NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कासजंग, उत्तर प्रदेश: ABVP की गैरकानूनी रैली की वजह से सांप्रदायिक तनाव, एक की मौत, एक घयाल
पर आज सुबह फिर से हिंसा तब भड़क उठी जब चन्दन गुप्ता का दाह संस्कार कर आ रहे लोगों ने एक विशेष संप्रदाय के लोगों की दुकाने जला दीं I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Jan 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
kasganj

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को सांप्रदायिक तनाव तब शुरू हुआ जब कुछ अज्ञात लोगों ने पर ABVP और विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा बिना अनुमति के निकली जा रही “तिरंगा रैली” पर तथाकथित पत्थरबाज़ी की I

कर्फ्यू लगाये जाने के बावजूद एक विशेष सम्प्रदाय की 2 बसों और 5 दुकानों को जलाया गया I ये   हिंसा शुक्रवार की झपड़ में गोली लगने के कारण मारे गए चन्दन गुप्ता के दाह संस्कार के बाद हुई I

गवाहों के अनुसार Rapid Action Force (RAF) , Provincial Armed Constabulary (PAC) और स्थानीय पुलिस होने के बावजूद घंटाघर और नद्राई गेट के इलाकों में दंगाई पेट्रोल की बोतलों के साथ देखे गए I

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा “घंटाघर इलाके में एक विशेष संप्रदाय के दुकानदारों की 5 दुकानों को जलाया गया, इसके आलावा मथुरा-बरेली हाईवे पर स्थित नद्राई गेट इलाके में भी 2 बसों को जलाया गया, इसके बाद पुलिस ने आकर स्थिति को नियंत्रण में कियाI”  

एक पुलिस अधिकारी का कहना था कि करीब 50 लोगों ने बलराम गेट इलाके में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक रैली निकाली पर स्थानीय प्रशासन से इसकी इजाज़त नहीं ली गयी थी I इस रैली की वजह से दोनों गुटों में तानव हो गया था जिस वजह से पत्थर बाज़ी हुई I तनाव बढ़ जाने के बाद दोनों तरफ से गोलियाँ चलायी गयीं जिसमें रैली में मोटरसाइकिल चला रहे एक 22 वर्षीय व्यक्ति चन्दन गुप्ता की छाती में गोली लगने से मौत हो गयी I उनकी मौके पर ही मौत हो गयीI एक मुस्लिम व्यक्ति नौशाद के भी पैर में गोली लगी और उन्हें अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया I”

बलराम गेट की मुस्लिम बहुल बुद्दन कॉलोनी, जहाँ शुक्रवार को ये झड़प हुई, में शूट हुआ एक विडियो सामने आया जिसमें इस हिंसा से पहले कुछ लोगों को “हिन्दुस्तान में रहना होगा तो वन्दे मातरम कहना होगा”, बोलते हुए देखा जा सकता है I

इसके बाद वहाँ पुलिस पहुँची और हालात को काबू में ले लिया गया Iपर आज सुबह फिर से हिंसा तब भड़क उठी जब चन्दन गुप्ता का दाह संस्कार कर आ रहे लोगों ने एक विशेष संप्रदाय के लोगों की दुकाने जला दीं I

बीजेपी के सांसद राजवीर सिंह ने भी इस दाह संस्कार में हिस्सा लिया जो कि शनिवार को  कासगंज के बाकनेर में काली नदी के पास हुआ I

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए सिंह ने कहा “तिरंगा यात्रा पर हमला सुनियोजित था I युवाओं पर तेज़ाब की बोतलों और पत्त्थरों से हमला किया गया और गोलियाँ भी चलाई गयीं”

जब उनसे पुछा गया कि बिना पुलिस की इजाज़त रैली निकाली ही क्यों गयी, तो उन्होंने कहा “युवा तो हर साल ही कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर यह रैली निकालते हैं पर इस बार उन्हें रोका गया और उनपर हमला भी किया गया I”

उन्होंने आगे कहा कि, “हमलावरों ने “पकिस्तान ज़िन्दाबाद” जैसे देश-विरोधी नारे भी लगाये I हम इस मामले में जाँच की माँग करते हैं और हम चाहते हैं कि इस हिंसा में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएI”

इस सबके बीच पुलिस ने अपनी प्रेस स्टेटमेंट में कहा है कि 26 लोगों के खिलाफ (जिनमें से 9 लोगों के नाम पता हैं) कोतवाली पुलिस स्टेशन में 2 एफ़आईआर दर्ज़ की गयी है I

पुलिस स्टेटमेंट के मुताबिक “कोतवाली के SHO रिपुदमन सिंह ने 6 लोगों के खिलाफ IPC की धारा 147,148,149,307,336,436,295,427,323,504 और 7 CLA act के तहत FIR दर्ज़ की है I दूसरी FIR चन्दन गुप्ता के पिता सुनील गुप्ता द्वारा 20 लोगों के खिलाफ दर्ज़ की गयी है जिनमें से 3 के खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 149, 341, 336, 307, 302, 504, 506 , 124 A और 3 नेशनल फ्लैग एक्ट के तहत दर्ज़ की है I अब तक पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया हैI”

.कासजंग में भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात है, डिस्ट्रिक्ट मेजिस्ट्रेट आर पी सिंह का कहना है कि “जिन लोग ने हिंसा की और जो निजी सम्पत्ति का नुक्सान करने के लिए ज़िम्मेदार हैं उनपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी I हालात अभी काबू में हैं I”

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज ट्विटर पर कहा कि इस मामले में 9 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है I पुलिस का कहना है कि “ इस मामले में कासजंग पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज़ कर ली गयी है और अब तक नौ लोगों को  गिरफ्तार कर लिया गया है I एक स्पेशल टीम बनायी गयी है और हम इस मामले में बाकि लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं I”
 

कासगंज
उत्तर प्रदेश
kasganj violence
Uttar pradesh
communal violence
ABVP
VHP
BJP
BJP-RSS

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License