NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कासगंज के अंदेशे
मुश्किल यह है कि देरसबेर अपराधी तो इतिहास के हाशिये में एक कालिख बन कर रह जायेंगे मगर अवाम की देह पर लगे खून के धब्बों को साफ़ करने में पीढियां गुजर जायेंगी । 
बादल सरोज
29 Jan 2018
communal ism

उन्माद फैलाने के लिए प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक गोदी मीडिया और प्रोफेशनली अनप्रोफेशनल सोशल मीडिया के जरिये झूठ और भड़कावे की जी तोड़ कोशिशों के बावजूद अंततः 26 जनवरी को कासगंज में घटित घटना का असली सच उजागर होकर आ ही गया है । अनेकों वीडियो रिकॉर्डिंग्स के लाइव प्रमाण यहां तक कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के बयानों के बाद जो स्थिति उभर कर आई है उसके मुताबिक़ :
भगवाधारी बाइक गिरोह की कथित झण्डा यात्रा - कासगंज के एडीएम के मुताबिक़ जिसकी न सूचना दी गयी थी न अनुमति ली गयी थी -जब शहीद अब्दुल हमीद चौक पहुंची तब वहां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था, तिरंगे गुब्बारों से पूरा इलाका सजाया जा चुका था और आई जी पुलिस ध्रुवकान्त ठाकुर के मुताबिक़ "वहां आयोजक झण्डा फहराने ही वाले थे ।"
भगवा झण्डा बाइक गिरोह, ने न केवल उसी जगह से गुजरने की जिद की बल्कि वहां बनी रंगोली पर भी धमाल मचाकर उसे मिटाया । उकसावे में कोई कसर न रह जाये इसके लिए उन्होंने शहीद अब्दुल हमीद चौक के झंडारोहण कार्यक्रम में भाग ले रहे एक बुजुर्ग मुस्लिम नागरिक के साथ मारपीट की और अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ ऐसे नारे लगाये, जिन्हें वीडियोज में सुना जा सकता है, किन्तु लिखा नहीं जा सकता ।
एक बुजुर्ग के पैर में गोली लगी है । अपनी कार में अलीगढ जाते एक व्यक्ति बुरी तरह घायल होकर अस्पताल में हैं ।
गोलियां चलीं । किसने चलाईं ? पुलिस कहती है कि यह जांच बाद पता चलेगा । मगर पुलिस को सौंपे गए एक वीडियो फुटेज में अभाविप के कमल सोनकर के अपनी पिस्तौल से 3 फायर करते हुये दिखने और उसी की एक गोली चन्दन गुप्ता के लगने का दावा किया गया है। जांच के बाद स्थिति ज्यादा साफ़ होगी । बशर्ते जांच निष्पक्ष हो । स्थानीय सांसद राजवीर सिंह का अपनी ही पार्टी की सरकार के कासगंज के अधिकारियों से जांच कराने से इनकार और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दो लोगों को छुड़ा लाने का सार्वजनिक एलान विवेचना के प्रति जायज संदेह और आशंकायें उत्पन्न करता है ।

इस बीच जो अफवाहें फैलाई गयीं, जो झूठ बरपाया गया उसे हुआ खामियाजा इन सबसे अलहदा है। 
बहरहाल इन सब जानकारियों के अलावा इस घटना को समझने के लिए इससे जुड़े दो पहलुओं को संज्ञान में लेना जरूरी है । एक तो यह कि पिछली 15 अगस्त को भी शहीद अब्दुल हमीद चौक पर इस भगवा गिरोह ने इसी तरह के हालात पैदा किये थे । उससे सबक लेकर इस बार अल्पसंख्यक बस्ती के गणतंत्र दिवस समारोह में कुर्सियां नहीं लगाई गयी थीं, ताकि यदि हुड़दंगिये आयें तो उन्हें गुजर जाने का रास्ता दिया जा सके । दूसरा यह कि यहीं बिलराम गेट के पास चामुण्डा मन्दिर है, जहां से मुस्लिम आबादी की तरफ जाने वाले तिसरौली मार्ग की सड़क को बन्द करके उसे मन्दिर अपने कब्जे में लेना चाहता है । स्थानीय सांसद मन्दिर के साथ हैं जबकि स्थानीय आबादी सड़क के साथ है ।

 

इन सबसे अलग किन्तु इस सबसे निकलते हुये कासगंज के अंदेशे कहीं अधिक गंभीर और चिंताजनक और भविष्य में अनिष्ट के संकेत देने वाले हैं । 
इनमे सबसे खतरनाक है जानबूझकर साजिश रचकर इस तरह की घटनाओं को कराया जाना और फिर योजना बनाकर हर तरह के मीडिया का उपयोग करके पूरे देश भर में उन्माद फैलाना और दंगों के लिए उकसाना । सामान्यतः किसी दुश्मन देश में ऐसा करवाने के लिए करोड़ों रूपये खर्च किये जाते हैं । मगर भारत वह देश है जहां के "स्वयंसेवक" खुद इसे अंजाम देने में पूरी शिद्दत से जुटे हैं । इसमें किस तरह उन्होंने अपनी पूरी बटालियन झोंकी हुयी है यह मधु किश्वर की सरासर आपराधिक ट्वीट और कासगंज कवरेज में जहर उगल रहे चैनलों से एक बार फिर सामने आ गया है । करणी सेना और गौरक्षक गिरोहों के नाम से सत्तारूढ़ राजनीति उन्हें प्रोत्साहन दे रही है। 
दूसरा है चन्दन गुप्ता जैसे संभावनावान युवाओं को चारे और शिकार दोनों तरह से इस्तेमाल करना । बेरोजगारी और अंधकारमय भविष्य से बदहवास ऐसे युवाओं की फ़ौज जिन्होंने पैदा की है वे ही उन्हें आत्मघाती बारूद बनाने पर आमादा है । चन्दन गुप्ताओं की शहादत उन्हें इस्तेमाल करने वालों को कितना विचलित करती है , यह इस युवा की श्रद्दांजलि सभा में उनके खिलखिलाते चेहरों से सामने आ गया है । 
मुश्किल यह है कि देरसबेर अपराधी तो इतिहास के हाशिये में एक कालिख बन कर रह जायेंगे मगर अवाम की देह पर लगे खून के धब्बों को साफ़ करने में पीढियां गुजर जायेंगी । 

कासगंज
साम्प्रदायिकता
बीजेपी
ABVP
विश्व हिन्दू परिषद्

Related Stories

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

जेएनयू छात्र झड़प : एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जेएनयू में फिर हिंसा: एबीवीपी पर नॉनवेज के नाम पर छात्रों और मेस कर्मचारियों पर हमले का आरोप


बाकी खबरें

  •  Eye Hospital incident
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर आई हॉस्पिटल कांडः कार्रवाई न होने पर निकाला गया आक्रोश मार्च, आंदोलन का ऐलान
    24 Dec 2021
    बिहार सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने मुज़फ़्फ़रपुर में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला और अस्पताल प्रबंध समेत जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर दोषियों के…
  • rally
    भाषा
    कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर रोक लगाए सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय
    24 Dec 2021
    अदालत ने कहा, दूसरी लहर में हमने देखा कि लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कारण बड़ी संख्या में लोग संक्रमित…
  • covid
    भाषा
    सिंगापुर के विशेषज्ञों को 2022 में ‘ओमीक्रोन’ के सबसे अधिक मामले सामने आने की आशंका
    24 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को अगले साल खत्म करने के लिए विश्व से एक साथ आने का आह्वान किया है।
  • omicron
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 6,650 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 350 के पार 
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहे हैं। बढ़ते मामलो को देखकर कई राज्य सरकारों ने धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं।
  • kisan
    अमेय तिरोदकर
    महाराष्ट्र: किसानों की एक और जीत, किसान विरोधी बिल वापस लेने को एमवीए सरकार मजबूर
    24 Dec 2021
    मोदी सरकार के तीनों कृषि क़ानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर होने के बाद अब महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने वर्तमान में जारी विधानसभा सत्र के दौरान विधायी कामकाज के लिए सूचीबद्ध प्रस्तवित विधेयकों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License