NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
जम्मू-कश्मीरः विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं में वृद्धि
जनवरी से लेकर 4 अगस्त तक पत्थरबाजी या कानून व्यवस्था से जुड़े औसतन 50 मामले हर महीने दर्ज किए गए हैं। वहीं 5 अगस्त के बाद ये मामले बढ़कर औसतन हर महीने 55 हो गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Nov 2019
kashmir

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाए जाने के बाद पुलिस की गोली से एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा उपयुक्त स्थिति पाए जाने के बाद वहां जल्द ही इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी।

प्रश्नकाल के दौरान गृह मंत्री ने कश्मीर के हालात पर पूछे गए पूरक सवालों के जवाब में कहा कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाए जाने के बाद पुलिस की गोलीबारी में किसी की जान नहीं गई।

उच्च सदन में गृह मंत्री ने कहा ‘‘वहां स्थिति हमेशा से ही सामान्य है। दुनिया भर में कई तरह की बातें चल रही हैं। वहां स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पांच अगस्त के बाद पुलिस की गोलीबारी में एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई। हालांकि कई लोगों को आशंका थी कि वहां खूनखराबा होगा तथा लोगों की जान जा सकती है।’’

शाह ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में सभी समाचार पत्रों का प्रकाशन हो रहा है और टीवी चैनल काम कर रहे हैं तथा अखबारों के वितरण में कोई कमी नहीं आई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान के बीजेपी सांसद कनक मल कटारा के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा को बताया कि "5 अगस्त 2019 से 15 नवंबर 2019 तक दर्ज किए गए पत्थरबाज़ी या कानून व्यवस्था से संबंधित 190 मामलों में 765 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 1 जनवरी 2019 से 4 अगस्त 2019 तक ऐसे 361 मामले दर्ज किए गए।’

5 अगस्त के बाद सीआरपीसी और पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत रखे गए लोगों को इनमें शामिल नहीं किया गया है।

जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा ख़त्म करने के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आने के सवाल का जवाब देते हुए रेड्डी ने कहा कि, हां, इसमें कमी आई है। हालांकि आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जनवरी से लेकर 4 अगस्त तक पत्थरबाजी या कानून व्यवस्था से जुड़े औसतन 50 मामले हर महीने दर्ज किए गए हैं। वहीं 5 अगस्त के बाद ये मामले बढ़कर औसतन हर महीने 55 हो गए हैं।

समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ 

jammu kashmir
jammu kashmir after article 370
kashmir stone pelters
kahmiri youth
amit shah on kashmir

Related Stories

जम्मू कश्मीर की Delimitation की रिपोर्ट क्या कहती है?

कुछ सरकारी नीतियों ने कश्मीर में पंडित-मुस्लिम संबंधों को तोड़ दिया है : संजय टिक्कू

जम्मू: सार्वजनिक कुएं से पानी निकालने पर ऊंची जातियों के लोगों पर दलित परिवार की पिटाई करने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट का रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने का फ़ैसला कितना मानवीय?

अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए जम्मू कश्मीर की सियासी दलों ने बनाया पीपुल्स अलायन्स फॉर गुपकर डिक्लेरेशन

बाक़ी एजेंडे 2024 से पहले ही क्यों पूरा करना चाहता है RSS

राजौरी जिले में बस के खाई में गिरी, 10 की मौत, 36 घायल

जम्मू-कश्मीर में बदलाव की दो मुख्य वजह : ज़मीन पर कब्ज़ा और स्थानीय राजनीति को कमज़ोर करना

चुनाव 2019: बीजेपी से नाराज़ लद्दाखवासी नए चेहरे को वोट देंगे ?


बाकी खबरें

  • राजु कुमार
    मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी
    09 May 2022
    सिवनी की घटना से मध्यप्रदेश का पूरा आदिवासी क्षेत्र आक्रोशित है। आज कई आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रूप से सिवनी बंद का आह्वान किया था, जो पूरी तरह सफल रहा। सिवनी से लगे गांवों के आदिवासी भी इस बंद में…
  • भाषा
    श्रीलंका में कर्फ्यू, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया
    09 May 2022
    श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा सोमवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगाये जाने के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: कोर्ट कमिश्नर बदलने के मामले में मंगलवार को फ़ैसला
    09 May 2022
    वाराणसी के सिविल जज (सीनियर डिविजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने कहा है कि सर्वे की टीम के कमिश्नर को बदलने की मांग वाली याचिका पर फ़ैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा।
  • प्रभात पटनायक
    युद्ध, खाद्यान्न और औपनिवेशीकरण
    09 May 2022
    दुनियाभर के गेहूं के कुल निर्यात में 30 फीसद हिस्सा रूस और यूक्रेन मिलकर मुहैया कराते हैं। विशेष रूप से अफ्रीका के अनेक देश उनकी खाद्यान्न आपूर्ति पर ही ज्यादातर निर्भर हैं।
  • असद रिज़वी
    यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन
    09 May 2022
    यूपी पुलिस पर नागरिक समाज का आरोप है कि वह अपराधियों से अधिक, पीड़ित और उसके परिवार पर खामोश रहने के लिए दबाव बना रही है। “धमकाना , वसूली, झूठे मुकदमों में फंसा देने की धमकी जैसे अब आम बात हो गई है।”
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License