NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
काशी विद्यापीठ में ABVP की तीस्ता सेतलवाड़ को धमकी, मीडिया कार्यशाला रोकने पर अड़े
हालांकि एबीवीपी के अतिरिक्त अन्य छात्र इस कार्यशाला को आयोजित कराए जाने को लेकर उत्साहित हैं, वे लगातार इस कार्यशाला के आयोजन में योगदान दे रहे हैं I यह कार्यशाला सीपीजे डॉट ओआरजी की तरफ से आयोजित की जाने वाली है I
सबरंग इंडिया
27 Feb 2018
तीस्ता सीतलवाद

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समिति कक्ष इंग्लिशयालाइन वाराणसी में आयोजित होने वाली कार्यशाला को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र विध्न डाल रहे हैं. ''सोशल मीडिया के दौर में मुख्य धारा की पत्रकारिता'' विषय पर आयोजित होने वाली इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता और प्रशिक्षक तीस्ता सेतलवाड़ हैं. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यशाला के आयोजन ना किए जाने की धमकी दी है. 

सामाजिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार हितों के लिए काम करने वाली तीस्ता सेतलवाड़ ने बताया कि इससे पहले यहां यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह यहां कार्यक्रम कर चुके हैं. उस वक्त एबीवीपी ने कार्यक्रम करने दिया था लेकिन हमारी कार्यशाला में विध्न डालने की कोशिश कर रहे हैं. तीस्ता सेतलवाड़ ने फेसबुक लाइव कर बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को ही एबीवीपी की धमकियां आई थीं. इसके साथ ही उन्हें धमकाया गया और कार्यक्रम न करने के लिए कहा गया.

सेतलवाड़ के साथ मौजूद छात्रनेता मनीष ने बताया कि इस कार्यक्रम को कराए जाने को लेकर उन्हें भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें कार्यशाला आयोजित कराए जाने की सूरत में विरोध करने और पत्थरबाजी की धमकी दी गई है. 

तीस्ता सेतलवाड़ ने कहा कि कार्यशाला हर हाल में आयोजित होगी. हम शांति और अहिंसा के साथ इस कार्यशाला को आयोजित करेंगे. काशी विद्यापीठ किसी एक का नहीं है, जब आरएसएस कहीं भी घुस जाता है लेकिन शांति और सद्भाव के प्रयास करने वालों को रोका जाता है. उन्होंने कहा कि इस विद्यापीठ का उद्घाटन खुद महात्मा गांधी ने किया था जो कि हमेशा अहिंसा का पाठ पढ़ाते थे. ऐसे में देश दूसरी आजादी की लड़ाई की तरफ जा रहा है. हम यह लड़ाई शांति के साथ लड़ेंगे. इस कार्यक्रम में संविधान के सिपाही पुस्तक का विमोचन भी होना है. इससे पहले ही छात्रों को धमकियां मिलनी शुरू हो गईं. 

हालांकि एबीवीपी के अतिरिक्त अन्य छात्र इस कार्यशाला को आयोजित कराए जाने को लेकर उत्साहित हैं. वे लगातार इस कार्यशाला के आयोजन में योगदान दे रहे हैं. यह कार्यशाला सीपीजे डॉट ओआरजी की तरफ से आयोजित की जाने वाली है.

कार्यशाला 27 फरवरी दोपहर 2 बजे से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समिति कक्ष इंग्लिशयालाइन में आयोजित होनी है. कार्यशाला शुरू होने से पहले ही एबीवीपी के छात्रों ने तीस्ता सेतलवाड़ और अन्य सदस्यों को धमकी दी है. 

Courtesy: सबरंग इंडिया
ABVP
काशी विद्यापीठ
बनारस हिन्दू विश्वविधालय
बनारस
तीस्ता सीतलवाड़

Related Stories

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

जेएनयू छात्र झड़प : एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जेएनयू में फिर हिंसा: एबीवीपी पर नॉनवेज के नाम पर छात्रों और मेस कर्मचारियों पर हमले का आरोप


बाकी खबरें

  • fertilizer
    तारिक अनवर
    उप्र चुनाव: उर्वरकों की कमी, एमएसपी पर 'खोखला' वादा घटा सकता है भाजपा का जनाधार
    04 Feb 2022
    राज्य के कई जिलों के किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा संचालित केंद्रों पर डीएपी और उर्वरकों की "बनावटी" की कमी की वजह से इन्हें कालाबाजार से उच्च दरों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5 लाख के पार
    04 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए मामले सामने आए और 1,072 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • SKM
    रौनक छाबड़ा
    यूपी चुनाव से पहले एसकेएम की मतदाताओं से अपील: 'चुनाव में बीजेपी को सबक़ सिखायें'
    04 Feb 2022
    एसकेएम ने गुरुवार को अपने 'मिशन यूपी' अभियान को फिर से शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा कि 57 किसान संगठनों ने मतदाताओं से आगामी यूपी चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने का आग्रह किया है।
  • unemployment
    अजय कुमार
    क्या बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ने से बेरोज़गारी दूर हो जाएगी?
    03 Feb 2022
    बजट में पूंजीगत खर्चा बढ़ जाने से क्या बेरोज़गारी का अंत हो जाएगा या ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही बात कह रही है?
  • farmers SKM
    रवि कौशल
    कृषि बजट में कटौती करके, ‘किसान आंदोलन’ का बदला ले रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा
    03 Feb 2022
    मोर्चा ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार भी किसानों की आय को दुगुना किये जाने का उल्लेख नहीं किया है क्योंकि कई वर्षों के बाद भी वे इस परिणाम को हासिल कर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License