NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
उपराज्यपाल ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की समय पूर्व रिहाई को मंजूरी दी
दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली सज़ा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने पिछले महीने मनु शर्मा को समय से पूर्व रिहा करने की सिफारिश की थी।
भाषा
02 Jun 2020
जेसिका लाल हत्याकांड
Image courtesy:Jagran

नयी दिल्ली: दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा को समय से पूर्व जेल से रिहा करने की मंजूरी दे दी है। वह इस मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई।

दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने पिछले महीने मनु शर्मा को समय से पूर्व रिहा करने की सिफारिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्यैंद्र जैन की अध्यक्षता में 11 मई को हुई एसआरबी की बैठक में यह सिफारिश की गई थी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को जेसिका लाल की हत्या के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिसम्बर 2006 में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत ने उसे बरी कर दिया था लेकिन उच्च न्यायालय ने उसके आदेश को पलट दिया, जिसे अप्रैल 2010 में उच्चतम न्यायालय ने बरकरार रखा।

दक्षिण दिल्ली के मेहरौली इलाके में कुतुब कोलोनेड में सोशलाइट बीना रमानी के ‘टैमरिंड कोर्ट’ रेस्तरां में 30 अप्रैल 1999 को उसने जेसिका लाल की सिर्फ इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी थी, क्योंकि उसने उसे शराब देने से मना कर दिया था।

Jessica Lal murder case
LG Anil Baijal
जेसिका लाल मर्डर
Crime News

Related Stories

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा


बाकी खबरें

  • NAN
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़ नान घोटाला: क्या कांग्रेस अपने ही बुने जाल में फंस गई है?
    30 Sep 2021
    कभी विपक्ष में रहते हुए भूपेश बघेल ने इस घोटाले को एक बड़ा मुद्दा बनाया था। अब सत्ता में आने के बाद ये कथित घोटाला उन्हीं के गले की फांस बन गया है। इस मामले में सीएम बघेल पर ही मुख्य अभियुक्त आईएएस…
  • constituiton club
    राज वाल्मीकि
    दलित लड़कियों-महिलाओं के लिए सुरक्षा और इंसाफ़ की पुकार
    30 Sep 2021
    हाथरस की बेटी की याद में राष्ट्रीय महिला संगठनों, मानवाधिकार संस्थाओं तथा दलित आंदोलन ने एक साथ मिलकर दिल्ली के कॉन्टीट्यूशन क्लब  में “दलित  महिलाओं  व बालिकाओं  के  लिए  राष्ट्रीय  सम्मेलन”  का…
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    SARS-CoV-2 के क़रीबी वायरस लाओस में पाए गए
    30 Sep 2021
    अध्ययन से पता चला है कि चमगादड़ों की 3 नस्लों में कोविड-19 से 95% तक मिलते-जुलते वायरस मौजूद थे।
  • Rakesh Tikait
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आने वाले दिनों में देश में 'कंपनी राज' देखने को मिलेगा : टिकैत
    30 Sep 2021
    छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम कस्बे में मंगलवार को टिकैत ने किसान महापंचायत को संबोधित किया और युवाओं से भूमि, फसल और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की…
  • health
    दित्सा भट्टाचार्य
    प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल हेल्थ मिशन क्या प्राइवेसी को खतरे में डाल सकता है? 
    30 Sep 2021
    हेल्थकेयर से जुड़े पेशेवरों और विशेषज्ञों ने डेटा गोपनीयता एवं स्वास्थ्य तक पहुंच पर डिजिटल हेल्थ मिशन के ढांचे से पड़ने वाले प्रभावों पर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License