NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
रांची : रिम्स में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी सीनियर डॉक्टर फरार
अस्पताल के कोरोना वार्ड में तैनात जूनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
सोनिया यादव
30 May 2020
दुष्कर्म की कोशिश
'प्रतीकात्मक तस्वीर' फोटो साभार: BuzzFeed

ये विडंबना ही है कि देश में एक ओर कोरोना संक्रमण मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में भी भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची में स्थित प्रसिद्ध राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी रिम्स का है। यहां अस्पताल के ही एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी डॉक्टर फिलहाल फरार है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात 27-28 मई की है। पीड़िता रिम्स के ही एक विभाग से पीजी की पढ़ाई कर रही है और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। जबकि आरोपी जिसकी पहचान अरूण मौर्य बताई जा रही है, उसी अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट से संबंधित है।

लाइव हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार वारदात वाली रात पीड़िता और आरोपी दोनों की ड्यूटी रिम्स के कोरोना वार्ड में थी। आरोपी रोज़ ड्यूटी के बाद अपने घर चला जाता था लेकिन उस रात उसने देर होने का बहाना करके घर जाने से मना कर दिया और पीड़िता के साथ उसके कमरे में रुकने की बात की। लोकिन पीड़िता ने इस बात से इंकार कर दिया और सीनियर रेजीडेंट के लिए अस्पताल के ही पेईंग वार्ड में एक कमरा बुक कर दिया।

इसके बाद सीनियर रेजीडेंट बुक कराए गए कमरे में चला गया और वहां से उसने फोन कर के जूनियर डॉक्टर को एसी नहीं चलने के बहाने से अपने रूम में बुलाया। सीनियर का कहा मानते हुए जूनियर डॉक्टर जब उसके कमरे में एसी चेक करने गई तभी सीनियर रेजीडेंट ने कमरा अंदर से बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से शोर मचाते हुए धक्का देकर कमरे से बाहर निकल कर भाग गई।

मामले ने गुरुवार, 28 मई को तूल पकड़ा जब पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत रिम्स निदेशक को दी और आरोपी सीनियर डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला डॉक्टर की शिकायत को बरियातू पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को भेज दी। जिसका संज्ञान लेते हुए शुक्रवार, 29 मई को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज दी।

जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के एक ग्रुप ने शुक्रवार को बरियातू पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी डॉक्टर को तुरंत गिरफ्तार करने और उसका मेडिकल लाइसेंस रद्द करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों में से कुछ ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है क्योंकि आरोपी शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट का रिश्तेदार है।

एक जूनियर डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “ये हैरानी की बात है कि पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ ही नहीं पाई है, जबकि इस वक्त कोरोना लॉकडाउन के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है बावजूद इसके आरोपी डॉक्टर फरार है। क्या ये सब इतना आसान है? नहीं, आम आदमी को तो एक एरिया से दूसरे एरिया में जाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन आरोपी डॉक्टर खास आदमी का दामाद है, उसे कैसे दिक्कत हो सकती है। इसलिए हम लोग आरोपी डॉक्टर की जल्द गिरफ्तारी के लिए बरियातू थाने पहुंचे थे।

क्या कहना है अस्पताल प्रबंधन का?

रिम्स के निदेशक डीके सिंह ने कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और प्रबंधन आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा। इसके अलावा अगर महिला डॉक्टर आंतरिक जांच के लिए कहती हैं, तो हम अपने स्तर पर मामले की जांच करने के लिए इस केस को रिम्स की महिला सेल को सौंप देंगे।'

पुलिस क्या कह रही है?

बरियातू थाने के थाना प्रभारी सपन मेहता ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर छापेमारी भी की। लेकिन अभी उसका कोई पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी ने ये भी कहा कि हमने रिम्स प्रबंधन से कहा है कि क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद पीड़ित लड़की का कोरोना टेस्ट कराएं, जिससे की हम उनका बयान दर्ज करने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उन्हें पेश कर सकें।

ये घटनाएं पितृसत्ता की देन है, जो अब नार्मल बन गई हैं!

स्थानीय पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता रूचिका सिंह कहती हैं कि ये एक समाज के तौर पर हमारे लिए शर्म की बात है की आज महिला सशक्तिकरण के दौर में भी अस्पताल जैसी सुरक्षित जगहों पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

वे कहती हैं, “पुरुष प्रधान समाज की सोच और पितृसत्ता की देन है। जहां पुरुष अक्सर महिला को अपने बराबर होने के बावजूद कमतर समझता है। हमने कुछ दिन पहले कुछ ऐसी ही घटनाएं दिल्ली एम्स में सुनी थीं। कई और अस्पतालों से छिट-पुट मामले सामने आए लेकिन इन सब पर कार्रवाई क्या हुई, पता नहीं। रोज़ाना महिलाओं के खिलाफ हिंसा की सुर्खियां बनती हैं लेकिन उसके बाद क्या होता है, सब भूल जाते हैं जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए। पुलिस-प्रशासन सोता रहता है, जब तक महिला पूरी तरह बर्बाद न हो जाए। हमारे समाज ने इन घटनाओं की आदत डाल ली है, हम सुनते हैं और सुनकर भूल भी जाते हैं। जैसे सब नार्मल है, ये नार्मल ही अब्नार्मल है। इसकी एक मुख्य वजह आपराधिक न्याय प्रणाली में खामियां भी हैं।

सज़ा दर बेहद कम है!

बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक साल 2018 में देशभर में बलात्कार के 33 हजार 356 केस दर्ज किए गए। यानी रोजाना करीब 90 रेप हुए। जबकि बलात्कार के 1,56,327 मामलों में मुकदमे की सुनवाई हुई। इनमें से 17,313 मामलों में सुनवाई पूरी हुई और सिर्फ 4,708 मामलों में दोषियों को सजा हुई। 11,133 मामलों में आरोपी बरी किए गए जबकि 1,472 मामलों में आरोपियों को आरोपमुक्त किया गया। साल के अंत तक देश की अदालतों में दुष्कर्म के 1 लाख 38 हजार 342 मामले पेंडिंग थे। तो वहीं इनमें से 17 हजार 313 मामलों का ही ट्रायल पूरा हो सका, जबकि सिर्फ 4 हजार 708 मामलों में ही सज़ा सुनाई गई। यानी सज़ा दर मात्र 27.2 प्रतिशत ही रही।

Rims
COVID-19
Covid ward
crimes against women
sexual violence
Sexual Exploitation
sexual harassment
harrasment at work place
doctor
women safety
Ranchi
Jharkhand

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License