NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कांग्रेस और भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है: मायावती
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में अपनी पहली चुनावी रैली में कहा कि जातिवादी और पूंजीवादी नीतियों की वजह से बीजेपी सत्ता से बाहर हो जाएगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 May 2019
मायावती की दिल्ली में रैली

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

बसपा सुप्रीमों ने कहा कि कांग्रेस देश में अब तक लंबे अरसे तक रही है, लेकिन इनकी गलत नीतियों की वजह से सरकार चली गई। कांग्रेस के शासन में न तो गरीबी दूर हुई और न रोजगार मिला और दलित, पिछड़े लोगों की हालत काफी खराब रही।

भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जातिवादी और पूंजीवादी नीतियों की वजह से बीजेपी भी बाहर हो जाएगी। इनकी नई नाटकबाजी नहीं चलेगी। इनके छोटे बड़े चौकीदार भी काम में नहीं आएंगे, जो वादे किए थे उसका एक तिहाई भी वादे पूरे नहीं हुए हैं।

बसपा प्रमुख ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से नुकसान हुआ है। इस सरकार में रक्षा सौदों पर सवाल उठे हैं। वे फिर से सत्ता प्राप्त करने के किये तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। लोक लुभावन घोषणाओं के फेर में नहीं फंसना है। हमारी पार्टी कोई घोषणापत्र जारी नहीं करती है, क्योंकि हम बोलने में कम, काम करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। 

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस की हालत खराब है। वहां सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया, लेकिन परिवर्तन की लहर है। इनके अच्छे दिन जा चुके हैं।

महिलाओं को बड़ी संख्या बाहर निकलने का आह्वान करते हुए मायावती ने कहा कि वोट बसपा को ही देना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सभी समस्याओं को खत्म किया जाएगा। कमजोर तबके का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यहां से बसपा के सभी प्रत्याशियों को जिताना है।

आपको बता दें कि बसपा दिल्ली में 7 में से 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। नई दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर बसपा के उम्मीदवार नहीं हैं। इन दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवार के पर्चे निरस्त हो गए थे। इनके अलावा अन्य सीटों पर बसपा ने पूर्वी दिल्ली सीट पर संजय गहलोत, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से राजवीर सिंह, पश्चिमी दिल्ली सीट से सीता शरण सैन, दक्षिणी दिल्ली से सिद्धांत गौतम और चांदनी चौक से शाहिद अली को उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में करीब 16.75 फीसदी दलित आबादी है। बसपा ने 2008 विधानसभा में यहां सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उसे 14.05 फीसदी तक वोट मिले थे जबकि उसने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी। सबसे हाल में हुए2017 नगर निगम चुनावों में दिल्ली में बसपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसे 4.44 प्रतिशत मत हासिल हुए।

MAYAWATI
2019 loksabha elections
BAHUJAN SAMAJ PARTY
BSP
mayawati rally
bsp rally delhi

Related Stories

दलितों में वे भी शामिल हैं जो जाति के बावजूद असमानता का विरोध करते हैं : मार्टिन मैकवान

ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब पुलिस का दिल्ली में इस्तेमाल करते केजरीवाल

मुसलमानों के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा पर अखिलेश व मायावती क्यों चुप हैं?

अखिलेश भाजपा से क्यों नहीं लड़ सकते और उप-चुनाव के नतीजे

बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

विश्लेषण: विपक्षी दलों के वोटों में बिखराव से उत्तर प्रदेश में जीती भाजपा

बसपा की करारी हार पर क्या सोचता है दलित समाज?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रीय पार्टी के दर्ज़े के पास पहुँची आप पार्टी से लेकर मोदी की ‘भगवा टोपी’ तक

विचार: क्या हम 2 पार्टी सिस्टम के पैरोकार होते जा रहे हैं?


बाकी खबरें

  • Banaras
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : बनारस में कौन हैं मोदी को चुनौती देने वाले महंत?
    28 Feb 2022
    बनारस के संकटमोचन मंदिर के महंत पंडित विश्वम्भर नाथ मिश्र बीएचयू IIT के सीनियर प्रोफेसर और गंगा निर्मलीकरण के सबसे पुराने योद्धा हैं। प्रो. मिश्र उस मंदिर के महंत हैं जिसकी स्थापना खुद तुलसीदास ने…
  • Abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    दबंग राजा भैया के खिलाफ FIR ! सपा कार्यकर्ताओं के तेवर सख्त !
    28 Feb 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma Ukraine में फसे '15,000 भारतीय मेडिकल छात्रों को वापस लाने की सियासत में जुटे प्रधानमंत्री' के विषय पर चर्चा कर रहे है। उसके साथ ही वह…
  • रवि शंकर दुबे
    यूपी वोटिंग पैटर्न: ग्रामीण इलाकों में ज़्यादा और शहरों में कम वोटिंग के क्या हैं मायने?
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में अब तक के वोटिंग प्रतिशत ने राजनीतिक विश्लेषकों को उलझा कर रख दिया है, शहरों में कम तो ग्रामीण इलाकों में अधिक वोटिंग ने पेच फंसा दिया है, जबकि पिछले दो चुनावों का वोटिंग ट्रेंड एक…
  • banaras
    सतीश भारतीय
    यूपी चुनाव: कैसा है बनारस का माहौल?
    28 Feb 2022
    बनारस का रुझान कमल खिलाने की तरफ है या साइकिल की रफ्तार तेज करने की तरफ?
  • एस एन साहू 
    उत्तरप्रदेश में चुनाव पूरब की ओर बढ़ने के साथ भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं 
    28 Feb 2022
    क्या भाजपा को देर से इस बात का अहसास हो रहा है कि उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहीं अधिक पिछड़े वर्ग के समर्थन की जरूरत है, जिन्होंने अपनी जातिगत पहचान का दांव खेला था?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License