NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
समाज
भारत
कान्हा टाइगर रिज़र्व में तेंदुए की मौत
मध्यप्रदेश के मण्डला ज़िले में विश्व विख्यात कान्हा टाइगर रिज़र्व के जंगल में एक मादा तेंदुआ मृत पाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि संभवत: इसे ज़हर देकर मारा गया।
भाषा
12 Jul 2019
कान्हा टाइगर रिज़र्व में तेंदुए की मौत

कान्हा टाइगर रिज़र्व के उप संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने शुक्रवार को बताया, ‘‘कान्हा टाइगर रिज़र्व के जंगल में एक मादा तेंदुए की मौत हुई है। इसकी उम्र लगभग 10 साल थी।’’

उन्होंने कहा कि इस तेंदुए की मौत की जानकारी 10 जुलाई को पार्क के गश्ती दल को मिली।

सुचिता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इसने एक बैल मारा था और वहां से चला गया था। इसके बाद किसी ने संभवत: इस बैल के शव पर ज़हर डाल दिया था। बाद में तेंदुआ फिर वहां आया और उसने ज़हर लगे इस बैल के मांस को खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि जहां पर बैल एवं तेंदुआ के शव मिले हैं, वहां पर बड़ी तादद में जंगली कीड़े गुबरैला भी मृत पाये गये हैं। इन कीड़ों की मौत संभवत: तेंदुए और बैल के मांस को खाने से हुई होगी। इससे जहर खुरानी की बात सामने आ रही हैं।

तेंदुए के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले कान्हा पार्क प्रशासन के पशु चिकित्सा डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि तेंदुए के पेट से बैल के मांस के टुकड़े मिले हैं। मृत तेंदुए के विभिन्न अंगों के सैम्पल जांच के लिए फॉरेन्सिक लैब सागर भेजे गये हैं।

सुचिता ने बताया कि पार्क प्रबन्धन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वन प्राणी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

kanha tiger reserve
leopard dead
animals safety
tigers in india
endangered species

Related Stories


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 
    26 Apr 2022
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को बेहद अहम बताया है।
  • दमयन्ती धर
    गुजरात : विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ़्तारी का पूरे राज्य में विरोध
    26 Apr 2022
    2016 में ऊना की घटना का विरोध करने के लिए गुजरात के दलित सड़क पर आ गए थे। ऐसा ही कुछ इस बार हो सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पिछले 5 साल में भारत में 2 करोड़ महिलाएं नौकरियों से हुईं अलग- रिपोर्ट
    26 Apr 2022
    क़ानूनी कामकाजी उम्र के 50% से भी अधिक भारतवासी मनमाफिक रोजगार के अभाव के चलते नौकरी नहीं करना चाहते हैं: सीएमआईई 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 
    26 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है।
  • श्रिया सिंह
    कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है
    26 Apr 2022
    सैनिक से नेता बने गोटाबाया राजपक्षे की मौजूदा सरकार इसलिए ज़बरदस्त आलोचना की ज़द में है, क्योंकि देश का आर्थिक संकट अब मानवीय संकट का रूप लेने लगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License