NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
बोलीविया की पुलिस ने पिछले साल के सकाबा नरसंहार मामले में एक सैन्य जनरल को गिरफ्तार किया
इस नरसंहार के पीड़ितों के परिवार ने जनरल अल्फ्रेडो क्यूलर की गिरफ्तारी को न्याय की दिशा में पहला कदम बताया है।
पीपल्स डिस्पैच
25 Nov 2020
s

15 नवंबर 2019 को कोचाबंबा डिपार्टमेंट के सकाबा शहर में हुए नरसंहार के संबंध में 24 नवंबर को बोलीविया की पुलिस ने कोचाबंबा मिलिट्री गैरीसन के कमांडर जनरल अल्फ्रेडो क्यूलर को गिरफ्तार किया। क्यूलर पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

सकाबा में शांतिपूर्ण तख्तापलट विरोधी रैली के दौरान पुलिस तथा सैनिक कार्रवाई में 12 प्रदर्शनकारियों की मौत और सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों के घायल होने के मामले में की पब्लिक मिनिस्ट्री क्यूलर की जांच कर रहा है। सकाबा में सैनिकों और पुलिस अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति ईवो मोरालेस के समर्थन में कोचाबंबा शहर की ओर रैली निकालने की कोशिश करने वाली भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे थे और गोलियां चलाई थी।

प्रोसिक्यूटर ऑफिस ने कल सकाबा नरसंहार मामले में बयान देने के बाद क्यूलर की गिरफ्तारी का आदेश दिया। प्रोसिक्यूटर ऑफिस ने कहा कि ये गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया क्योंकि जांच और उसके भागने में बाधा के जोखिम के अलावा सैन्य कर्मियों के खिलाफ दोषी होने के तत्व हैं।

क्यूलर के वकील एडविन परेडेस ने कहा कि उनके मुवक्किल को "केवल प्रशासनिक कार्य करने" के लिए गिरफ्तार किया गया है और साथ ही संकेत दिया है कि "हम एहतियाती उपायों की सुनवाई के लिए तैयारी करने जा रहे हैं।"

परेडेस ने कहा कि अपने बयान के दौरान क्यूलर ने नवंबर 2019 में लागू एक सामान्य ऑपरेशन योजना प्रस्तुत की जिसमें यह आदेश दिया जाता है कि उन कार्रवाईयों में हथियारों का उपयोग न करें और उनके मुवक्किल ने कभी भी कार्रवाई का निर्णय नहीं लिया और कमांडर इन चीफ से मिले केवल आदेश का अनुपालन किया।

डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जीनाइन एनेज के अधीन तख्तापलट के बाद हुए मानवाधिकार उल्लंघन की सभी घटनाओं की जांच के लिए इंटर-अमेरिकन कमीशन ऑन ह्यूमन राइट्स (आईएसीएचआर) के विशेषज्ञों के समूह के बोलीविया पहुंचने के एक दिन बाद ये गिरफ्तारी हुई।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान और पद संभालते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मूवमेंट टूवार्ड्स सोशलिज्म (एमएएस) पार्टी के लुइस एर्से और उपराष्ट्रपति डेविड चोकेहुआंसा ने इस हत्याकांड की जांच करने और अपराधियों को सजा दिलाने का वादा किया था। क्यूलर की गिरफ्तारी को पीड़ितों के परिवारों द्वारा न्याय की दिशा में पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

 

bolivia
sakaba genocide in bolivia
justice in sakaba genocide

Related Stories

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

बोलिवियाई लोगों को तख्तापलट करने वाली नेता जीनिन आनेज़ के जेल से भागने की आशंका

बोलिविया के तख़्तापलट में शस्त्र मुहैया कराने के मामले में अर्जेंटीना ने जांच शुरू की

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

साकाबा नरसंहार के एक साल बाद बोलीविया ने पीड़ितों को याद किया और न्याय की मांग की

बोलिवियाई लोगों ने एक विशाल रैली में ईवो मोरालेस का स्वागत किया

बोलिवियाः लुइस एर्से ने राष्ट्रपति और डेविड चोकेहुआंसा ने उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया

बोलीवियाः एमएएस ने ला पाज़ में कैम्पेन हेडक्वार्टर के पास विस्फ़ोट की निंदा की

बोलीविया के चुनावी नतीजों के मायने!


बाकी खबरें

  • Chhattisgarh
    रूबी सरकार
    छत्तीसगढ़: भूपेश सरकार से नाराज़ विस्थापित किसानों का सत्याग्रह, कांग्रेस-भाजपा दोनों से नहीं मिला न्याय
    16 Feb 2022
    ‘अपना हक़ लेके रहेंगे, अभी नहीं तो कभी नहीं’ नारे के साथ अन्नदाताओं का डेढ़ महीने से सत्याग्रह’ जारी है।
  • Bappi Lahiri
    आलोक शुक्ला
    बप्पी दा का जाना जैसे संगीत से सोने की चमक का जाना
    16 Feb 2022
    बप्पी लाहिड़ी भले ही खूब सारा सोना पहनने के कारण चर्चित रहे हैं पर सच ये भी है कि वे अपने हरफनमौला संगीत प्रतिभा के कारण संगीत में सोने की चमक जैसे थे जो आज उनके जाने से खत्म हो गई।
  • hum bharat ke log
    वसीम अकरम त्यागी
    हम भारत के लोग: समृद्धि ने बांटा मगर संकट ने किया एक
    16 Feb 2022
    जनवरी 2020 के बाद के कोरोना काल में मानवीय संवेदना और बंधुत्व की इन 5 मिसालों से आप “हम भारत के लोग” की परिभाषा को समझ पाएंगे, किस तरह सांप्रदायिक भाषणों पर ये मानवीय कहानियां भारी पड़ीं।
  • Hijab
    एजाज़ अशरफ़
    हिजाब के विलुप्त होने और असहमति के प्रतीक के रूप में फिर से उभरने की कहानी
    16 Feb 2022
    इस इस्लामिक स्कार्फ़ का कोई भी मतलब उतना स्थायी नहीं है, जितना कि इस लिहाज़ से कि महिलाओं को जब भी इसे पहनने या उतारने के लिए मजबूर किया जाता है, तब-तब वे भड़क उठती हैं।
  • health Department
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव: बीमार पड़ा है जालौन ज़िले का स्वास्थ्य विभाग
    16 Feb 2022
    "स्वास्थ्य सेवा की बात करें तो उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में सुधार के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। प्रदेश के जालौन जिले की बात करें तो यहां के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक पिछले चार साल से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License