NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जयपुर नगर निगम ने दफ्तर में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को अनिवार्य किया
गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी सरकारें जो वन्दे मातरम गाने को राष्ट्रवादी होने का पैनामाना बना रही है  ,उनके खुदके नेता ये गीत नहीं गा पाते
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Nov 2017
जयपुर नगर निगम में राष्ट्र गीत अनिवार्य

जयपुर नगर निगम ने अपने स्टाफ के लिए सुबह राष्ट्रगान और श्याम को राष्ट्र गीत गाना अनिवार्य कर दिया है . जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी का कहना है कि जो भी इस निर्णय को नहीं मानेगा उसे “पाकिस्तान चले जाना चाहिए ’’. ये निर्णय लाहोटी और जयपुर नगर निगम के कमिशनर रवि जैन के द्वारा लिया गया है, सोमवार को ये आदेश लिखित में जारी किया गया .जयपुर नगर निगम का कहना है कि ये निर्णय स्टाफ में देश भक्ति की भावना जगाने , उनमें अनुशासन लाने और दफ्तर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए लिया गया है  .

अशोक लाहौटी का कहना है कि देशभक्ति की भावना जगाने के अलावा ये “वर्क कल्चर” को भी बहतर करेगा क्यूंकि ये सुनिश्चित करेगा कि हर कोई सकारात्मकता के साथ काम करे .ये निर्णय लोगों में एकता का भाव पैदा करेगा और अनुशासन लाएगा , साथ ही इसका एक मकसद ये भी है कि इससे लोग समय पर दफ्तर आएंगे .साथ ही उनका कहना था कि ये कोई धार्मिक मंत्र नहीं है जिसे सबको जपने को कहा गया हो,अगर कोई इसके खिलाफ है , तो उनपर कोई रोक नहीं है , पर उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए .

कांग्रेस की राज्य ऊप सचिव अर्चना शर्मा का इसपर कहना था कि जब मंगलवार  को राष्ट्रगान शुरू हुआ तो हमारी पार्टी के लोग भी वहां मौजूद थे . हमनें इसका विरोध नहीं किया फिर भी मेयर ने कहा कि जो भी इसका विरोध करते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए . इस बात से ये साफ़ हो जाता है कि उनकों भी बीजेपी के उन नेताओं की सूची में शामिल होना है जो अपना राष्ट्रवाद दिखाने की होड में हैं .

माकपा की जयपुर सचिव सुमित्रा चोपड़ा ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि “नगर निगम अपना काम तो ठीक से कर नहीं रहा है राष्ट्रवाद का ढकोसला कर रहा है ’’ . उन्होंने आगे कहा कि “ जयपुर की बस्तियों में पानी ढंग से नहीं आता , कूड़े का ढेर बढ़ता रहता है और इसपर पार्षद कुछ नहीं करते . साथ ही सफाई कर्मचारियों को निगम ने ठेके पर रखा है जिसकी वजह से उनकी कोई जॉब सिक्योरिटी नहीं है और उन्हें न्यूनतम वेतन भी नहीं मिलता .राष्ट्रवाद की भावना उनके काम में दिखनी चाहिए ”

इस पर नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन वुमेन की राजस्थान महासचिव निशा सिधु का कहना है कि “ इस तरह किसी को राष्ट्र गान गाने के लिए बाध्य करना संविधान के मौलिक अधिकारों का उलंघन है. ये सही है की राष्ट्र गान को गाने के कुछ तरीके हैं पर इन्हें किसी पर ज़बरदस्ती नहीं थोपा जा सकता ’’

गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी सरकारें जो  वन्दे मातरम गाने को राष्ट्रवादी होने का पैनामाना बना रही है  ,उनके खुदके नेता ये गीत नहीं गा पाते . हाल में एक चैनल पर बीजेपी नेता से जब वन्दे मातरम गाने को कहा गया तो वो अपना मोबाइल देखकर भी राष्ट्र गान ठीक ढंगसे नहीं गा पाए . बीजेपी प्रवक्ता का ये विडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है . इससे पहले भी यूपी  सरकार के एक मंत्री एक न्यूज़ डिबेट में वन्दे मातरम नहीं गा पाए थे . उनका विडियो भी सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल किया गया था .

video courtesy- Zee slaam 

 

जयपुर नगर निगम
अशोक लाहोटी
राष्ट्रगान
राष्ट्र गीत

Related Stories

सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश बदला, सिनेमाघरों में अब राष्ट्रगान अनिवार्य नहीं


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    केजरीवाल के आगे की राह, क्या राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस की जगह लेगी आप पार्टी
    17 Mar 2022
    मोदी-आरएसएस से सीधे भिड़े बिना कांग्रेस को निपटाती आप पार्टी, क्या एक बार फिर केजरीवाल की ‘अस्पष्ट’ विचारधारा के झांसे में आएगा देश?
  • राहुल कुमार गौरव
    ग्राउंड रिपोर्ट: कम हो रहे पैदावार के बावजूद कैसे बढ़ रही है कतरनी चावल का बिक्री?
    17 Mar 2022
    विश्व में अपनी स्वाद और जिस खुशबू के लिए कतरनी चावल को प्रसिद्धि मिली। आज उसी खुशबू का बिजनेस गलत तरीके से किया जा रहा है। कतरनी चावल जैसे ही महीन चावल में सुगंधित इत्र डालकर कतरनी के नाम पर बेचा जा…
  • अनिल अंशुमन
    ‘बिहार विधान सभा पुस्तकालय समिति’ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वामपंथ के माले विधायक ने रचा इतिहास
    17 Mar 2022
    ‘पुस्तकालय-संस्कृति’ विकसित कर ‘शिक्षा में क्षरण’ से निजात पाने के जन अभियान का दिया प्रस्ताव
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 
    17 Mar 2022
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एड़समेटा गांव में,  पुलिस गोलीबारी के दौरान चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस नक्सली ऑपरेशन के तौर पर पेश किया था, परन्तु अब जाँच रिपोर्ट आई जिसने साफ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License