NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
केरल : आईएएस अधिकारी की गाड़ी से टकरा कर पत्रकार की मौत
तिरुवनंतपुरम में एक आईएएस अधिकारी की गाड़ी ने एक पत्रकार की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे पत्रकार की मौत हो गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Aug 2019
journalist accident

पुलिस ने बताया कि सर्वेक्षण निदेशक श्रीराम वेंकटरमन कार चला रहे थे और उनकी कार ने के मोहम्मद बशीर (35) की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। इस घटना में पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात एक बजे की है।

बशीर मलयालम समाचार पत्र ‘सिराज’ के तिरुवनंतपुरम के ब्यूरो चीफ थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

यहां के पुलिस आयुक्त धिनेन्द्र कश्यप ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘विरोधाभासी बयान मिले हैं। हमने अब एक स्वतंत्र गवाह से पुष्टि की है कि श्रीराम वेंकटरमन गाड़ी चला रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि अधिकारी के रक्त के नमूने ले लिए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने संवाददाताओं से बताया कि एक व्यक्ति लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। युवा आईएएस अधिकारी ने पुलिस से कथिततौर पर बताया कि उनकी महिला मित्र कार चला रही थी। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि महिला ने अपने बयान में कहा है कि वेंकटरमन गाड़ी चला रहा था।

आरोपी आईएएस अफ़सर के बारे में बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त वो शराब के नशे में थे।

पहले पुलिस ने कहा था कि एक व्यक्ति के रक्त के नमूने लिए गए हैं वहीं दूसरे व्यक्ति के नमूने लेने से पहले कुछ कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

अधिकारी ने यह नहीं बताया कि किस व्यक्ति के रक्त के नमूने लिए गए हैं।

उप महानिरीक्षक (तिरुवनंतपुरम रेंज) संजय कुमार गुरुडिन ने कहा,‘‘कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना है। कानून कहता है कि किसी भी व्यक्ति को नमूने देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता...हमें रक्त के नमूने लेने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।’’

केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट ने मामले की उचित तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गुरुडिन ने मीडियाकार्मिकों को भरोसा दिलाया है कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी।

घटना में घायल हुए आईएएस अधिकारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथाला और देवस्वोम मंत्री के सुंदरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Kerala
Journalist accident
road accidents
IAS officers
Thiruvananthapuram

Related Stories

आख़िर 28 साल क्यों लगे सिस्टर अभया की हत्या मामले में फ़ैसला आने में?

केरल में युवा कांग्रेस ने दलित विधायक के धरना स्थल का किया 'शुद्धिकरण'  

एफ़आरए : आदिवासियों की ज़मीनों पर फ़ैसला कल

सीबीआई की छापेमारी जारी, खनन घोटाले में 2 आईएएस अफसरों के खिलाफ नए मामले दर्ज


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन संकट, भारतीय छात्र और मानवीय सहायता
    01 Mar 2022
    यूक्रेन में संकट बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है।
  • Satellites
    संदीपन तालुकदार
    चीन के री-डिज़ाइंड Long March-8 ने एक बार में 22 सेटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा
    01 Mar 2022
    Long March-8 रॉकेट चीन की लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी की अकादमी में बना दूसरा रॉकेट है।
  • Earth's climate system
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: अब न चेते तो कोई मोहलत नहीं मिलेगी
    01 Mar 2022
    आईपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ़ कहा है कि जलवायु परिवर्तन से आर्थिक दरार गहरी होगी, असमानता में इजाफ़ा होगा और ग़रीबी बढ़ेगी। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे और श्रम व व्यापार का बाजार…
  • nehru modi
    डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रधानमंत्रियों के चुनावी भाषण: नेहरू से लेकर मोदी तक, किस स्तर पर आई भारतीय राजनीति 
    01 Mar 2022
    चुनाव प्रचार के 'न्यू लो' को पाताल की गहराइयों तक पहुंचता देखकर व्यथित था। अचानक जिज्ञासा हुई कि जाना जाए स्वतंत्रता बाद के हमारे पहले आम चुनावों में प्रचार का स्तर कैसा था और तबके प्रधानमंत्री अपनी…
  • रवि शंकर दुबे
    पूर्वांचल की जंग: यहां बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही घूमती है सत्ता!
    01 Mar 2022
    यूपी में सत्ता किसी के पास भी हो लेकिन तूती तो बाहुबलियों की ही बोलती है, और पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों में उनका और उनके रिश्तेदारों का ही दबदबा रहता है। फिर चाहे वो जेल में हों या फिर जेल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License