NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखण्ड : एयरपोर्ट बनाने के लिए तोड़े गए दलितों के घर , 2 लोगों की मौत
ये सभी 105 परिवार बेघर होने के बाद से वहीँ टैंटों में रहने को मजबूर हैं I 6 जनवरी इस दलित गाँव की देवकी देवी की ठण्ड से मौत हो गयी और इसके दो दिन बाद 8 जनवरी को इस गाँव के निवासी पोचा मांझी की भी इसी वजह से मौत हुई I
ऋतांश आज़ाद
22 Jan 2018

झारखण्ड से एक अमानवीय घटना सामने आयी है जहाँ 105 दलितों के घर उजाड़े जाने के बाद 2 लोगों की मौत हो गयी है I अक्टूबर में झारखण्ड के देवघर ज़िले के बाबूपुर गाँव में 105 दलितों और पास ही के गाँव में 28 मुसलमानों के घर उजाड़ दिए गए थे I प्रशासन द्वारा ये कहा जा रहा है कि ये कार्यवाही इसीलिए की गयी है क्योंकि वहाँ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है I

लेकिन गाँव वालों का कहना है कि उन्हें न तो पहले इस बात की सूचना दी गयी और न ही उन्होंने गैरकानूनी ढंग से इस ज़मीन पर कब्ज़ा किया हुआ था I पीड़ित परिवार के मनोज ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा “अक्टूबर में जब हमारे घर तोड़े गये तो हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया, हम रातों रात बेघर हो गए I हमें न तो कोई मुआवज़ा दिया गया है और न ही हमे फिर से बसाया गया I हमारे और बगल के एक मुस्लिम गाँव के आलावा 20 और गाँव को तोड़ा गया है लेकिन उन सभी को मुआवज़ा मिला है I”

jharkhand

ये सभी 105 परिवार बेघर होने के बाद से वहीँ टैंटों में रहने को मजबूर हैं I 6 जनवरी इस दलित गाँव की देवकी देवी की ठण्ड से मौत हो गयी और इसके दो दिन बाद 8 जनवरी को इस गाँव के निवासी पोचा मांझी की भी इसी वजह से मौत हुई I पोचा मांझी 48 वर्षीय खेत मज़दूर थे और देवकी देवी 45 वर्षीय थीं I जब ये मामला बढ़ने लगा तो सरकार ने कहा कि इन दोनों की मौत बीमारी से हुई है सर्दी से नहीं I सरकार का ये कहना है कि उन्होंने पोचा मांझी को मुआवज़े के 58 लाख रुपये दिए थे , पर सवाल ये उठता है कि फिर हो इस तरह टेंट में क्यों रह रहे थे I एक  स्थानीय संस्था  "दलित अधिकार मंच" ने वहाँ जाकर जब पड़ताल की तो उन्हें मृतकों के परिवारवालों ने कहा कि ये बातें सरासर झूठ है ,इस बातचीत का दलित अधिकार मंच ने विडियो भी जारी किया है I

jharkhand

jharkhand

इन दोनों गाँवों में ज़्यादातर लोग या तो खेत मज़दूर या दिहाड़ी मज़दूर हैं, इन सभी के पक्के मकानों को तोडा गया है और जनवरी की सर्दी में यहाँ रहना जानलेवा साबित हो रहा है I बताया जा रहा है अक्टूबर में जब ये मकान तोड़े गए तो उसी दिन एक बच्चे की डिलीवरी वहाँ हो रही थी I

jharkhand

पीड़ित परिवार के मनोज का कहना है कि गाँव वालों की करीब 10 एकड़ खेती की ज़मीन भी ले ली गयी है और उन्हें इसके मुआवज़े के तौर पर बहुत की कम रकम मिली है I दलित अधिकार मंच द्वारा बनाये गए विडियो में इस गाँव वालों की लाचारी साफ़ देखी जा सकती है इसमें से एक औरत का कहना है “जब से घर तोड़े गए हैं एक भी अधिकारी यहाँ नहीं आया है I” दलित अधिकार मंच के सामजिक कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के लोग लगातार इस मामले में अधिकारियों से मिल रहे हैं I उनकी माँग है कि उन्हें फिर से बसाया जाए , उनके नुक्सान की भरपाई की जाए और उन्हें ज़मीन भी दी जाए I इस घटनाक्रम से झारखण्ड सरकार पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं I अगर ज़मीन खाली करनी ही थी तो पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया ? अगर बाकि गाँवों को मुआवज़ा मिला तो इस दलित और मुस्लिम गाँव को क्यों नहीं दिया गया ? इन दो मौतों के लिए कौन ज़िम्मेदार है ? इन लोगों का पुनर्वास कब किया जायेगा ?

Dalit atrocities
Jharkhand government
BJP
deogarh land grab
deogarh airport

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License