NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कांग्रेस और वाम दलों ने राफेल सौदे की जेपीसी जांच की मांग दोहराई
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और वाम दलों ने राफेल मामले में जेपीसी जांच की मांग दोहराई है। अदालत ने भी कहा कि हम विमानों की खरीद की प्रक्रिया के हर पहलू पर गौर नहीं कर सकते।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Dec 2018
rafale

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस और वाम दलों ने राफेल मामले में जेपीसी जांच की मांग दोहराई है। याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण ने भी इसके खिलाफ अभियान जारी रखने का ऐलान किया है। अदालत ने भी याचिका खारिज करने के बावजूद अपने फैसले में साफ कहा है कि “हम विमानों की खरीद की प्रक्रिया के हर पहलू पर गौर नहीं कर सकते।” 

कांग्रेस ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल विमान मामले में जांच की याचिकाओं को खारिज करने के बावजूद इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की अपनी मांग को दोहराया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकारों से कहा कि विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है।

सुरजेवाला ने कहा, "सौदे में बहुस्तरीय भ्रष्टाचार हुआ है। हम जानते हैं कि सर्वोच्च न्यायालय के पास सभी पहलुओं पर विचार करने की शक्ति नहीं है। इसलिए कांग्रेस मामले में कभी भी सर्वोच्च न्यायालय नहीं गई।"

उन्होंने कहा, "मैं जेपीसी जांच के लिए नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं। अगर आप डरे हुए नहीं हैं, तो फिर जेपीसी से जांच क्यों नहीं करवाते। सरकार को यह बताना होगा कि क्यों प्रति विमान कीमत 526 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,670 करोड़ रुपये हो गई।"

सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में सौदे के बारे में 'अधूरी' जानकारी दी।

उधर, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने अपने ट्वीट में कहा कि सिर्फ जेपीसी जांच के बाद ही राफेल घोटाले का सच बाहर आ सकता है। उन्होंने कहा कि हम जेपीसी जांच की अपनी पुरानी मांग को फिर दोहराते हैं। मोदी इस मांग को खारिज कर रहे हैं यही इस बात का सुबूत है कि वे इसमें दोषी हैं।  

The truth about the Rafale scam will only come out through the mechanism of a JPC. We reiterate our long-standing demand for a JPC. Modi’s refusal to have a JPC is the biggest evidence of guilt. https://t.co/5qtLtEJ7lY

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) December 14, 2018

आपको बता दें कि आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की अदालत की निगरानी में जांच संबंधी याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि इस सौदे की प्रक्रिया में कुछ भी संदेहजनक नहीं है। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा का उल्लेख करते हुए प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस संजय कृष्णन कौल और जस्टिस के.एम.जोसेफ की पीठ ने कहा, "हम संतुष्ट हैं, इस सौदे में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है।"

अदालत ने ये भी कहा कि हम विमानों की खरीद की प्रक्रिया के हर पहलू पर गौर नहीं कर सकते। 
 

ये भी पढ़ें : राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरी तरह गलत : प्रशांत भूषण

केंद्र सरकार ने इस सौदे का बचाव करते हुए कहा है कि फ्रांस की तरफ से कोई संप्रभु गारंटी नहीं है लेकिन लिखित आश्वासन मिला है।

प्रशांत भूषण, अरुण शौरी, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, वकील एम.एल.शर्मा, विनीत दांडा और संजय सिंह द्वारा दायर याचिकाओं में अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद भाजपा मंत्रियों ने कांग्रेस पर हमला बोला। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल मुद्दे की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की विपक्षी पार्टियों की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि फैसले के मद्देनजर सौदे पर किसी तरह की चर्चा की बात अब खत्म हो गई है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफ़ी की भी मांग की।

इस पूरे मसले पर आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जबर्दस्त हंगामा हुआ।

हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

(कुछ इनपुट आईएएनएस)

Rafale deal
rafale scam
Supreme Court
BJP
Congress
left parties
jpc
prashant bhushan

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र क़ानूनी मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    देश भर में निकाली गई हनुमान जयंती की शोभायात्रा, रामनवमी जुलूस में झुलसे घरों की किसी को नहीं याद?
    16 Apr 2022
    एक धार्मिक जुलूस से पैदा हुई दहशत और घायल लोगों की चीख़-पुकार अभी फ़िज़ा में मौजूद है कि राजधानी दिल्ली सहित देश भर में एक और त्योहार के जुलूस निकाले गए। और वह भी बाक़ायदा सरकारी आयोजन की तरह। सवाल…
  • पलानीवेल राजन सी
    अपनी ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष करते ईरुला वनवासी, कहा- मरते दम तक लड़ेंगे
    16 Apr 2022
    पिल्लूर में स्थानीय समुदायों की लगभग 24 बस्तियां हैं, जो सामुदायिक वन अधिकारों की मांग कर रही हैं, जैसा कि एफआरए के तहत उन्हें आश्वस्त किया गया था।
  • रूबी सरकार
    बुलडोज़र की राजनीति पर चलता लोकतंत्र, क्या कानून और अदालतों का राज समाप्त हो गया है?
    16 Apr 2022
    जिस तरह एक ख़ास धर्म के ख़िलाफ़ माहौल बनाने के लिए भाजपा की राज्य सरकारें बुलडोज़र को आगे कर रही हैं उससे लोकतंत्र हर रोज़ मरणासन्न स्थिति की ओर जा रहा है। 
  • सत्यम श्रीवास्तव
    कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग
    16 Apr 2022
    देश में मौजूद ज़मीन के हर एक पीस/प्लॉट का एक आधार नंबर दिया जाना जिसे इस बजट भाषण में यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) कहा गया है। इसके लिए बाज़ाब्ता ज़मीन के हर टुकड़े के अक्षांश और देशांत…
  • विजय विनीत
    पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन
    16 Apr 2022
    पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ़्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ आज बलिया में ऐतिहासिक बंदी है। बलिया शहर के अलावा बैरिया, बांसडीह, बेलथरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर समेत ज़िले के सभी छोटे-बड़े बाज़ार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License