NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कन्हैया कुमार : सवालों को हथकड़ियाँ... जवाबों की मशाल
“जब सवालों को हथकड़ियाँ पहनाई जा रही हों, तो जवाब ख़ुद-ब-ख़ुद सड़कों पर मशालें लेकर निकलने लगते हैं।”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jan 2019
कन्हैया कुमार (फाइल फोटो)
Image Courtesy : ndtv

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 9 फरवरी, 2016 को कथित तौर पर हुई देशविरोधी नारेबाज़ी के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन साल बाद सोमवार को छात्र नेता कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान समेत 10 छात्रों के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल की है। इनके खिलाफ राजद्रोह का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद आज मंगलवार को कन्हैया कुमार ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक विस्तृत टिप्पणी जारी की है। न्यूज़क्लिक इसे अपने पाठकों के लिए जस का तस प्रस्तुत कर रहा है :-

जब सवालों को हथकड़ियाँ पहनाई जा रही हों, तो जवाब ख़ुद-ब-ख़ुद सड़कों पर मशालें लेकर निकलने लगते हैं।

मोदी जी ने चाहे रोज़गार, शिक्षा, किसान-मज़दूरों आदि से जुड़ी नीतियों के रिपोर्ट कार्ड में ज़ीरो नंबर पाया हो, लेकिन वे कम से कम अपने ख़िलाफ़ बोलने वालों को जेल भिजवाने के मामले में डिस्टिंक्शन के साथ पास हुए हैं। अब बस इतनी उम्मीद है कि तारीख़ पर तारीख़ का खेल न खेलकर स्पीडी ट्रायल होगा ताकि जल्द से जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। जिस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दो बार मुझे निर्दोष बताया है, उसे एक बार फिर मीडिया ट्रायल बना रही सरकार के असली इरादों को समझने की ज़रूरत है।

आज जब सरकार नोटबंदी, जीएसटी आदि का अर्थव्यवस्था पर भयानक असर, बढ़ती बेरोज़गारी, सांप्रदायिक हिंसा, संवैधानिक संस्थाओं पर हमले, राफ़ेल घोटाला जैसे मामलों में पूरी तरह घिर चुकी है तब सवाल करने वालों को घेरने की उसकी कोशिशें फिर से तेज़ हो गई हैं। जब जेएनयू को फ़र्ज़ी वीडियो और ख़बरों के आधार पर घेरा गया तब यहाँ कौन-सी आवाज़ें उठ रही थीं? 2016 में उस समय हम संघर्ष कर रहे थे रोहित वेमुला को न्याय दिलाने के लिए, शिक्षा के बजट में की गई कटौती पर सरकार से जवाब माँगने के लिए, एफ़टीआईआई को सरकार की चापलूसी करने वाले कलाकार की मनमानी से बचाने के लिए, स्कॉलरशिप वापस पाने के लिए, कॉलेज-विश्वविद्यालयों की सीटों पर रिज़र्वेशन की हत्या को रोकने के लिए, किसान-मज़दूरों के शोषण को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने के लिए और तमाम उन बातों के लिए जिनके लिए संघर्ष किए बग़ैर लोकतंत्र ज़िंदा नहीं रह सकता।

जिनकी राजनीति ही असली मुद्दो से ध्यान हटाकर जनता को हिंदू-मुस्लिम के झगड़ों और फ़र्ज़ी राष्ट्रवाद के विवादों को भड़काने पर टिकी हो, वे लोकसभा चुनावों से पहले अब अपनी कोशिशें तेज़ करेंगे ही। अंबानी के बच्चों का बिज़नेस चमकाने का कोई मौका नहीं खोने वाली मोदी सरकार देश भर में ग़रीबों, दलितों, मुसलमानों आदि के बच्चों को फ़र्ज़ी मुकदमों में फँसाने में लगी हुई है। जब 2016 में बेरोज़गारी के बेलगाम होने का सच सामने आया तो सरकार ने आँकड़ों को ही ठिकाने लगा दिया।

kanhaiya kumarfb.jpg

भाजपा को तीन राज्यों के चुनावों में हार का स्वाद चखाने के बाद अब पूरे देश में लोगों की एकजुटता इस जन विरोधी पार्टी के अच्छे दिनों और जनता के बुरे दिनों को ख़त्म करने वाली है। हम लड़ेंगे ताकि संतोषी को भात कहते-कहते मरना नहीं पड़े, किसानों को खेत में आत्महत्या नहीं करनी पड़े, रामचंद्र छत्रपति को साहसी पत्रकारिता करने के कारण धर्म को धंधा बनाने वालों का शिकार नहीं होना पड़े, किसी लड़की को रेप के बाद भाजपा जैसे पार्टी की साज़िशों का सामना नहीं करना पड़े और किसी विद्यार्थी को फ़ीस नहीं चुका पाने के कारण अपनी जान देने पर मजबूर नहीं होना पड़े।

देशद्रोही कौन है? वे जो नफ़रत फैलाकर देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं या वे जो रोहित, अख़लाक़, नजीब आदि को न्याय दिलाने की आवाज़ उठा रहे हैं? वे जो नोटबंदी जैसे फ़ैसले से ग़रीबों की रोटी पर लात मारकर 100 से ज़्यादा लोगों की जान ले चुके हैं या वे जो शिक्षा के बजट में कटौती का विरोध कर रहे हैं? वे जो नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं या वे जो देश में शांति और समानता की बात करते हैं?

सवालों का चाहे कितनी बार हथकड़ियाँ पहनाई जाएँ, जवाब कैद से निकलने का कमाल दिखा ही देते हैं।

लड़ेंगे, जीतेंगे।

 

Kanhaiya Kumar
JNU
JNU Sedition case
Umar khalid
Anirban Bhattacharya
delhi police
JNUSU
BJP
ABVP
patiyala house court
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License