NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कला
रंगमंच
भारत
कबीर कला मंच के साथियों को मिली जमानत
चार साल का कारावास भी नहीं दबा पाया सामाजिक अन्याय के खिलाफ उठ रही आवाज को
संघर्ष संवाद
05 Jan 2017
कबीर कला मंच के साथियों को मिली जमानत

3 अप्रैल 2013 को कबीर कला मंच के सदस्य शीतल साठे और उनके पति सचिन माली को महाराष्ट्र पुलिस ने नक्सल समर्थक होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। सचिन और उनकी पत्नी लंबे समय से दलित उत्पीड़न और सामाजिक अन्याय के खिलाफ सांस्कृतिक लड़ाई लड़ रहे थे और यही बना उनकी गिरफ्तारी का सबब। एक लंबी लड़ाई के बाद अंततः 3 जनवरी 2017 को सचिन माली को जमानत मिल गई। सचिन की गिरफ्तारी और चार वर्ष का कारावास यह स्पष्ट दिखाता है कि भारतीय राजसत्ता किस तरह जनवादी लड़ाई को कुचलने पर आमादा रहती है। लेकिन तमाम उत्पीड़नों के बावजूद इस लड़ाई में लगे योद्धा अभी भी अपने मोर्चे पर टिके हुए हैं। हम यहां पर आपके साथ शीतल और सचिन की इस लड़ाई पर विनीत तिवारी की यह रिपोर्ट साझा कर रहे है;

शीतल के पति सचिन माली की (3 जनवरी 2016 को) करीब 4 साल के बाद सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर ज़मानत हो जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। जानते हैं कि ज़मानत मिलना लड़ाई ख़त्म हो जाना नहीं है। अभी लड़ाई लंबी है लेकिन सचिन और शीतल का छोटा बच्चा है- चारेक साल का होगा। अभंग नाम है उसका। बहुत प्यारा है। उसे पिता का साथ मिलेगा और सचिन को भी अभंग के नन्हे मगर समझदार बचपन का संग रहेगा। शीतल ने भी बहुत भागदौड़ की है। उसे भी सचिन के पास रहने से लड़ने का नया हौसला मिलेगा, थोड़ी उसकी थकन कम होगी। शीतल और सचिन आर्थिक रूप से संपन्न पृष्ठभूमि से नहीं हैं। बहुत मुश्किल से सब साथियों ने मिलकर लड़ाई लड़ी। सबसे ज़्यादा तो कॉमरेड पानसरे, आनंद पटवर्धन और कॉमरेड प्रकाश रेड्डी, कॉमरेड भालचंद्र कानगो सक्रिय रहे। इनका तो मुझे पता है लेकिन निश्चित ही और भी बहुत लोग इस लड़ाई में शामिल थे। और मुम्बई और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की मेहनत को भी शुक्रिया और सलाम। मराठी के प्रमुख प्रगतिशील प्रकाशन गृह लोकवांग्मय प्रकाशन  सचिन माली की कविताओं की  पुस्तकें प्रकाशित कीं जो सचिन ने जेल में रहते हुए लिखी थीं। अभी तीसरी आने  वाली है।

सचिन के अलावा दो और कलाकार भी बंद थे जिनकी ज़मानत हुई है वे हैं सागर गोरखे और रमेश गैचोर। मैं इन तीनों को ही नहीं जानता लेकिन सचिन की साथी और पत्नी शीतल और बेटे अभंग से, शीतल की माँ से मिलकर जानता हूँ कि बाकी  दोनों के घरवालों की और उनकी खुद की भी हालत भी फर्क नहीं होगी। हम लोग २०१२ से अपनी प्रगतिशील लेखक संघ और इप्टा की अनेक बैठकों में कबीर कला मंच के साथियों की रिहाई के लिए प्रस्ताव पारित करते रहे हैं और इस बार तो इप्टा के राष्ट्रीय सम्मलेन में शीतल और उनके नवगठित समूह विद्रोही जलसा को विशेष रूप से बुलाने का मक़सद ही ये था कि देश के सांस्कृतिक संगठनों को सर्कार की अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरोध में और इन कलाकारों के समर्थन में एकजुट करना। जब वो इंदौर कार्यक्रम के लिए आई तो उनके समूह के सभी साथी सबके दोस्त बन गए। वो सबकी दोस्त, बहन, बेटी बन गयी और अभंग सबका प्यारा बच्चा।  आज सचिन, सागर और रमेश को ज़मानत मिलने से ऐसा लग रहा है कि मेरे बहुत क़रीब के जानने वालों को जैसे ये राहत मिली हो। दिल बहुत खुश है आज। अभंग, शीतल, सचिन, सागर और रमेश के साथ साथ कॉमरेड कानगो, आनंद, प्रकाश, मेघा  तुम्हें बहुत बहुत सारी बधाई साथियो।

अनेक लोग पूछ रहे हैं कि ये गाने गाते और कवितायेँ लिखते हैं तो इन्हें पुलिस क्यों सताएगी भला ! भोले लोग हैं ये पूछने वाले। इन्हें नहीं पता कि सच कहने - लिखने वाले, सच दिखाने वाले और सच सुनाने वाले, खून चूसने वाली सत्ता के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं। जैसे कबीर हुए थे। जैसे गैलीलियो हुए थे।  जैसे कॉमरेड पानसरे, प्रोफेसर कलबुर्गी और डॉक्टर दाभोलकर हुए थे।

कबीर कला मंच ये लोग गाने गा गाकर दलितों को गोलबंद करते थे, सोये हुए शोषितों को जागते थे, दलितों के नाम पर पूंजीवादी राजनीति करने वालों के खिलाफ साफ़ साफ़ बोलते थे। ज़ाहिर है, जिन लोगों को दाभोलकर, पानसरे, कलबुर्गी से खतरा था, उनके लिए सचिन और शीतल जैसे लोग भी खतरा हैं।  आज  नवगठित समूह  विद्रोही जलसा के ज़रिये शीतल  शीतल यही करती हैं। हम भी यही करते हैं और करते रहेंगे। हुक्मरानों का काम है सच  और हक़ की लड़ाई कमज़ोर करना। और हमारा काम है इस लड़ाई को जारी रखना। जीत तक।  क्योंकि जीत आखिर में ज़ुल्म के खिलाफ लड़ने वालों की ही होती है।

अभी तक की इत्ती सी कहानी है। बाकी लड़ाई तो लंबी है और लड़ने के हौसले भी कम नहीं हैं।

Courtesy: संघर्ष संवाद
कबीर कला मंच

Related Stories


बाकी खबरें

  • तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    सत्यम् तिवारी
    तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    27 Apr 2022
    डाडा जलालपुर में महापंचायत/धर्म संसद नहीं हुई, एक तरफ़ वह हिन्दू हैं जो प्रशासन पर हिन्दू विरोधी होने का इल्ज़ाम लगा रहे हैं, दूसरी तरफ़ वह मुसलमान हैं जो सोचते हैं कि यह तेज़ी प्रशासन ने 10 दिन पहले…
  • Taliban
    स्टीफन नेस्टलर
    तालिबान: महिला खिलाड़ियों के लिए जेल जैसे हालात, एथलीटों को मिल रहीं धमकियाँ
    27 Apr 2022
    तालिबान को अफ़गानिस्तान पर नियंत्रण किए हुए आठ महीने बीत चुके हैं और इतने समय में ही ये देश समाचारों से बाहर हो गया है। ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली अफ़गान महिला फ्रिबा रेज़ाई बड़े दुख के साथ कहती हैं…
  • modi
    न्यूज़क्लिक टीम
    100 राजनयिकों की अपील: "खामोशी से बात नहीं बनेगी मोदी जी!"
    27 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार डिप्लोमैट्स द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी गयी चिट्ठी पर बात कर रहे हैं।
  • Stan swamy
    अनिल अंशुमन
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण
    27 Apr 2022
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’ पुस्तक इस लिहाज से बेहद प्रासंगिक है क्योंकि इसमें फ़ादर स्टैन स्वामी द्वारा सरकारों की जन-विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लिखे गए चर्चित निबंधों का महत्वपूर्ण संग्रह किया गया है…
  • SHOOTING RANGE
    रवि शंकर दुबे
    लखनऊ: अतंर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बना आवारा कुत्तों की नसबंदी का अड्डा
    27 Apr 2022
    राजधानी लखनऊ में बने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज को इन दिनों आवारा कुत्तों की नसबंदी का केंद्र बना दिया गया है, जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License