NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
जेट एयरवेज की फ्लाइट में यात्रियों के कान, नाक से बहने लगा खून
हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि हो सकता है कि चालक दल के सदस्य विमान के उड़ान भरने पर केबिन का प्रेशर मेंटेन करने के लिए उपलब्ध बटन 'ब्लीड स्विच' को ऑन करना भूल गए हों, जिस वजह से यह घटना हुई।
आईएएनएस
20 Sep 2018
JET Airways
Image Courtesy : IANS

मुंबई| मुंबई से जयपुर जा रहा जेट एयरवेज के विमान में केबिन प्रेशर कम होने से 30 यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगे, जिस कारण विमान को वापस मुंबई लाया गया। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि इस शिकायत के बाद उड़ान संख्या 9डब्ल्यू-697 को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस बुलाना पड़ा। इस विमान में 166 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। 

कई यात्रियों ने सिर में दर्द की शिकाय की तो 30 लोगों के नाक और कान से खून बहने लगा और उन्हें हवाईअड्डे पर डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत चिकित्सकीय सुविधा दी।

हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि हो सकता है कि चालक दल के सदस्य विमान के उड़ान भरने पर केबिन का प्रेशर मेंटेन करने के लिए उपलब्ध बटन 'ब्लीड स्विच' को ऑन करना भूल गए हों, जिस वजह से यह घटना हुई। 

जेट एयरवेज ने कहा कि विमान के क्रू को ड्यूटी से हटा दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है।

JET Airways
Cabin Pressure

Related Stories

अदालत का जेट एअरवेज के नरेश गोयल को विदेश जाने की अनुमति देने से इंकार, लुक आउट नोटिस पर मांगा जवाब

भारत में एक और एयरलाइन बंद हो गई!

रोती बिलखती युवतियों के बीच अट्टहासी चुनावी भाषण


बाकी खबरें

  • Anganwadi workers
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 
    08 Mar 2022
    आने वाले दिनों में सभी महिला कार्यबलों से सम्बद्ध यूनियनों की आस ‘संयुक्त महापंचायत’ पर लगी हुई है; इस संबंध में 10 मार्च को रोहतक में एक बैठक आहूत की गई है।
  • refugee crisis
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 
    08 Mar 2022
    अमेरीका ने रूस से आयात होने वाले तेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी मुहिम शुरू की, तो दूसरी तरफ जेलेंस्की ने रूस को चिकित्सा आपूर्ति मार्ग पर हुआ समझौता याद दिलाया।
  • राज कुमार
    गोवा चुनावः कौन जीतेगा चुनाव और किसकी बनेगी सरकार?
    08 Mar 2022
    इस बार भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि तमाम विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए लड़े हैं और ये स्थिति कांग्रेस के पक्ष में जाती है।
  • privatization of railways
    सतीश भारतीय
    निजी ट्रेनें चलने से पहले पार्किंग और किराए में छूट जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं!
    08 Mar 2022
    रेलवे का निजीकरण गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर वजन लादने जैसा है। क्योंकि यही वर्ग व्यवसाय और आवाजाही के लिए सबसे ज्यादा रेलवे पर आश्रित है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की घटकर 50 हज़ार से कम हुई
    08 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,993 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.12 फ़ीसदी यानी 49 हज़ार 948 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License