NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा वोट काटने से गठबंधन ने 12 सीटें खो दीं
इसके अलावा, तीन विपक्षी नेताओं ने अपनी सीटों को असामान्य रूप से बड़ी संख्या में खड़े हुए स्वतंत्र उम्मीदवारों के कारण खो दिया, जिन्हें ख़ास तौर पर इसी उद्देश्य के लिए खड़ा किया गया था।
पीयूष शर्मा
27 May 2019
Translated by महेश कुमार
कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा वोट काटने से गठबंधन ने 12 सीटें खो दीं
Image Courtesy: Satyagrah

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसके सहयोगियों ने लोकसभा चुनावों में नाटकीय ढंग से, 80 में से 64 सीटें हासिल कर लीं, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन (आरएलडी) को केवल 15 सीटें मिलीं और कांग्रेस केवल एक सीट तक ही सीमित रही। न्यूज़क्लिक की डेटा एनालिटिक्स टीम द्वारा विस्तृत परिणामों के विश्लेषण से पता चलता है कि तस्वीर तब कुछ अलग ही होती अगर कांग्रेस गठबन्धन के साथ होती – तो गठबंधन ने नौ सीटें और जीती होतीं।

इसके अलावा, अगर शिवपाल यादव की प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी (पीएसपी) और राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) भी गठबन्धन में शामिल हो जाती, तो यह भाजपा को चार अन्य सीटों पर हरा सकते थे।

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो भाजपा की 12 सीटें कम हो जातीं अगर गठबंधन थोड़ा और व्यापक होता, तब 15 सीटों की संख्या 27 सीट तक पहुँच जाती।

जो आठ सीटें कांग्रेस के साथ हुए व्यापक गठबंधन से जीती जा सकती थीं वे सुल्तानपुर, बदायूँ, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, धौरहरा, मेरठ और संत कबीर नगर (नीचे चार्ट देखें) हैं।

election table.jpg

अंकगणित के अलावा, वर्तमान में गथबंधन द्वारा हारी हुई दो अन्य सीटें भी कांग्रेस के साथ मिलकर जीती जा सकती थीं क्योंकि मार्जिन कम है और अगर व्यापक गठबंधन होता तो उसकी विश्वसनीयता की वजह से अधिक मतदाताओं को अपनी ओर खींचा जा सकता था, जो निराशा की वजह से चुनाव से बाहर रहने का फ़ैसला कर रहे थे। इनमें सीतापुर (मार्जिन 4,815) और मुजफ़्फरनगर (मार्जिन 6,526) हैं।

सपा के परंपरागत गढ़ रहे फ़िरोज़ाबाद सीट को सपा नेता मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार होने के कारण गठबंधन ने खो दिया। उन्हें लगभग 92,000 वोट मिले, पीएसपी बनाने के लिए वे सपा से अलग हो गए थे। गठबंधन इस सीट पर भाजपा से लगभग 28,000 वोटों से हार गया था  (नीचे चार्ट देखें)। अगर पीएसपी गठबंधन के साथ जुड़ जाता, तो यह सीट भी भाजपा से जीती जा सकती थी।

election table2.jpg

तीन अन्य सीटें हैं - मच्छलीशहर, चंदौली और बलिया - जहाँ पूर्वी यूपी में एसबीएसपी एक जाति आधारित पार्टी है, और इसका ख़ास समर्थन है और इसने यहाँ पर्याप्त संख्या में वोट हासिल कर गठबंधन को हराया है। यह पार्टी भाजपा की अगुवाई वाले राजग की सहयोगी थी, लेकिन भाजपा के विषम रवैये से असंतुष्ट हो गई थी और इसने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया था। अगर सपा और बसपा के नेता अपने पत्ते अच्छे से खेलते तो उनके गठबंधन में शामिल होने की संभावना थी । लेकिन, अंततः, एस.बी.एस.पी. ने अलग से चुनाव लड़ा। एक और सीट पर, राबर्ट्सगंज, एसबीएसपी के साथ मिलकर गठबंधन ने संतुलन बनाया होता तो जीत सकती थी क्योंकि भाजपा की जीत का अंतर मात्र 5,120 वोट था और एसबीएसपी, पीएसपी से संबंधित वोटों को जोड़ने के बाद का नतीजा कुछ ओर होता।

राहुल गांधी, डिंपल यादव और अजीत सिंह की हार 

विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि कम से कम कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर, जहाँ से महत्वपूर्ण विपक्षी नेता चुनाव लड़ रहे थे, लगता है कि बीजेपी ने कई निर्दलीय उम्मीदवारों को लड़ाकर और विरोधियों के वोटों में कटौती करके और छोटे संगठनों को उकसा कर विरोधियों की संभावनाओं को नुकसान पहुँचाया है। । ये हैं - कन्नौज जहाँ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव (मार्जिन 12353 से हार हुई; यहाँ आज़ाद और अन्य उम्मीदवारों को 18510 मत मिले); मुज़फ़्फ़रनगर जहाँ अजीत सिंह, रालोद प्रमुख (मार्जिन 6526 से हार हुई ; आज़ाद और अन्य उम्मीदवारों को 13927 मत मिले) और अमेठी से चुनाव लड़ रहे राहुल गाँधी (मार्जिन 55120 से हार हुई; स्वतंत्र और अन्य को 55461 मत मिले)। हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि स्वतंत्र और अन्य उम्मीदवार वास्तव में बीजेपी के समर्थक थे, लेकिन यह संयोग है कि इन सीटों पर केवल इतने ही उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

Uttar pradesh
elections 2019
Lok Sabha Polls
SAMAJWADI PARTY
BAHUJAN SAMAJ PARTY
Gathbandhan
Congress
Bharatiya Janata Party
Rahul Gandhi
smriti irani
Yogi Adityanath

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल


बाकी खबरें

  • parliament
    एम श्रीधर आचार्युलु
    भारतीय संसदीय लोकतंत्र का 'क़ानून' और 'व्यवस्था'
    03 Dec 2021
    बिना चर्चा या बहस के संसद से वॉकआउट, टॉक-आउट, व्यवधान और शासन ने 100 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं को चोट पहुंचाई है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज दूसरे दिन भी एक्टिव मामले में हुई बढ़ोतरी  
    03 Dec 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 9,216 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश भर में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.29 फ़ीसदी यानी 99 हज़ार 976 हो गयी है।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    संबित को पर्यटन विभाग का जिम्मा देने पर उठे सवाल
    02 Dec 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस अंक में वरिष्ठ अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किए…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव से पहले उठ रहा मथुरा के मंदिर का मुद्दा, UN ने किया ख़ुर्रम परवेज़ का समर्थन और अन्य ख़बरें
    02 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी यूपी में घुल रहे सांप्रदायिक ज़हर, कार्यकर्ता ख़ुर्रम परवेज़ का UN ने किया समर्थन और अन्य ख़बरों पर।
  • bihar protest
    अनिल अंशुमन
    बिहार : शिक्षा मंत्री के कोरे आश्वासनों से उकताए चयनित शिक्षक अभ्यर्थी फिर उतरे राजधानी की सड़कों पर  
    02 Dec 2021
    शिक्षा मंत्री के कोरे आश्वासनों से उकताए चयनित शिक्षक अभ्यर्थी फिर राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए हैं। इनकी एक सूत्री मांग है कि सरकार नियुक्ति की तिथि बताए, वरना जारी रहेगा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License