NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड चुनाव: प्रथम चरण में 13 सीटों के लिए 64 फीसदी से ज़्यादा मतदान
नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्वाधिक मतदान की ख़बर है, दूसरी ओर डाल्टनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी और भाजपा समर्थकों में झड़प की घटना हुई है जिसकी जांच के आदेश दिये गये हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Nov 2019
jharkhand election
Image courtesy: Times Now

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में आज, शनिवार को 13 सीटों पर 64 फीसदी से भी ज़्यादा मतदान की ख़बर है। हालांकि अपराह्न तीन बजे मतदान खत्म होने तक कुल 62.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों पर हिंसा की मामूली वारदात देखने को मिलीं हालांकि कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों के लिये पांच चरणों में मतदान होना है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्वाधिक मतदान की खबर है, दूसरी ओर डाल्टनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी और भाजपा समर्थकों में झड़प की घटना हुई है जिसकी जांच के आदेश दिये गये हैं।

चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान का समय दोपहर बाद तीन बजे समाप्त होने तक कुल 62.87 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि अभी दूरदराज के कई नक्सल प्रभावित इलाकों से अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है। वहां की रिपोर्ट आने के बाद मतदान का प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। हालांकि इसके बाद मिली रिपोर्ट के मुताबिक मतदान का प्रतिशत 64.12 रहा है।
table_0.JPG
इसके मुताबिक तक चतरा में 56.59 प्रतिशत,  मनिका में 57.61, हुसैनाबाद में 60.90, लातेहार में 67.20, बिश्रामपुर में 61.60 प्रतिशत, छतरपुर में 62.30, डाल्टनगंज में 63.90, पांकी में 64.10, लोहरदगा में 71.47, भवनाथपुर में 67.34 प्रतिशत,गढ़वा में 66.04, बिशुनपुर में 69.80, और गुमला में 67.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान के दौरान मतदाताओं को भयभीत करने के लिए आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने बिशुनपुर के घाघरा गांव के जंगल में एक पुलिया के निकट विस्फोट किया लेकिन इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक एवं झारखंड चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हताश नक्सलियों ने मतदाताओं में भय पैदा करने के लिए बिशुनपुर के बानालाट और वीरानपुर के बीच जंगल में एक पुलिया के निकट यह विस्फोट किया लेकिन इससे किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई और भारी संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी के चलते नक्सली वहां से भाग निकले।

मीणा ने बताया कि सभी तेरह विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्थानों पर मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा और बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जो संतोषजनक है।

इस बीच डाल्टनगंज में कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णानंद त्रिपाठी और भाजपा के समर्थकों में झड़प की सूचना मिली है। त्रिपाठी ने बूथ कब्जाने के आरोप लगाये हैं और उन्होंने कहा कि जब वह स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे तो भाजपा समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया जिसके बाद आत्मरक्षा में उन्हें अपनी पिस्तौल निकालनी पड़ी। त्रिपाठी ने भीड़ के बीच पिस्तौल लहरायी।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने चुनाव अधिकारियों से मामले की शिकायत की है जिसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। चौबे ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी। हालांकि इस झड़प के बाद भी आरोपित बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
map jharkhand.JPG
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

Jharkhand Assembly Elections
First phase polling
BJP
Congress
Krishnanand Tripathi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • punjab
    रवि कौशल
    पंजाब चुनाव: पार्टियां दलित वोट तो चाहती हैं, लेकिन उनके मुद्दों पर चर्चा करने से बचती हैं
    12 Feb 2022
    दलित, राज्य की आबादी का 32 प्रतिशत है, जो जट्ट (25 प्रतिशत) आबादी से अधिक है। फिर भी, राजनीतिक दल उनके मुद्दों पर ठीक से चर्चा नहीं करते हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमज़ोर, सामाजिक रूप से उत्पीड़ित…
  • union budget
    बी. सिवरामन
    केंद्रीय बजट 2022-23 में पूंजीगत खर्च बढ़ाने के पीछे का सच
    12 Feb 2022
    क्या पूंजीगत खर्च बढ़ने से मांग और रोजगार में वृद्धि होती है?
  • Rana Ayyub
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    जनता के पैसे का इस्तेमाल ख़ुद के लिए नहीं किया : राना अय्यूब
    12 Feb 2022
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करते हुए अय्यूब ने कहा कि उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के अधिकारियों को ‘‘स्पष्ट रूप से दिखाया’’ है कि ‘‘राहत अभियान के धन का कोई भी हिस्सा…
  • sc and yogi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार को चेतावनी; सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ वसूली नोटिस वापस लें या हम इसे रद्द कर देंगे
    12 Feb 2022
    शीर्ष अदालत ने कहा कि दिसंबर 2019 में शुरू की गई यह कार्यवाही उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रतिपादित कानून के खिलाफ है और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 50 हज़ार नए मामले सामने आए 
    12 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 50,407 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 86 हज़ार 544 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License