NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जम्मू एवं कश्मीर में शोध छात्र सहित 2 आतंकवादी ढेर
जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक पीएचडी छात्र सहित दो कश्मीरी आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ शटगुंड गांव में हुई।
आईएएनएस
11 Oct 2018
mannan wani

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक पीएचडी छात्र सहित दो कश्मीरी आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ शटगुंड गांव में हुई। हालांकि, पुलिस ने आतंकवादियों की शिनाख्त की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पीएचडी छात्र व हिजबुल कमांडर मन्नान बशीर वानी जनवरी में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था। वह एक अन्य कश्मीरी आतंकवादी के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

वानी कुपवाड़ा के लोलाब इलाके का रहने वाला था। 

इलाके में जैसे ही मुठभेड़ की खबर फैली, वैसे ही मुठभेड़ स्थल के पास प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। सरक्षाबलों व प्रदर्शनकारियों की इस झड़प में एक लड़का घायल हो गया। 

एक अधिकारी ने कहा कि पैर में गोली लगने से घायल लड़के को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र के सभी शैक्षिक संस्थानों और जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के आदेश दिए हैं।

बांदीपोरा, बारामुला, पुलवामा और श्रीनगर जिलों के डिग्री कॉलेजों भी बंद कर दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलवामा जिले में गुरुवार को हुई एक अलग घटना में आतंकवादियों ने करीमाबाद गांव में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) बिलाल अहमद को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

kupwada
Jammu & Kashmir
millitants
Encounter killings
Aligarh Muslim university
PHD Student
Manan Wani

Related Stories

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

कश्मीर में ज़मीनी स्तर पर राजनीतिक कार्यकर्ता सुरक्षा और मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे हैं

भारत को अपने पहले मुस्लिम न्यायविद को क्यों याद करना चाहिए 

कश्मीरः जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए मीडिया अधिकार समूहों ने एलजी को लिखी चिट्ठी 

'कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं का मक़सद भारत की सामान्य स्थिति की धारणा को धूमिल करना है'—मिलिट्री थिंक-टैंक के निदेशक

कुछ सरकारी नीतियों ने कश्मीर में पंडित-मुस्लिम संबंधों को तोड़ दिया है : संजय टिक्कू

फ़ोटो आलेख: ढलान की ओर कश्मीर का अखरोट उद्योग

AMU में कहर बरपा रहा कोरोना: 40 से ज्यादा पूर्व व वर्तमान प्रोफेसर/फैकल्टी मैंबर्स की मौत

कश्मीरः यह रास्ता किधर जाता है!

शोपिंया में किशोर मिलिटेन्ट के मारे जाने से कई उम्मीदें चकनाचूर


बाकी खबरें

  • सरोजिनी बिष्ट
    विधानसभा घेरने की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशाएं, जानिये क्या हैं इनके मुद्दे? 
    17 May 2022
    ये आशायें लखनऊ में "उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन- (AICCTU, ऐक्टू) के बैनर तले एकत्रित हुईं थीं।
  • जितेन्द्र कुमार
    बिहार में विकास की जाति क्या है? क्या ख़ास जातियों वाले ज़िलों में ही किया जा रहा विकास? 
    17 May 2022
    बिहार में एक कहावत बड़ी प्रसिद्ध है, इसे लगभग हर बार चुनाव के समय दुहराया जाता है: ‘रोम पोप का, मधेपुरा गोप का और दरभंगा ठोप का’ (मतलब रोम में पोप का वर्चस्व है, मधेपुरा में यादवों का वर्चस्व है और…
  • असद रिज़वी
    लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश
    17 May 2022
    एडवा से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर सांप्रदायिकता और नफ़रत से दूर रहने की लोगों से अपील कर रही हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
    17 May 2022
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
  • एम. के. भद्रकुमार
    श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी
    17 May 2022
    यहां ख़तरा इस बात को लेकर है कि जिस तरह के राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहे हैं, उनसे आर्थिक बहाली की संभावनाएं कमज़ोर होंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License