NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड : आदर्श पुलिस राज का ‘नक्सली सरेंडर घोटाला’
फ़र्ज़ी नक्सली सरेंडर का यह मामला उस समय उभर कर आया जब सीआरपीएफ के तत्कालीन आईजी ने राज्य के पुलिस विभाग को खुला पत्र लिखकर सवाल उठाया। ...अब 14 दिसंबर को इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई में आगे की तस्वीर साफ होगी।
अनिल अंशुमन
01 Dec 2018
झारखंड में सरेंडर मामला सवालों के घेरे में है।

इन दिनों केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम बकोरिया पुलिस मुठभेड़ कांड के फ़र्जी होने की जांच के लिए झारखंड पहुंची हुई है। राज्य पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने कांड की नए सिरे से जांच का जिम्मा राज्य की पुलिस से लेकर सीबीआई को दिया है। अब ‘फ़र्जी नक्सली सरेंडर’ कांड का मामला इन दिनों हाईकोर्ट में सरगर्म है। जिसमें राज्य पुलिस के साथ साथ सीआरपीएफ के कई बड़े अधिकारियों की गर्दन फंसी हुई है। इस मामले में भी पुलिस विभाग के टालमटोल और असहयोग के रवैये से कोर्ट नाराज़ है। इसलिए 14 दिसंबर को होनेवाली अगली सुनवाई से पूर्व सभी ज़रूरी कागज़ात जमा करने की सख़्त दे रखी है।

गौरतलब है की सरकार द्वारा 2014 में माओवाद–नक्सलवादी धारा से जुड़े युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत देश के कई राज्यों में ‘सरेंडर (आत्म समर्पण) नीति’ बनाई गयी थी।  जिसमें यह प्रावधान था कि नक्सली संगठनों का कोई कार्यकर्ता अथवा नेता सरकार के समक्ष यदि सरेंडर करेगा तो सरकार उसे कानूनी तौर पर समाज की मुख्य धारा में आने का अवसर व रोजगार मुहैया कराएगी। मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम को ऐसा लोकलुभावन बनाकर पेश किया गया था मानो सरकार सचमुच में नक्सल समस्या के प्रति बहुत गंभीर है लेकिन इस सियासी खेल की कलई उस समय खुल गयी जब सरकार की सरेंडर - योजना की सफलता दिखाने के लिए भोले भाले नौजवानों को फ़र्ज़ी नक्सली बनाकर सरेंडर कराने का मामला सामने आया। सरेंडर आंकड़ा बढ़ाने के लिए पुलिस व सीआरपीएफ के बड़े अधिकारियों ने प्रदेश के खूंटी जिला स्थित दिग्दर्शन कोचिंग सेंटर के जरिये नक्सल प्रभावित ज़िलों के 514 युवाओं को  सरेंडर कराया था। इन सबों को समझाया गया था कि यदि वे ख़ुद को नक्सली बताकर सरेंडर करेंगे तो उन्हें फौरन पुलिस या सीआरपीएफ नौकरी मिल जाएगी। भव्य कार्यक्रमों में मीडिया की भीड़ जमाकर इन सबों का सरेंडर समारोह कराया गया। जिसका स्वागत करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने हमेशा की भांति मोदी जी के कुशल नेतृत्व में अपनी सरकार की सफलता का कसीदा भी पढ़ा था। इसी दौरान राजधानी के एक नागरिक अधिकार संगठन जेसीडीआर ने पूरे मामले को फ़र्ज़ी बताते हुए जांच की मांग करने संबंधी याचिका राज्य के हाईकोर्ट में दायर कर दी। साथ ही इसमें शामिल पुलिस व सीआरपीएफ के कई बड़े अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की मांग कर दी। मामले को तूल पकड़ता देख राज्य पुलिस ने भी विभागीय जांच की घोषणा करते हुए आनन फानन मेँ जांच की औपचारिकता पूरी कर दी जिसमें सभी नामजद बड़े अधिकारियों को क्लीन चिट देते हुए सरेंडर कार्यक्रम को सही ठहराकर मामले की फाइल बंद कर दी।

फ़र्ज़ी नक्सली सरेंडर का यह मामला उस समय उभर कर आया जब सीआरपीएफ के तत्कालीन आईजी ने राज्य के पुलिस विभाग को खुला पत्र लिखकर सवाल उठाया। साथ ही भोले भाले ग्रामीण नौजवानों को फ़र्ज़ी नक्सली बनाकर जेल मेँ रखने को धोखाधड़ी बताया। मामला सार्वजनिक हो जाने के कारण उनके ही बयान को आधार बनाकर केस दर्ज़ करने की औपचारिकता पूरी की गयी थी। सन् 2014 के इस सरेंडर कांड की जांच को लेकर दायर याचिका संज्ञान लेते हुए जब से हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू की है, राज्य पुलिस लगातार अपना पक्ष व तथ्य प्रस्तुत करने में आनाकानी कर रही है जिसपर कोर्ट नाराजगी प्रकट कर कई बार पुलिस को फटकार भी लगा चुका है। सरेंडर किए नौजवानों को बिना किसी कोर्ट मेँ पेश किए रांची स्थित पुराने बिरसा मुंडा जेल मेँ सीआरपीएफ की दीखरेख मेँ रखने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी गम्भीर आपत्ति जताते हुए पुलिस को दोषी ठहराया है।

सरेंडर करने के बाद कई महीने सीआरपीएफ की विशेष निगरानी और देखरेख में रखे गए सभी ग्रामीण नौजवानों की हालत ऐसी है अब वे कहीं के नहीं रह गये हैं क्योंकि सबकी नज़र मेँ उनकी सामाजिक पहचान माओवादी-नक्सलवादी की हो गयी है, तो दूसरी ओर, जिन जिन से सरेंडर के बाद नौकरी देने का लालच दिखाकर लाख–लाख रुपये वसूले गये वह सब भी डूब गया। रुपये देने के लिए किसी ने अपनी बाइक बेची तो किसी ने ज़मीन बेच दी लेकिन नौकरी नहीं मिली। सरेंडर किए नौजवानों ने मीडिया को सारा दर्द बताते हुए यह भी कहा कि पुलिस ने अभी तक किसी से औपचारिक बयान भी नहीं लिया है। हैरानी की बात ये भी है कि इनको रखे जाने की यह कानूनी/वैधानिक स्थिति भी स्पष्ट नहीं है कि वे पुलिस हिरासत में हैं या न्यायिक हिरासत में। फिलहाल दिखावे की कारवाई के लिए पुलिस ने दिग्दर्शन कोचिंग सेंटर के रवि बोदरा को फ़र्ज़ी सरेंडर घोटाला कांड का मास्टर माइंड घोषित कर गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कोर्ट में कुछ के सही होने के सबूत व गवाही तो पेश की गयी है लेकिन इसमें शामिल पुलिस व सीआरपीएफ के बड़े अधिकारियों को साफ़ बचा लिया है।

बहरहाल, 14 दिसंबर को इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई मेँ आगे की तस्वीर साफ होगी लेकिन यह तो साबित हो ही गया है कि माओवाद–नक्सलवाद से निपटने के नाम पर आज सरकार और पुलिस दोनों मिलकर प्रभावित इलाकों के भोले-भाले गरीब नौजवानों के भविष्य के साथ कैसा सलूक कर रही है जिन्हें कभी फ़र्ज़ी एनकाउंटर का शिकार बनाया जा रहा है तो कभी फ़र्ज़ी सरेंडर का। विशेषकर झारखंड, जहां पहली सरकार के शपथग्रहण समारोह में तत्कालीन एनडीए सरकार के वरिष्ठ नेता व उप प्रधानमंत्री ने इसे ‘आदर्श पुलिस राज’ बनाने की घोषणा की थी, उसकी हक़ीक़त जगजाहिर होने लगी है।

Jharkhand
Jharkhand government
jharkhand high court
NAXAL
MAOISTS
JHARKHAND POLICE
CBI

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज किया, कई जगह छापे मारे

झारखंड: भाजपा काल में हुए भवन निर्माण घोटालों की ‘न्यायिक जांच’ कराएगी हेमंत सोरेन सरकार

झारखंड: बोर्ड एग्जाम की 70 कॉपी प्रतिदिन चेक करने का आदेश, अध्यापकों ने किया विरोध

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल जेल भेजी गयीं

झारखंडः आईएएस पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, क़रीबी सीए के घर से 19.31 करोड़ कैश बरामद

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    प्रेम दिवस पर यूपी, उत्तराखंड और गोवा की चुनावी परीक्षा: क्या वोटर नफ़रत को कहेंगे ना!
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब दूसरे चरण की बारी है। और दूसरा चरण है प्रेम दिवस के दिन। जी हां, 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे। इसी दिन एक ही चरण में उत्तराखंड और गोवा के…
  • Pfizer
    रिचा चिंतन
    फाइज़र का 2021 का राजस्व भारत के स्वास्थ्य बजट से सात गुना ज़्यादा है
    12 Feb 2022
    2020 से 2021 के बीच फाइज़र के राजस्व में 140 फ़ीसदी की बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। जहां कई गरीब़ देशों को वैक्सीन का इंतज़ार है, वहीं फाइज़र ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी आपूर्ति सिर्फ़ उच्च आय वाले…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी-नज़र भी: आईपीएल में करोड़ों की बोली, यूपी में मुफ़्त राशन के नाम पर मांगे जा रहे हैं वोट
    12 Feb 2022
    एक तरफ़ चुनावी राज्यों ख़ासकर यूपी में मुफ़्त राशन का बखान कर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ़ हमारे क्रिकेटर इतने महंगे बिक रहे हैं कि अगर सबकी राशि जोड़ दी जाए तो यह कहना…
  • Ghost Village
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: घोस्ट विलेज, केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता और पहाड़ की अनदेखी का परिणाम है?
    12 Feb 2022
    प्रोफेसर ममगाईं ने कहा कि पहाड़ लगातार ख़ाली हो रहे हैं जबकि मैदानी ज़िलों में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो राज्य की डेमोग्रफी के लिए भी ख़तरा है।
  • sfi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!
    12 Feb 2022
    हिजाब विवाद की गूंज अब कर्नाटक के साथ यूपी और राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है। दिल्ली में भी इसे लेकर प्रदर्शन किया गया। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने आश्वस्त किया है कि सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License