ के साढ़ामऊ में स्थित सरकारी अस्पताल को पूरी तरह कोविड डेडिकेटेड कर दिया गया है। इसके चलते आसपास के सामान्य मरीज़ों, ख़ासकर गरीब ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही इसी अस्पताल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License