NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जम्मू-कश्मीर : हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों ने यात्री किराया बढ़ाने की मांग की
ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी शहर के जनरल बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाषा
28 Apr 2021
जम्मू-कश्मीर : हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों ने यात्री किराया बढ़ाने की मांग की
image courtesy ; tribuneindia.com

कोविड-19 महामारी के चलते सार्वजनिक परिवहनों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने के जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आदेश के खिलाफ हड़ताल पर गए दर्जनों ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और ‘आर्थिक संकट’ से गुजर रहे इस क्षेत्र को बचाने के लिए यात्री किराए में वृद्धि करने की मांग की।


ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी शहर के जनरल बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा सार्वजनिक परिवहनों में सीट क्षमता के 50 प्रतिशत यात्रियों को ही ले जाने के आदेश से नाराज निजी ट्रांसपोर्टर 21 अप्रैल से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

उनका कहना है कि वे ईंधन के दाम में बेतहाशा वृद्धि और महामारी से पहले ही वे घाटे का सामना कर रहे हैं और ऐसे में 50 प्रतिशत क्षमता से वाहनों को चलाना उनके लिए व्यावहारिक नहीं है।

वजीर ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन निरंकुश की तरह व्यवहार कर रहा है। हड़ताल के तीसरे दिन हमने परिवहन आयुक्त से मुलाकात की थी और सरकार को अपने प्रस्ताव पेश किए थे लेकिन अबतक कोई फैसला नहीं हुआ है।’’

 


बाकी खबरें

  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    उन्मादी भीड़ को लगा नफ़रत के ख़ून का चस्का, निशाने पर देश
    12 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने राम नवमी की आड़ में देश भर में planned हिंसा की घटनाओं के राजनीतिक मंशा पर बात की। दिल्ली में हुई लिंचिंग की घटना हो या फिर तमाम राज्यों में तलवारों और डीजे…
  • poem
    न्यूज़क्लिक टीम
    सरोकार: जो सच-सच बोलेंगे, मारे जाएंगे
    12 Apr 2022
    कवि राजेश जोशी ने 80 के दशक के आख़िरी में 'मारे जाएंगे' शीर्षक से जो कविता कही थी वो आज हू-ब-हू हमारे सामने आकर खड़ी हो गई है। अपनी पूरी सच्चाई के साथ। इसे पढ़ना-सुनना और समझना बेहद ज़रूरी है, ताकि…
  • AZAM KHAN
    रवि शंकर दुबे
    'आज़म ख़ान खेमे' की बग़ावत, सपा में टूट के संकेत!
    12 Apr 2022
    समाजवादी पार्टी में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, लंबे वक्त से जेल में बंद आज़म खान के समर्थकों ने अब आवाज़ें उठानी शुरू कर दी हैं।
  • annpurna
    विजय विनीत
    MLC चुनावः मोदी के गढ़ बनारस में भाजपा की बुरी हार, माफ़िया बृजेश सिंह की पत्नी के सामने केवल डमी प्रत्याशी थे सुदामा पटेल!
    12 Apr 2022
    वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल तीसरे स्थान पर चले गए। दूसरा स्थान सपा का था। बनारस में शर्मनाक हार पर भाजपा ने बस इतनी सी सफ़ाई दी है कि वह हार के कारणों की समीक्षा करेगी।
  • bihar
    एम.ओबैद
    शर्मनाक : दिव्यांग मरीज़ को एंबुलेंस न मिलने पर ठेले पर पहुंचाया गया अस्पताल, फिर उसी ठेले पर शव घर लाए परिजन
    12 Apr 2022
    बिहार में चिकित्सा व्यवस्था में घोर लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं। यहां मरीज़ को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस न मिलना या इलाज का अभाव आम घटना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License