NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
किसान संसद का पहला दिनः आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार की महिलाओं ने लिया हिस्सा, घटनाओं का किया ज़िक्र
हज़ारों किसानों ने क़र्ज़ माफ़ी और न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर 'बिल' पारित किए
पी.जी आंबेडकर
21 Nov 2017
किसान मुक्ति संसद

हजारों किसानों ने राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय किसान संसद का आयोजन किया। इस दौरान नाराज़ किसानों ने अपनी मांग को लेकर नारे लगाए। सभा में उन किसान के परिवार की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया जिन्होंने क़र्ज़ के बोझ के चलते आत्महत्या कर ली थी। इन पीड़ित महिलाओं ने घटनाओं को क्रमानुसार बताया। बाद में किसान नेताओं ने किसानों के लिए पूर्ण ऋण माफी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (उत्पादन लागत + 50%) के दो 'बिल' पारित किए।

हाल के दिनों में आत्महत्या करवाने वाले किसानों के परिवारों सहित अन्य किसानों ने अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के बैनर के तले दिल्ली में इकट्ठा हुए हैं। एआईकेएससीसी, अखिल भारतीय किसान सभा, स्वराज अभियान, अखिल भारतीय किसान मंच, स्वाभिमान शेतकारी संगठन सहित180 से अधिक किसानों के संगठनों का एक सर्वसमावेशी मंच है।

इस आयोजन के पहले दिन सोमवार को सुबह में क़रीब 50,000 से अधिक किसानों ने संसद मार्च किया और संसद मार्ग पर किसान संसद शुरू किया। सुबह में एक महिला किसान संसद सत्र आयोजित किया गया। विभिन्न महिला नेताओं द्वारा संबोधित करने के अलावा इस सत्र के दौरान आत्महत्या करवाने वाले किसानों के परिवारों की महिलाओं ने भी किसानों को संबोधित किया।

तेलंगाना के नालगोंडा जिले की कविता ने उन घटनाओं को क्रमवार तरीक़े से ज़िक्र किया जिसके बाद उनके पति ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि उनके पति कपास बोया करते थे लेकिन फ़सल लगातार तीन साल से नहीं हो रहा था। उनका क़र्ज़ क़रीब 4 लाख रुपए तक पहुंच गया, जो कि उनकी चुकौती की क्षमता से काफ़ी ज़्यादा था। निराशा में कविता के पति ने आत्महत्या का रास्ता चुना और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इतना ही नहीं कविता को अपने पति खोने के बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपने पति की मृत्यु के बाद उन्हें अपने पति की जीवन बीमा पॉलिसी के लिए 75,000 रुपए का भुगतान मिलना था। लेकिन इस राशि को बैंक द्वारा लंबित ऋण के पुनर्भुगतान के रूप में ले लिया गया।

अब अपने परिवार के भरणपोषण के लिए कविता दैनिक मज़दूरी करती है। उनके दो बच्चे हैं। एक दो साल की बेटी और एक चार साल का बेटा है।महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक आदि राज्यों से कई अन्य महिला किसानों और मजदूरों ने ज़िंदगी गुज़ारने में होने वाली परेशानियों की इसी तरह की अपनी कहानियां बताईं।

गुजरात के एक महिला किसान पनीबेन सोलंकी ने विकास के तथाकथित गुजरात मॉडल को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह 7 लाख रुपए की क़र्ज़दार हैं। वह कपास की खेती करती हैं।

उन्होंने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि "कोई न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध नहीं है, न ही कोई ऋण माफी है, कोई भी हमारे इस गहरे संकट में मदद करने को तैयार नहीं है। यह किस तरह का 'विकास मॉडल' है? "

दोपहर के सत्र में, किसान आंदोलन के दो नेताओं को मौजूद किसानों द्वारा सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के किसान नेता अमरा राम को सम्मानित किया गया जिन्होंने 20,000 करोड़ रुपए के ऋण को माफ करने के लिए राजस्थान सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसानों के एक उग्रवादी जन संघर्ष का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया, वहीं इस सम्मान को पाने वाले दूसरे किसान महाराष्ट्र में स्वाभिमान शेतकारी संगठन (एसएसएस) के राजू शेट्टी थे जिन्होंने किसानों के अधिकारों को लेकर संघर्ष करने के लिए एनडीए छोड़ दिया था।

बाद में, दो मसौदा बिल किसानों के संसद के समक्ष पेश किया गया। किसानों के ऋण माफी पर बिल हन्नान मोल्लाह द्वारा पेश किया गया था। 8 बार सांसद रह चुके मोल्लाह एआईकेएस के नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी के साढ़े तीन साल के शासन के दौरान किसानों की आत्महत्याओं में 42% की बढ़ोतरी हुई है। पुलिस की गोलीबारी में कई दर्जन किसान मारे गए। ये 'बिल' सभी स्रोतों से किसानों के क़र्ज़ के लिए संपूर्ण ऋण माफी की मांग करता है।

न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर यह 'बिल' एसएसएस के राजू शेट्टी ने पेश किया। ये यह सुनिश्चित करने की मांग की गई कि किसानों को कम से कम लागत मूल्य के अलावा 50% अतिरिक्त बाजार मूल्य मिलना चाहिए। शेट्टी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी वादा था। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह को संसद में इस बिल को पेश करना चाहिए।

 

farmers protest
farmer
Modi
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • यूरो फाइनल : इंग्लैंड के पास 55 साल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का मौका
    एपी
    यूरो फाइनल : इंग्लैंड के पास 55 साल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का मौका
    08 Jul 2021
    फाइनल से पहले उसके हर प्रशंसक की जबां पर टीम का गीत है ‘फुटबॉल इज कमिंग होम’। उनके इस सपने को सच में बदलने के लिये इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इतालवी दीवार में सेंध लगानी होगी जो इतना आसान नहीं है ।
  • जे पी नड्डा
    भाषा
    नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ की बैठक
    08 Jul 2021
    यह बैठक ऐसे समय में हुई जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ…
  • मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    अमय तिरोदकर
    मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    08 Jul 2021
    औद्योगिक न्यायालय ने आख़िरकार, ग्रेटर मुंबई की नगरपालिक परिषद को सफ़ाई कर्मचारियों का सारा बक़ाया चुकाने और नगरपालिक परिषद में उन्हें 'स्थायी कर्मचारी' बनाने का निर्देश दिया है।
  • फेडरर
    एपी
    आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं
    08 Jul 2021
    विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया। टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ…
  • Eknath Khadse
    भाषा
    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ईडी के सामने हुए पेश
    08 Jul 2021
    ‘‘मैं एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा..आज भी मैं इसके लिए आया हूं। यह राजनीति से प्रेरित मामला है और पूरा महाराष्ट्र तथा देश इसे देख रहा है। इस मामले में पांच बार जांच हो चुकी है। वे और कितनी बार जांच…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License