NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
समाज
भारत
राजनीति
झारखंड विधान सभा चुनाव 2019 : भूख से मरनेवालों की बढ़ती कतार !
भूख से मौत झारखण्ड में एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है लेकिन ऐसे सभी ज्वलंत मुद्दों को चुनाव से पूरी तरह दरकिनार कर मतदाताओं को कुछ और दीखाकर जनादेश लिया गया।
अनिल अंशुमन
10 Jun 2019
Starvation

6 जून को झारखंड प्रदेश में भूख से मरनेवालों में एक और नाम जुड़ गया । लातेहार ज़िला स्थित महुआडाँड प्रखण्ड के लुरगुमी गाँव के 65 वर्षीय गरीब आदिवासी बुजुर्ग रामचरण मुंडा की भूख से मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार इस उम्र में भी उनकी दीहाड़ी मजदूरी और सरकारी अनाज के सहारे ही पूरे परिवार का भरण पोषण होता था। पिछले तीन महीने से बायोमेट्रिक आधारित इलेक्ट्रोनिक मशीन के खराब होने के चलते सरकारी राशन नहीं मिल रहा था और दो तीन दिनों से तो घर में चूल्हा भी नहीं जला था।

Starvation.JPG

भूख से मौत इस प्रदेश में एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है लेकिन ऐसे सभी ज्वलंत मुद्दों को चुनाव से पूरी तरह दरकिनार कर मतदाताओं को  कुछ और दीखाकर  जनादेश लिया गया। अपनी पार्टी की  चमत्कारिक जीत  से इतराये प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने राज्य में होनेवाले विधान सभा चुनाव के लिए ऐलान कर दिया है – अबकी बार 60 के पार ! 

अपनी सरकार को अबतक की सबसे अधिक विकासवादी और स्थिर सरकार होने का दावा करनेवाली पार्टी के शासनकाल में भूख से अबतक 20 मौतें हो चुकी हैं । प्राय: हर मौत के बाद मृतक के परिजनों को भरपूर अनाज व अन्य सरकारी सुविधाएं देने की ढकोसला करनेवाली इस सरकार ने ‘ भूख से हुई मौत ‘ को कभी नहीं माना और सभी मौतों का कारण  बीमारी और अत्यधिक नशा से हुई मौत  प्रचारित किया। इसीलिए रामचरण मुंडा की मौत की जांच करने पहुंची आला अधिकारियों की टीम ने भी आनन फानन में मौत का कारण  अत्यधिक नशा करना  घोषित कर दिया। 

बहरहाल, प्रदेश में इसी नवंबर–दिसंबर माह में विधान सभा के चुनाव होने हैं । राजनीति के जानकारों के अनुसार विधान सभा चुनावों में स्थानीय मुद्दे अहम होते हैं। ऐसे में भूख हो रही मौत , आदिवासियों के वनधिकार , विस्थापन – पलायन , अकाल – सुखाड़ , भूमि अधिग्रहण बिल , बेरोजगारी , स्थानीयता  व नियोजन नीति और ज़मीन – खनिज लूट जैसे व्यापक जनजीवन को प्रभावित करनेवाले सारे गंभीर सवाल जिन्हें लोकसभा चुनावों में कुत्सित चालों से गायब कर दिया गया।  

अब यह देखने वाली बात होगी कि  विधान सभा चुनाव में क्या कहकर दरकिनार किया जाएगा। अबकी बार 60 के पार, का दावा करनेवाले प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर उनकी पार्टी के किसी नेता – कार्यकर्त्ताओं ने राज्य में भूख से होनेवाली मौतों पर आज तक कोई औपचारिक संवेदना तक नहीं दिखायी है।  बल्कि फिर से इन सारे मुद्दों को चुनावी चर्चाओं से परे रखकर वर्तमान सरकार द्वारा किए गए तथाकथित विकास और महज सीटों के इर्द गिर्द ही सारी चर्चाएं की जा रहीं हैं। विपक्ष – महागठबंधन की खिल्ली उड़ते हुए दुबारा सरकार बनाने के लिए तर्क दिया जा रहा है कि 2014 के संसदीय चुनाव में 12 सीटों की सफलता से 57 विधान सीटों पर मिली बढ़त इस बार बढ़कर 63 हो गयी है।

कार्यकर्त्ताओं को  आभार यात्रा  निकालकर घर-घर जाकर सभी मतदाताओं के पास जाने का विशेष निर्देश दिया गया है। 21 जून को  योग दिवस  के अवसर पर प्रधान-मंत्री जी के विशेष आगमन को विधान सभा चुनावी तैयारी के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है। 

8 जून को मुख्य विपक्षी दल झामुमो प्रवक्ता ने महुआडाँड में रामचरण मुंडा की भूख से हुई मौत के सवाल पर सरकार को घेरने की कोशिश की । लेकिन प्रदेश की जनता के ज्वलंत सवालों पर ज़मीनी जन दबाव खड़ा करने और उसे प्रभावी राजनीतिक एजेंडा का वाले विपक्ष की भूमिका आज भी नदारद है। वैसे , लोकसभा चुनाव मे मिली भारी पराजय के सदमे से अभी तक महागठबंधनी जमात के अधिकांश दलों ने नेता -  कार्यकर्त्ता अभी भी नहीं उबर सके हैं । हार के वास्तविक कारणों की तलाश और आत्ममंथन करने की बजाय एक दूसरे पर ही आरोप - प्रत्यारोप की चर्चा सरगर्म है । एक ओर , महागठबंधनी जमात के मुख्य दल कॉंग्रेस के अंदर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ ही काफी घमासान मचा हुआ है । तो दूसरी ओर , दूसरे मुख्य दल झामुमो प्रवक्ता ने तो मीडिया के माधायम से हार का सारा ठीकरा अपने सहयोगी दलों पर ही फोड़ते हुए कह दिया है कि महागठबंधन तो बना लेकिन सहयोगी दलों ने ही एक दूसरे को वोट नहीं दिया।

इसलिए इस बार महागठबंधन का नेतृत्व उनका ही दल करेगा और हेमंत सोरेन ही मुख्य चेहरा होंगे । कांग्रेस प्रवक्ता ने भी अपनी त्वरित प्रतिक्रिया में झामुमो को संयम रखने कि नसीहत देते हुए कह दिया है उन्हें लड़ना है तो अकेले सभी सीटों पर लड़ लें । महागठबंधन के अन्य प्रमुख सहयोगी दल झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो को विधान सभा में अपने विधायक दल के प्रमुख को ही अपनी पार्टी की  महिला कार्यकर्त्ता के यौन शोषण के आरोप में पार्टी से निकालना पड़ा है। इस दल के 6 विधायक पहले ही भाजपा सरकार में जा घुसे हैं । अन्य घटक दल राजद के अंदर भी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ घमासान मचा हुआ है।  

अन्य कई प्रदेशों की भांति झारखंड में भी लोकसभा चुनाव परिणामों में उलट – फेर हुए जिससे महागठबंधन को मात्र दो सीटों की जीत पर ही संतोष करना पड़ा। लेकिन धनबाद , लोहरदगा के आलवे विशेषकर खूंटी सीट पर  इवीएम चमत्कार को लेकर लोगों में आज भी काफी संदेह और रोष कायम है। बावजूद इसके वर्तमान वस्तुस्थिति में इतना तो तय है कि प्रदेश की सत्ता में दुबारा आने के लिए इस बार 60 के पार का दावा करनेवाली पार्टी के लिए प्रदेश की जनता के जलते सवालों को किसी भी तिकड़म – चालों से दरकिनार कर चमत्कारिक जीत  हासिल कर लेना कत्तई संभव नहीं हो सकेगा।

Jharkhand government
Jharkhand
Jharkhand starvation death
Starvation Deaths
jharkhand starvation
India
Modi Govt

Related Stories

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

झारखंड:  रेलवे ठेकदार द्वारा खोदे गड्ढे में डूबकर गांव की 7 बच्चियों की मौत

मेघालय और झारखंड में खदान दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, चार लापता

झारखंड: सत्ता से बेख़ौफ़ कार्टूनिस्ट बशीर अहमद का जाना...

झारखंड : विवादित विधानसभा भवन में लगी आग

आईटीबीपी के जवान ने गोलीबारी की, छह जवानों की मौत

सीसीडी के संस्थापक सिद्धार्थ का शव मिला, पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या का संदेह जताया

झारखंड : छात्रा का विवादित कमेंट, कोर्ट की सज़ा और हिन्दू संगठनों की चेतावनी!  

झारखंड : लिंचिंग को ललकार

राम के नाम पर दुनिया में कर दिया बदनाम


बाकी खबरें

  • एनबीए को आईटी नियमों से राहत, वेदांता ज़िंक प्लांट और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    एनबीए को आईटी नियमों से राहत, वेदांता ज़िंक प्लांट और अन्य ख़बरें
    09 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी केरल हाई कोर्ट ने नए आईटी नियमों से एनबीए को दी राहत, वेदांता ज़िंक प्लांट और अन्य ख़बरों पर।
  • उत्तर प्रदेश: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान 14 जिलों में हिंसक घटनाएं, पुलिस और प्रशासन बने रहे मूक दर्शक
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान 14 जिलों में हिंसक घटनाएं, पुलिस और प्रशासन बने रहे मूक दर्शक
    09 Jul 2021
    उत्तर प्रदेश के कई जिलों से प्रस्तावकों के अपहरण और प्रत्याशियों के बीच गोलियां चलने की खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
  • वन भूमि पर दावों की समीक्षा पर मोदी सरकार के रवैये से लाखों लोगों के विस्थापित होने का ख़तरा
    अयस्कांत दास
    वन भूमि पर दावों की समीक्षा पर मोदी सरकार के रवैये से लाखों लोगों के विस्थापित होने का ख़तरा
    09 Jul 2021
    विशिष्ट मार्गदर्शिका का अभाव और केंद्रीय निगरानी की मशीनरी न होने के कारण राज्य दर राज्य वन भूमि पर अधिकारों के दावों के मामले अलग-अलग हैं।
  • डाटा संरक्षण विधेयक जब तक कानून का रूप नहीं लेता, नई निजता नीति लागू नहीं करेंगे: वॉट्सऐप
    भाषा
    डाटा संरक्षण विधेयक जब तक कानून का रूप नहीं लेता, नई निजता नीति लागू नहीं करेंगे: वॉट्सऐप
    09 Jul 2021
    वॉट्सऐप ने मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष यह भी साफ किया कि इस बीच वह नई निजता नीति को नहीं अपनाने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपयोग के दायरे को सीमित नहीं करेगा।
  • झुग्गियों को उजाड़ने के ख़िलाफ़ एवं उनके पुनर्वास की मांग को लेकर माकपा का नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झुग्गियों को उजाड़ने के ख़िलाफ़ एवं उनके पुनर्वास की मांग को लेकर माकपा का नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
    09 Jul 2021
    सीपीआईएम ने मांग की है कि जब तक प्राधिकरण या सरकार द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कराई जाती है तब तक इन झुग्गी बस्ती में रह रहे गरीब लोगों को वहीं पर रहने दिया जाए। और यदि किसी कारणवश उन्हें जनहित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License