NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
झारखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया हमले का पूरे राज्य में विरोध
झारखंड में विगत मंगलवार को जिस तरह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया उससे महिलाएं और जनसंगठन आक्रोश में हैं। प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
अनिल अंशुमन
26 Sep 2019
aanganwadi workers

इसी 12 सितंबर को झारखंड का 12वां फेरा लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री को यशस्वी कहकर अभिनंदित किया था। इसके ठीक 12वें दिन ही इन्हीं मुख्यमंत्री से मिलने जा रही प्रदेश आंगनबाड़ी सेविकाएं उनके ‘यशस्वी’ होने का असली मतलब नहीं समझ पायीं और पुलिस की बर्बर पिटाई का शिकार हो गईं।

निहत्थी महिलाओं को गालियां देते हुए लठियों और मुक्के–लातों से पीटनेवाले पुलिस के ‘जाबांज़’ अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने ही ड्यूटी पर तैनात डीएसपी व पुलिस पर हमलाकर हमें लाठी चलाने को मजबूर  किया। इसी सुर में सुर मिलाते हुए राजधानी के एक प्रमुख भक्त अखबार ने तो पुरुष पुलिसवालों द्वारा निहत्थी महिलाओं पर लाठी चार्ज को ‘शांति–व्यवस्था ’ के लिए सही ठहरा दिया।

आपको बता दें कि स्थायीकरण और मानदेय में बढ़ोतरी समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मंगलवार को जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहीं थीं। राजभवन से आगे मछलीघर के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जुलूस को रोक लिया तो आंदोलनकारी सेविकाओं का प्रतिनिधि मण्डल जाने देने की मांग करते हुए नारे लगाने लगा।
IMG-20190926-WA0031.jpg
सेविका महिलाओं के जुलूस आने की खबर रहने के बावजूद वहां महिला पुलिस के बजाय भारी संख्या में लट्ठधारी पुरुष पुलिस तैनात किए जाने से महिलाएं काफी नाराज थीं। थोड़ी ही देर में बकझक करने का आरोप लगाते हुए बिना किसी सूचना के पुरुष पुलिसकर्मियों–अधिकारियों ने डंडे चलाना शुरू कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी का डंडा गिर गया तो उसने गालियां देते हुए निहत्थी सेविकाओं पर मुक्के – लात चलाना शुरू कर दिया। छतरी और हैंडबैग लेकर इन सेविकाओं को मुख्यमंत्री आवास की ओर शांतिपूर्ण ढंग से जाते हुए सभी ने देखा था फिर भी लाठीचार्ज हो गयी। दर्जनों आंदोलनकारी सेविकाओं के पैर–हाथ बुरी तरह से ज़ख्मी होने के बावजूद पुलिसवाले पीटते ही रहे। इसके विरोध में सारी सेविका महिलाएं वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। बाद में प्रशासनिक आला अधिकारियों के काफी मानमन्नवल पर वे उठकर राजभवन के धरनास्थल पर चलीं गईं।

विभिन्न आंदोलनकारी जन संगठनों समेत पूरे विपक्ष का पहले से ही आरोप रहा है कि जब से इस प्रदेश में अच्छे दिनी डबल इंजन की सरकार सत्ता में काबिज हुई है, जनता के हर सवाल का जवाब पुलिसिया लाठी से देने की स्थायी परिपाटी बना दी गयी है।

एक ओर मुख्यमंत्री–मंत्री भव्य मंचों से भावुक अंदाज में बोलवचन कहकर लोगों को गुमराह करते हैं और दूसरी ओर सरकार के खिलाफ आवाज़ उठानेवालों पर उतनी ही निर्ममता से राज्य दमन चलाया जाता है।
 
निहत्थी आंगनबाड़ी सेविकाओं पर हुए पुलिस ज़ुल्म का ऐपवा व एक्टू ने 25 सितंबर को पूरे प्रदेश में प्रतिवाद किया। वहीं, कई जन संगठनों समेत सभी विपक्षी दलों ने पुलिस की कायराना हरकत का तीखा विरोध किया है।
IMG-20190926-WA0020_0.jpg
नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सरकार महिलाओं-बेटियों को पिटवाकर अपने सुशासन का ढोल पीट रही है। भाकपा माले के पूर्व विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार तानाशाह हो गयी है और विरोध की न्यूनतम आवाज भी नहीं सहन कर पा रही है।

राज्य की रसोइयाकर्मी महिलाओं और पारा टीचरों की भांति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन प्रायः हर वर्ष ही होता है। सम्मानजनक वेतनमान व स्थायीकरण के साथ साथ अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर लगातार प्रखंडों–जिला मुख्यालयों से लेकर राजभवन के समक्ष तक लगातार अनेकों आंदोलनात्मक कार्यक्रमों किए जा चुके हैं। विभागीय मंत्रालय-आला अफसरों और सरकार के समक्ष दर्जनों बार वे अपनी फरियाद लेकर जा चुकी हैं।

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष समिति के नेताओं के अनुसार 05 जून 2018 में ही झारखंड सरकार के सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लिखित समझौता किया गया था। जिसमें सभी मांगों को इसी कैलेंडर वर्ष में पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक उक्त मांगों पर जब कोई अमल नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें 16 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा।
IMG-20190926-WA0030.jpg
पूरे प्रदेश में लगभग 80 हजार से भी अधिक आंगनबाड़ी सहायिका/सेविकाओं के बूते ही ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा सभी महिलाओं, गर्भवतियों व शिशुओं के स्वास्थ्य तथा प्रारम्भिक शिक्षा इत्यादि की सरकारी योजनाओं का कार्य सम्पन्न होता है। लेकिन न तो इन्हें नियमित और सम्मानजनक वेतन नसीब है और न ही इन्हें सरकारी कर्मचारी का कोई दर्जा मिला हुआ है।

पूरे राज्य की ग्रामीण शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका, रसोइया और पारा टीचरों के बल पर ही टिकी हुई है। लेकिन न तो इन्हें स्थायी किया जा रहा है और न ही समुचित वेतन व अन्य जरूरी सुविधाएं मयस्सर हैं। जाने क्या कारण है कि जब भी ये मानदेयकर्मी अपनी जायज मांगों को सरकार के सामने उठाते हैं तो जवाब में केवल पुलिस कि लठियां ही मिलतीं हैं।

अनुभव बताते हैं कि आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओं जैसी ग्रामीण कर्मियों का सरकार चुनाव में भरपूर उपयोग करतीं हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में तो सत्ताधारी दल ने खुलकर इनका इस्तेमाल किया और भरपूर फायदा भी उठाया। इसीलिए झारखंड राज्य कर्मचारी संगठन के नेताओं ने सरकार को चेता दिया है कि आसन्न विधान सभा चुनाव से पूर्व ही इनपर लाठी चलाने का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। 

aanganwadi workers
Jharkhand
lathicharge on worker's
RAGHUVAR DAS
Narendra modi
Aanganwadi Employees Union
raghuvar govt

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • fertilizer
    तारिक अनवर
    उप्र चुनाव: उर्वरकों की कमी, एमएसपी पर 'खोखला' वादा घटा सकता है भाजपा का जनाधार
    04 Feb 2022
    राज्य के कई जिलों के किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा संचालित केंद्रों पर डीएपी और उर्वरकों की "बनावटी" की कमी की वजह से इन्हें कालाबाजार से उच्च दरों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार
    04 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए और 1,072 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • SKM
    रौनक छाबड़ा
    यूपी चुनाव से पहले एसकेएम की मतदाताओं से अपील: 'चुनाव में बीजेपी को सबक़ सिखायें'
    04 Feb 2022
    एसकेएम ने गुरुवार को अपने 'मिशन यूपी' अभियान को फिर से शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि 57 किसान संगठनों ने मतदाताओं से आगामी यूपी चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया है।
  • unemployment
    अजय कुमार
    क्या बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ने से बेरोज़गारी दूर हो जाएगी?
    03 Feb 2022
    बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ जाने से क्या बेरोज़गारी का अंत हो जाएगा या ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही बात कह रही है?
  • farmers SKM
    रवि कौशल
    कृषि बजट में कटौती करके, ‘किसान आंदोलन’ का बदला ले रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा
    03 Feb 2022
    मोर्चा ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार भी किसानों की आय को दुगुना किये जाने का उल्लेख नहीं किया है क्योंकि कई वर्षों के बाद भी वे इस परिणाम को हासिल कर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License