NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
उपराज्यपाल ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की समय पूर्व रिहाई को मंजूरी दी
दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली सज़ा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने पिछले महीने मनु शर्मा को समय से पूर्व रिहा करने की सिफारिश की थी।
भाषा
02 Jun 2020
जेसिका लाल हत्याकांड
Image courtesy:Jagran

नयी दिल्ली: दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा को समय से पूर्व जेल से रिहा करने की मंजूरी दे दी है। वह इस मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई।

दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने पिछले महीने मनु शर्मा को समय से पूर्व रिहा करने की सिफारिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्यैंद्र जैन की अध्यक्षता में 11 मई को हुई एसआरबी की बैठक में यह सिफारिश की गई थी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को जेसिका लाल की हत्या के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिसम्बर 2006 में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत ने उसे बरी कर दिया था लेकिन उच्च न्यायालय ने उसके आदेश को पलट दिया, जिसे अप्रैल 2010 में उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा।

दक्षिण दिल्ली के मेहरौली इलाके में कुतुब कोलोनेड में सोशलाइट बीना रमानी के ‘टैमरिंड कोर्ट’ रेस्तरां में 30 अप्रैल 1999 को उसने जेसिका लाल की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने उसे शराब देने से मना कर दिया था।

Jessica Lal murder case
LG Anil Baijal
जेसिका लाल मर्डर
Crime News

Related Stories

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 10,197 नए मामले, 301 मरीज़ों की मौत
    17 Nov 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 28 हज़ार 555 हो गयी है।
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    मीडिया नहीं, लोकतंत्र के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी भाजपा ने
    16 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बताया कि किस तरह से भाजपा ने केवल मीडिया ही नहीं लोकतंत्र के खिलाफ ही जंग छेड़ दी है। एक तरफ जहां दो नौजवान महिला पत्रकारों को त्रिपुरा रिपोर्टिंग के लिए…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    वायु प्रदूषण की बदतर होती स्थिति, एमसीडी अस्पताल के कर्मचारियों की हड़ताल और अन्य ख़बरें
    16 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी दिल्ली में बदतर होती वायु प्रदूषण की स्थिति, हिन्दूराव अस्पताल के कर्मचारियों की हड़ताल और अन्य ख़बरों पर।
  • stop
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गोरखपुर में 1 महीने तक किया गैंगरेप
    16 Nov 2021
    शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की को तीन युवक अपहरण कर गोरखपुर ले गए और एक महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • inflation
    अजय कुमार
    बढ़ती थोक महंगाई दर और बदहाल होती भारत की अर्थव्यवस्था 
    16 Nov 2021
    कुछ लोग अमीर हो रहे हैं। लेकिन उसके मुक़ाबले अनगिनत लोग गरीब हो रहे हैं। जो लोग अमीर हो रहे हैं उनका एकाधिकार बढ़ता जा रहा है। यह एकाधिकार की प्रवृत्ति भी भारत में बढ़ती महंगाई का एक कारण है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License