NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
ज़हरीली शराब का कहर, यूपी-उत्तराखंड में लगातार मौतें
एक बार फिर ज़हरीली शराब का कहर बरपा है। दो राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से ज़हरीली शराब पीनें से मौतों की ख़बरें आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग बीमार भी हैं। यूपी सरकार ने अभी 14 मौतों की पुष्टि की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Feb 2019
ज़हरीली शराब से मौत

एक बार फिर ज़हरीली शराब का कहर बरपा है। दो राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से ज़हरीली शराब पीनें से मौतों की ख़बरें आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग बीमार भी हैं। यूपी सरकार ने अभी 14 मौतों की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस/आईपीएन के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान क्षेत्र में जहरीली शराब पीने की घटना में पांच और लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई हैं। इस घटना में दो दिनों में अबतक कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार अन्य बीमार हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने आईएएनएस से कहा कि कुशीनगर के तरयासुजान से नौ लोगों व सहारनपुर के उमही गांव से पांच लोगों की मौत की सूचना है।

इस मामले में तरयासुजान के इंस्पेक्टर, हल्का दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, आबकारी निरीक्षक समेत पांच सिपाहियों को भी निलंबित किया गया है। जहरीली शराब बनाने और बेचने के आरोपी राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया, "गुरुवार को रामवृक्ष और रामनाथ शाह की मौत भी शराब सेवन से होने की बात सामने आई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विजय और ओम दीक्षित की मौत भी शराब से होना बताया गया है, लेकिन घर वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।"

उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय आबकारी इंस्पेक्टर हृदय नारायण पांडेय, प्रधान सिपाही प्रहलाद सिंह, राजेश कुमार तिवारी, सिपाही रवींद्र कुमार व ब्रह्मानंद श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने कच्ची शराब बेचने वालों पर मुकदमा दर्ज कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि हीरा और डेबा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है। घर वालों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज़हरीली शराब से उत्तराखंड के रुड़की में भी 12 लोगों की मौत की ख़बर है। चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।  

इन घटनाओं ने दोनों राज्यों में शासन-प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर और सहारनपुर जिलों में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु की घटना को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों की समुचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने दोनों जिलों के आबकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं में मृत लोगों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा अस्पतालों में उपचार करा रहे लोगों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। 

बयान के अनुसार, उन्होंने आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब से जुड़े लोगों के खिलाफ 15 दिनों का संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। 

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग से समन्वय कर अवैध रूप से शराब बनाने वालों की पहचान करने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित कर रही है क्योंकि इससे गाय के नाम पर उपकर मिलेगा और लोग जानकारी के अभाव में इस तरह की शराब पी रहे हैं।

उन्होंने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

(इनपुट आईएएनएस)

Poisonous liquor
Death by poisonous liquor
ज़हरीली शराब
ज़हरीली शराब से मौत
Uttar pradesh
UTTARAKHAND
Yogi Adityanath
Saharanpur
kushinagar
Roorkee

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License