NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जिग्नेश मेवानी पर भाजपा समर्थकों ने चौथी बार कथित तौर पर हमला किया
दलित नेता मेवानी किसानों के मुद्दों को उठा रहे हैं और भाजपा के "नकली" गुजरात मॉडल की सच्चाई को उजागर कर रहे हैं
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Dec 2017
Translated by महेश कुमार
Jignesh Mevani

05 दिसंबर को वाग्डम निर्वाचन क्षेत्र दलित नेता और विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार जिग्नेश मेवानी पर भाजपा के समर्थकों ने पटौसन और ताकरवाड़ा गांवों में उनके अपने अभियान के दौरान कथित तौर पर हमला किया. अनुसूचित जाति के लिए वाग्डम आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दायर करने के बाद अब तक मेवानी पर चार ऐसे हमलों हो चुके है.

नए हमले में, जिसमें मेवानी बाल-बाल बचे, कथित तौर बीजेपी समर्थकों ने अभियान में इस्तेमाल होने वाली दो कारों को भारी क्षति पहुंचाई है. बनासकांठा जिले के वाग्डम में, चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से मेवानी और भाजपा के उम्मीदवार विजय चक्रवर्ती के बीच है. मेवानी के राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के साथ चुनावी गठबंधन के हिस्से के तौर पर कांग्रेस ने यहाँ से अपना उम्मीदवार हटा लिया है. कथित तौर पर, भाजपा के सदस्यों ने उसी दिन ताराखवारा में मेवानी के जुलूस में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की और उसे बाधित किया.

अपने चुनावी अभियान के जरिए, मेवानी गुजरात में किसानों के संकट को उजागर कर रहे हैं और खासतौर पर वाग्डम में किसानों की समस्याओं को मज़बूत ढंग से उठा रहे हैं.

हमले के जवाब में, मेवानी ने कहा कि उन्होंने गुजरात में बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के मुद्दे को उठाकर एक सीधी लड़ाई लड़ी है. उन्होंने कहा कि वाग्डम अभियान में वे भाजपा के “नकली विकास मॉडल” को उजागर कर रहे हैं.

"यही कारण है कि, जनता के बीच जाने और मुद्दों पर बात करने के बजाय, भाजपा मुझ पर हर जगह-जगह हमला कर रही है लेकिन, वाग्डम के लोगों ने मुझे भारी समर्थन दिया है. मैं जनता के मुद्दों पर कड़ी मेहनत करूँगा और भाजपा के इन कुकृत्यों को चुनौती देता रहूँगा."

पेशे से वकील जिग्नेश मेवानी, गुजरात में दलित आंदोलन के नेता के रूप में उभरे है. वे राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच और उना दलित अत्याचार लड़ाई समिति के संयोजक हैं. हाल के दिनों में, मेवानी ने दलित समुदायों और युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की है जब उन्होंने गुजरात की सड़कों पर भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध आवाज़ उठायी. इन आन्दोलनों के तहत उनकी संस्था ने भूमिहीन दलितों और आदिवासियों के बीच भूमि के वितरण की मांग को लेकर आन्दोलन किया है, राज्य में बीजेपी सरकार की नीति इस मांग की उपेक्षा की रही है, मेवानी इसके लिए राज्य उच्च न्यायालय में भी लड़ रहे है.

यह पहली बार नहीं है कि भाजपा के सदस्यों पर विपक्षी नेताओं पर ऐसे हमलों का आरोप है. अगस्त में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर भी इसी तरह का कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनासकांठा जिले में हमला किया था. इस घटना में, श्री गांधी की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर खिड़की तोड़ दी गयी थी और वे बिना चोटिल हुए बच गए, सनद रहे वे बनासकांथा जिले में बाढ़ के कारण हुई 61 लोगों की मौत के बाद दौरे पर थे.

Jignesh Mevani
BJP
Gujarat Assembly
Gujarat Assembly Election 2017
Rashtriya Dalit Adhikar Manch
Congress
Ragul Gandhi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • यूपी चुनाव: नतीजे जो भी आयें, चुनाव के दौरान उभरे मुद्दे अपने समाधान के लिए दस्तक देते रहेंगे
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: नतीजे जो भी आयें, चुनाव के दौरान उभरे मुद्दे अपने समाधान के लिए दस्तक देते रहेंगे
    09 Mar 2022
    जो चैनल भाजपा गठबंधन को बहुमत से 20-25 सीट अधिक दे रहे हैं, उनके निष्कर्ष को भी स्वयं उनके द्वारा दिये गए 3 से 5 % error margin के साथ एडजस्ट करके देखा जाए तो मामला बेहद नज़दीकी हो सकता है।
  • crude
    अजय कुमार
    कच्चे तेल की क़ीमतों में बढ़ोतरी से कहां तक गिरेगा रुपया ?
    09 Mar 2022
    जब डॉलर रुपए से अधिक मज़बूत होता है तब 1 डॉलर के लिए पहले से ज़्यादा रुपये देना पड़ता है तो इसका असर उन पर भी पड़ता है जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में कभी डॉलर में लेन-देन नहीं किया होता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 4,575 नए मामले, 145 मरीज़ों की मौत
    09 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.11 फ़ीसदी यानी 46 हज़ार 962 हो गयी है।
  • ukraine
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस अपडेट: कीव में हवाई अलर्ट घोषित; यूक्रेन और रूस बृहस्पतिवार को वार्ता करेंगे
    09 Mar 2022
    युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास बुधवार की सुबह एक हवाई अलर्ट घोषित किया गया और निवासियों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों में जाने का अनुरोध किया गया।
  • ship
    एम के भद्रकुमार
    यूक्रेन के ख़िलाफ़ चल रहे रूसी सैन्य अभियान नये चरण में दाखिल
    09 Mar 2022
    बेलारूस में रूसी-यूक्रेन के बीच की वार्ता में जो कुछ भी होगा, वह निर्णायक होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License