NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में उमड़ा ‘लाल सागर’
सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि, वामपंथ '' बंगाल बचाओ, देश बचाओ '' का आह्वान करते हुए बदलाव की असली लड़ाई लड़ेगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Feb 2019
#peoplesbrigade

रविवार को, कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड हाथ में लाल झंडे लिए लोगों से पटा हुआ था। ऐसा लग रहा था जैसे लाल रंग का कोई समन्दर उमड़ा हो। वाम मोर्चा की अगुआई वाली रैली के लिए दस लाख से अधिक लोग इकट्ठा हुए| रैली में सभी लोगों ने आगामी चुनावों में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और  केंद्र से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने  का संकल्प लिया। सुबह से ही यह मैदान इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन, रवीन्द्र संगीत, सलिल चौधरी, कैफी आज़मी और अन्य प्रगतिशील कलाकारों के गीतों गूंज रहा था।

12.JPG

‘पीपुल्स ब्रिगेड’ जिसका आह्वान वाम मोर्चा ने किया था उसे संबोधित करते हुए, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, '' जनविरोधी नीतियों को बदलने की जरूरत है और अगर हमारे देश को तबाही से बचाना है,तो वैकल्पिक नीतियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।” 

IMG-20190203-WA0063_0.jpg

इसे "दलित-कार्यकर्ताओं, छात्रों और युवाओं की सबसे बड़ी सभा" करार देते हुए सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य और लोकसभा सांसद, मोहम्मद सलीम ने कहा, "इस मार्च को रोकने का कोई भी प्रयास ' लाल सागर'( लाल समंदर) राजनीतिक परिदृश्य में एक सुनामी पैदा करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सांप्रदायिक ब्रिगेड और उनकी गुप्त सहयोगी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और बंगाल में उनकी पार्टी जैसी अलोकतांत्रिक और सांप्रदायिक ताकतों को दूर करेगा।"

दरअसल, लेफ्ट फ्रंट के आह्वान पर “देश बचाने के लिए बीजेपी और बंगाल बचाने के लिए TMC” को बाहर निकालने के लिए लोगों का ये जनसैलाब उमड़ था, जिसने एकजुट होकर जोरदार तरीके से ब्रिगेड का समर्थन किया और नारेबाजी की।

सीपीआई (एम) के राज्य सचिव, सूर्यकांता मिश्रा ने लाखों की संख्या में आए लोगों को "सच्चा नेता" बताया और कहा, आज आए लाख लोगों में से प्रत्येक को अपने क्षेत्र में कम से कम 50 व्यक्तियों तक इस संकल्प को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र से बाहर करने के बाद, बंगाल में टीएमसी द्वारा संचालित सरकार को बाहर करने में सिर्फ कुछ दिन ही लगेंगे, उन्होंने कहा कि यह BJP और TMC के बीच "गुप्त" समझ है, जो दोनों को पार्टियों को "जीवित" बनाए रख रही थी।

IMG-20190203-WA0041 (1).jpg

उन्होंने कहा कि श्रमिकों, किसानों और आम लोगों का संघर्ष केवल अपने फायदे के लिए नहीं है, बल्कि देश भर के लोगों के लिए है।

रैली को संबोधित करते हुए, वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बसु ने क्षेत्र स्तर पर ऐसी सैकड़ों "मिनी ब्रिगेड रैलियों" का आयोजन करने और इस लड़ाई को "विरोधी शिविर" तक ले जाने का आह्वान किया।

माकपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री देबलीना हेम्ब्रम ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया और लोगों को अपनी मातृभाषा, संथालीऔर कभी-कभी बांग्ला में बोलकर उत्साहित किया। उन्होंने देश में आदिवासियों की दुर्दशा पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि वे भोजन, शिक्षा, आवास और नौकरियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केवल उनके प्रसिद्ध नृत्यों की बात कर उनके साथ "प्रदर्शन वस्तुओं" की तरह व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने भीड़ से ऊंचे नारों और लाल सलाम के बीच कहा कि,“हम आदिवासी प्रकृति की गोद में रहते हैं, नृत्य स्वाभाविक रूप से हमारे लिए आता है, हमें उसके लिए प्रेरणा की आवश्यकता नहीं है। हमें अपनी भाषा के लिए शिक्षा, मान्यता और प्रतिष्ठा की आवश्यकता है। हमें स्कूलों, कॉलेजों और आवास की आवश्यकता है” उन्होंने कहा कि यह “वाम मोर्चा” था जिसने हमें सम्मान दिया था। वह सम्मान अबखत्म कर दिया गया है। हमें पैसे से नहीं खरीदा जा सकता है, जो TMC इन सात वर्षों के लिए हमें लूटने के बाद करने की कोशिश कर रही है।”

रैली को देश के सभी प्रमुख वाम दलों के नेताओं ने संबोधित किया।

Capture.JPG

भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी ने कहा कि वामपंथी ताकतों का एक एकीकृत आंदोलन और जमीन पर एक जन आंदोलन आने वाले दिनों में राजनीति के आयाम को बदल देगा। इसका असर आने वाले लोकसभा चुनावों में भी दिखाई देगा ।

क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी की नेता क्षिती गोस्वामी ने कहा कि बंगाल अंधेरे दौर से गुजर रहा है, और यह विशाल रैली राज्य और देश में लोकतांत्रिक विरोधी ताकतों के शासन को समाप्त करने के लिए उनके संघर्ष में लाल झंडे वालों को जगाने का काम करेगी।

भाकपा (माले) के नेता दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि रैली से पता चला है कि वामपंथी नीतियां पश्चिम बंगाल के आम जन से जुड़ीं थी  और बीजेपी और टीएमसी जैसी फासीवादी ताकतें उनका मजाक नहीं उड़ा सकती थीं।

 

फारवर्ड ब्लॉक के नेता देवव्रत बिस्वास ने कहा कि असली लड़ाई नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी जैसी "अत्याचारी ताकतों" को सत्ता से बेदखल करने के लिए है, जिससे पश्चिम बंगाल में लाखो लोगों कि यह शक्तिशाली और विशाल  रैली "मूड परिवर्तन" का संकेत दे रही है।

 

 

Red Sea
mamata banerjee
Oust TMC
Oust BJP
Brigade Rally
Kolkata Rally
CPI(M)
Left Front
People’s Brigade

Related Stories

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर

जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग

केवल आर्थिक अधिकारों की लड़ाई से दलित समुदाय का उत्थान नहीं होगा : रामचंद्र डोम

बढ़ती हिंसा और सीबीआई के हस्तक्षेप के चलते मुश्किल में ममता और तृणमूल कांग्रेस

बलात्कार को लेकर राजनेताओं में संवेदनशीलता कब नज़र आएगी?

हिंदुत्व एजेंडे से उत्पन्न चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है वाम: येचुरी


बाकी खबरें

  • CARTOON
    आज का कार्टून
    प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?
    27 Apr 2022
    मुख्यमंत्रियों संग संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर टैक्स कम करने की बात कही।
  • JAHANGEERPURI
    नाज़मा ख़ान
    जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी
    27 Apr 2022
    अकबरी को देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं था न ही ये विश्वास कि सब ठीक हो जाएगा और न ही ये कि मैं उनको मुआवज़ा दिलाने की हैसियत रखती हूं। मुझे उनकी डबडबाई आँखों से नज़र चुरा कर चले जाना था।
  • बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    27 Apr 2022
    वाहनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से निर्भया सेफ्टी मॉडल तैयार किया गया है। इस ख़ास मॉडल से सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
  • श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    प्रभात पटनायक
    श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    27 Apr 2022
    श्रीलंका के संकट की सारी की सारी व्याख्याओं की समस्या यह है कि उनमें, श्रीलंका के संकट को भड़काने में नवउदारवाद की भूमिका को पूरी तरह से अनदेखा ही कर दिया जाता है।
  • israel
    एम के भद्रकुमार
    अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात
    27 Apr 2022
    रविवार को इज़राइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ जो बाइडेन की फोन पर हुई बातचीत के गहरे मायने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License