NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 67 हज़ार नए मामले, एक दिन में 942 मरीज़ों की मौत
पिछले 24 घंटो में कोरोना के 66,999 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 23,96,637 हो गयी है। इनमे से अभी तक 47,033 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
13 Aug 2020
corona

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 13 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 66,999 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 942 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 56,383 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 23,96,637 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 70.76 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से अभी तक 16,95,982 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 47,033 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6,53,622 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2,68,45,688 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 8,30,391 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 66,999 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 12,712 मामले, आंध्र प्रदेश से 9,597 मामले, कर्नाटक से 7,883 मामले, तमिलनाडु से 5,871 मामले, असम से 4,593 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,475 मामले, बिहार से 3,908 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,936 मामले, तेलंगाना से 1,931 मामले, ओडिशा से 1,876 मामले, राजस्थान से 1,213 मामले, केरल से 1,212 मामले, गुजरात से 1,155 मामले, दिल्ली से 1,113 मामले, पंजाब से 1,020 मामले, मध्य प्रदेश से 870 मामले, हरियाणा से 797 मामले, छत्तीसगढ़ से 569 मामले, झारखंड से 518 मामले, जम्मू और कश्मीर से 482 मामले, पुडुचेरी से 481 मामले, गोवा से 480 मामले, उत्तराखंड से 454 मामले, हिमाचल प्रदेश से 139 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 136 मामले, त्रिपुरा से 121 मामले और अरुणाचल प्रदेश से 103 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही नगालैंड से 87 मामले, चंडीगढ़ से 81 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 43 मामले, मेघालय से भी 43 मामले, लद्दाख से 41 मामले, मणिपुर से भी 41 मामले, सिक्किम से 17 मामले और मिज़ोरम से एक नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 942 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 344 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 119 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 112 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 93 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 54 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में भी 54 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब में 39 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 18 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और तेलंगाना में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, 6-6 मरीज़ की मौत असम और केरल में हुई, 5-5 मरीज़ की मौत छत्तीसगढ़, झारखंड और पुडुचेरी में हुई, 4 मरीज़ों की मौत उत्तराखंड में हुई, 3-3 मरीज़ों की मौत बिहार, गोवा और हरियाणा में हुई और एक मरीज़ की मौत त्रिपुरा में हुई है।

 

corona update 13 august 2020
13 august 2020 corona case
corona case in india

Related Stories


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    देश भर में निकाली गई हनुमान जयंती की शोभायात्रा, रामनवमी जुलूस में झुलसे घरों की किसी को नहीं याद?
    16 Apr 2022
    एक धार्मिक जुलूस से पैदा हुई दहशत और घायल लोगों की चीख़-पुकार अभी फ़िज़ा में मौजूद है कि राजधानी दिल्ली सहित देश भर में एक और त्योहार के जुलूस निकाले गए। और वह भी बाक़ायदा सरकारी आयोजन की तरह। सवाल…
  • पलानीवेल राजन सी
    अपनी ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष करते ईरुला वनवासी, कहा- मरते दम तक लड़ेंगे
    16 Apr 2022
    पिल्लूर में स्थानीय समुदायों की लगभग 24 बस्तियां हैं, जो सामुदायिक वन अधिकारों की मांग कर रही हैं, जैसा कि एफआरए के तहत उन्हें आश्वस्त किया गया था।
  • रूबी सरकार
    बुलडोज़र की राजनीति पर चलता लोकतंत्र, क्या कानून और अदालतों का राज समाप्त हो गया है?
    16 Apr 2022
    जिस तरह एक ख़ास धर्म के ख़िलाफ़ माहौल बनाने के लिए भाजपा की राज्य सरकारें बुलडोज़र को आगे कर रही हैं उससे लोकतंत्र हर रोज़ मरणासन्न स्थिति की ओर जा रहा है। 
  • सत्यम श्रीवास्तव
    कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग
    16 Apr 2022
    देश में मौजूद ज़मीन के हर एक पीस/प्लॉट का एक आधार नंबर दिया जाना जिसे इस बजट भाषण में यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) कहा गया है। इसके लिए बाज़ाब्ता ज़मीन के हर टुकड़े के अक्षांश और देशांत…
  • विजय विनीत
    पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन
    16 Apr 2022
    पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ़्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ आज बलिया में ऐतिहासिक बंदी है। बलिया शहर के अलावा बैरिया, बांसडीह, बेलथरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर समेत ज़िले के सभी छोटे-बड़े बाज़ार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License