NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
ज़ी की बिक्रीः IL&FS संकट के बाद का प्रभाव
भारत में दीर्घकालिक संपत्तियों में फंडिंग के लिए लघु अवधि का कर्ज़ व्यवसायियों के लिए अब एक विफल रणनीति है।
पृथ्वीराज रूपावत
31 Jan 2019
IL&FS
Image Courtesy : ndtv

कर्ज़ में फंसे इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS -आईएल एंड एफएस) समूह का भयावह प्रभाव पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ जिसने कुछ महीनों के लिए भारतीय बाज़ारों को कमज़ोर बना दिया है। हालांकि एस्सेल समूह पर संकट आईएल एंड एफएस के दिवालियापन के बाद के प्रभावों में से एक है। वहीं वित्तीय विशेषज्ञ भविष्यवाणी कर रहे हैं कि इस तरह के और मामले सामने आने अभी बाकी हैं।

एस्सेल समूह की चूक ने इसके अध्यक्ष सुभाष चंद्रा को बेहतर स्थिति वाले ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का आधा शेयर बेचने को मजबूर कर दिया है। चंद्रा का ज़ी में 41 प्रतिशत शेयरों पर नियंत्रण है। उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया था कि बुनियादी ढांचा उद्योगों में ओवर लीवरेज बेट से एस्सेल समूह पर दबाव बढ़ गया जो उन्हें "अपने मुकुट का ताज बेचने" के लिए मजबूर कर रहा। 25 जनवरी को एक खुले पत्र में चंद्रा ने कहा कि "आईएल एंड एफएस संकट के चलते क़र्ज़ मिलना बंद हो गया जिससे क़र्ज़ चुकाने की हमारी क्षमता कम हो गई।"

ब्लूमबर्गक्विंट ने एस्सेल समूह के ऋण भार का अनुमान 31 मार्च 2017 तक 87 ऑपरेटिंग कंपनियों में 17,000 करोड़ रुपये लगाया है।

आईएल एंड एफएस का संकट सामने आने के बाद अरबपतियों की एक प्रमुख रणनीति अब उन्हें विफल कर रही है क्योंकि फंड हाउसों ने पुनर्वित्त की स्थिति को सख्त कर दिया है। अरबपतियों की इस रणनीति ने उन्हें भारत के बाजारों में अपने व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए काफी ऋण लेने में मदद की थी। उनकी रणनीति बुनियादी ढांचा परियोजनाओं जैसे दीर्घकालिक परिसंपत्तियों के लिए अल्पकालिक धन लेना था साथ ही धन का प्रबंधन करना। उदाहरण के लिए सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का संकट उल्लेखनीय है। जैसा कि विशेषज्ञ तर्क देते हैं सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का संकट इसके संस्थापक दिलीप शांघवी के "अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स तथा विंडमिल" जैसी परियोजनाओं के लिए ओवर लिवरेजिंग के कारण हुआ था।

ज़ी की बिक्री

एस्सेल समूह के प्रमोटरों ने हाल ही में घोषणा की है कि ये समूह ऋणदाताओं के कर्ज चुकाने के लिए "एक सहमति पर पहुंच गए" हैं क्योंकि इसके मालिक ज़ी का शेयर बेचने के लिए तैयार हैं।

जैसा कि भारत के पारंपरिक टेलीविजन बाज़ार में ज़ी प्रमुख कंपनी है और इसका डिजिटल ऐप ज़ी5 तेज़ी से पकड़ बना रहा है। ऐसे में कई कॉर्पोरेट दिग्गज इसकी बोली लगाने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेज़न, ऐप्पल, टेनसेंट होल्डिंग्स, एटी एंड टी, सिंगापुर टेलीकॉम, कॉमकास्ट कॉर्प, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट और मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इन्फोकॉम, ज़ी में 24 फीसदी की हिस्सेदारी पर नज़र जमाए हुए है जिसको चंद्रा ने बेचने के लिए सोचा है।

अन्य 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है। विदेशी निवेशकों में ओपेनहाइमर डिवेलपिंग मार्केट्स फंड, वैनगार्ड इंटरनेशनल ग्रोथ फंड, वर्टस वोंटोबेल इमर्जिंग मार्केट्स अपॉर्चूनिटी फंड, सिंगापुर और कुवैत सरकार इनवेस्टमेंट अथॉरिटी शामिल हैं।

भारत में डिजिटल वीडियो की मांग को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो को यह ख़रीदने का अच्छा मौका है। ज्ञात हो कि ज़ी का उद्यम मूल्य 3,400 करोड़ रुपये (4.8 बिलियन डॉलर) से अधिक है और लगभग 35% एबिटडा मार्जिन (Ebitda margins) है। 

IL&FS
Zee
Zee5
Zee Sale
Subhash Chandra
Essel Group
Short Term Borrowings
Sun Pharmaceutical Industries
Reliance Jio Infocomm
Netflix
Amazon

Related Stories

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

जारी रहेगी पारंपरिक खुदरा की कीमत पर ई-कॉमर्स की विस्फोटक वृद्धि

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम

गिग वर्कर्स के क़ानूनी सशक्तिकरण का वक़्त आ गया है

रश्मि रॉकेट : महिला खिलाड़ियों के साथ होने वाले अपमानजनक जेंडर टेस्ट का खुलासा

इससे पहले बड़ी टेक कंपनियां क़ाबू से बाहर हो जाएं, उन पर लगाम कसने की ज़रूरत!

स्केटर गर्ल : दलित लड़की की अपने सपनों को पूरा करने की कहानी

मास्टरस्ट्रोक: 56 खाली पन्नों की 1200 शब्दों में समीक्षा 

गिग वर्करों पर कैसा रहा लॉकडाउन का प्रभाव?


बाकी खबरें

  • Yoweri Museveni
    सिलजा फ़्रोलिच
    अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं
    11 Jan 2022
    युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी पर फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट्स के ज़रिये अपनी सत्ता को मज़बूत करने का आरोप है। लेकिन वे अफ़्रीका में अकेले नहीं हैं। क्या महाद्वीप में सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए…
  • Elizabeth Holmes
    प्रबीर पुरकायस्थ
    एलिज़ाबेथ होम्स फ़ैसला: अमरीका में ग्राहकों से ठगी जायज़, पर निवेशकों से झूठ नहीं चलेगा
    11 Jan 2022
    अमरीका का जाना-परखा न्याय यही कहता है, कि उपभोक्ता ठग होते हैं और उनको ठगने में कोई गुनाह नहीं है। लेकिन निवेशकर्ताओं के साथ ऐसा सलूक नहीं किया जा सकता है, वे बड़े धनपति जो हैं। 
  • covid
    दित्सा भट्टाचार्य
    भारत की कोविड-19 मौतें आधिकारिक आंकड़ों से 6-7 गुना अधिक हैं: विश्लेषण
    11 Jan 2022
    नए अध्ययन के मुताबिक भारत में 2020 में अपेक्षित मृत्यु दर से कम की तुलना में 2021 में उच्च कोविड मृत्यु दर इस विषय में और अधिक शोध की मांग करता है।
  • Anand
    सत्यम श्रीवास्तव
    मध्य प्रदेश आनंद विभाग: कर्मकांड और प्रचार से दूर 'आनंद' की हक़ीक़त
    11 Jan 2022
    हिंदुस्तान में यह पहली बार हुआ था कि किसी एक राज्य (मध्य प्रदेश) में अपने नागरिकों की खुशहाली को मापने और खुशहाली का प्रचार-प्रसार करने के लिए सांस्थानिक स्तर पर पहल की। लेकिन सरकार द्वारा किए गए काम…
  •  Kashmir’s apple industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर के सेब व्यापारी अपने भविष्य के लिए चिंतित, सरकार की तरफ़ से नहीं मिल रही मदद
    11 Jan 2022
    क़रीब 8,000 करोड़ के कश्मीर के सेब उद्योग को इलाक़े की अर्थव्यवस्था की बैकबोन माना जाता है, जिससे 30 लाख से ज़्यादा लोग जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में, #कश्मीरघाटी में 2,400 करोड़ तक की लागत के सेब का बाज़ार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License