NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
काबुल : आत्मघाती हमले में 20 की मौत
काबुल में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए और अन्य 30 घायल हो गए।
आईएएनएस
05 Jan 2018
kabul blast
image Courtesy : The Independent

काबुल, 5 जनवरी (आईएएनएस)| काबुल में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए और अन्य 30 घायल हो गए। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि काबुल के बानाई इलाके में गुरुवार की रात हमला हुआ, जहां पुलिस अधिकारियों का एक समूह विरोध प्रदर्शन कर रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने एफे न्यूज को बताया कि आत्मघाती हमलावर पैदल था, उसने विस्फोटक पहना हुआ था और वहीं प्रदर्शन पर नजर रख रहे पुलिसकर्मियों के पास गया और खुद को उड़ा दिया।

इससे पहले, पुलिस ने बताया था कि पांच पुलिसकर्मियों सहित 11 लोग मारे गए। लेकिन बाद में शुक्रवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई।

आईएस ने समाचार आउटलेट अमाक के माध्यम से हमले की जिम्मेदारी ली। बताया जा रहा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों के साथ 'अफगानिस्तान के खुफिया विभाग के कर्मियों और पुलिस' के जमावड़े को निशाना बनाया।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में अवैध व्यापार में शामिल दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए एकत्रित हुए थे।

इलाके में कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

kabul
Afganistan
bomb blast
IS
Terrorism

Related Stories

भारत को अफ़ग़ानिस्तान पर प्रभाव डालने के लिए स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने की ज़रूरत है

विशेष: किसिम-किसिम के आतंकवाद

बिहार: कश्मीर में प्रवासी बिहारी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ पटना सहित पूरे राज्य में मनाया गया विरोध दिवस

'कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं का मक़सद भारत की सामान्य स्थिति की धारणा को धूमिल करना है'—मिलिट्री थिंक-टैंक के निदेशक

9/11 के बाद भारत में भी हालात हुए हैं ख़राब

आतंकवाद को सालों तक भुनाया जा सकता है : हिलाल अहमद

अफ़ग़ानिस्तान : क्या मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय ढांचे में तालिबान सरकार को मिल सकती है वैधानिक मान्यता

दानिश का कैमरा: दानिश से मोहब्बत और नफ़रत के मायने

कश्मीर : यूएपीए का इल्ज़ाम ख़ारिज, गुजरात जेल में 12 साल से क़ैद बशीर रिहा

विमर्श: कुहासे के आर और पार


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!
    29 Mar 2022
    जगह-जगह हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद सभाएं कर आम जनता से हड़ताल के मुद्दों के पक्ष में खड़े होने की अपील की गयी। हर दिन हो रही मूल्यवृद्धि, बेलगाम महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ भी काफी आक्रोश प्रदर्शित…
  • मुकुंद झा
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बताया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और रेहड़ी-…
  • इंदिरा जयसिंह
    मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?
    29 Mar 2022
    न्यायिक राज-काज के एक अधिनियम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय की व्याख्या है कि सेक्स में क्रूरता की स्थिति में छूट नहीं लागू होती है।
  • समीना खान
    सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर
    29 Mar 2022
    शोध पत्रिका 'साइंस एडवांस' के नवीनतम अंक में फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने 72 देशों में औसतन 15 वर्ष की 500,000 से ज़्यादा लड़कियों के विस्तृत सर्वे के बाद ये नतीजे निकाले हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि…
  • प्रभात पटनायक
    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में फिर होती बढ़ोतरी से परेशान मेहनतकश वर्ग
    29 Mar 2022
    नवंबर से स्थिर रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज़ 5 दिनों में 4 बार बढ़ाये जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License