NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में 69 हज़ार के करीब नए मामले, कुल मामलों की संख्या 29 लाख के पार
20 अगस्त की सुबह दर्ज किए 24 घंटे के कुल नए रिकार्ड 69,652 मामलों की ही तरह पिछले 24 घंटों में भी कोरोना के 68,898 नए मामले दर्ज किये गए हैं। नए मामलों में भारत दुनिया में लगातार नंबर वन बना हुआ है। इसके अलावा इन 24 घंटों में कोरोना से 983 मरीज़ों की मौत भी हो गई है।

 
न्यूज़क्लिक टीम
21 Aug 2020
india

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार, 21 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 68,898 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 983 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 62,282 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

 देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 29,05,823 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 74.29 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 21,58,946 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 54,849 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6,92,028 हो गयी है।

 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 34 लाख 67 हज़ार 237 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 8,05,985 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

 राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 68,898 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 14,647 मामले, आंध्र प्रदेश से 9,393 मामले, कर्नाटक से 7,385 मामले, तमिलनाडु से 5,986 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,824 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,197 मामले, ओडिशा से 2,898 मामले, बिहार से 2,504 मामले, केरल से 1,968 मामले, तेलंगाना से 1,967 मामले, पंजाब से 1,740 मामले, असम से 1,735 मामले, राजस्थान से 1,330 मामले, दिल्ली से 1,215 मामले, गुजरात से 1,165 मामले, मध्य प्रदेश से 1,142 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,016 मामले, हरियाणा से 996 मामले, जम्मू और कश्मीर से 683 मामले, झारखंड से 663 मामले, पुडुचेरी से 542 मामले, गोवा से 424 मामले, उत्तराखंड से 411 मामले, त्रिपुरा से 256 मामले, मेघालय से 155 मामले, हिमाचल प्रदेश से 127 मामले, चंडीगढ़ से 119 मामले और अरुणाचल प्रदेश से 116 नए मामले सामने आए हैं।

 साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 76 मामले, सिक्किम से 58 मामले, मणिपुर से 49 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 35 मामले, लद्दाख से 29 मामले, नागालैंड से 25 मामले और मिज़ोरम से 22 नए मामले सामने आए हैं।

 राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 983 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में हुई है। महाराष्ट्र में 326 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 116 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 102 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 95-95 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 53 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 36 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही दिल्ली में 22 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 16 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और हरियाणा में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, केरल, झारखंड और उत्तराखंड में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा, तेलंगाना, असम और पुडुचेरी में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 7 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 5 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

corona update in india

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 31,222 नए मामले, 290 मरीज़ों की मौत

कोविड अपडेट : बढ़ता-घटता कोरोना संक्रमण


बाकी खबरें

  • JANAZA
    ज़ाकिर अली त्यागी
    हरदोई: क़ब्रिस्तान को भगवान ट्रस्ट की जमीन बता नहीं दफ़नाने दिया शव, 26 घंटे बाद दूसरी जगह सुपुर्द-ए-खाक़!
    08 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के हरदोई बीजेपी से जुड़े एक शख़्स ने शव को दफ़्न करने से रोक दिया, और क़ब्रिस्तान की ज़मीन पर अपना दावा ठोक दिया, हैरानी की बात यह रही कि कार्रवाई करने की बजाय प्रशासन भी उनकी ताल में…
  • अपने वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड’ की सवर्ण जातियां भाजपा के समर्थन में हैंः सीपीआई नेता समर भंडारी
    एजाज़ अशरफ़
    अपने वर्चस्व को बनाए रखने के उद्देश्य से ‘उत्तराखंड’ की सवर्ण जातियां भाजपा के समर्थन में हैंः सीपीआई नेता समर भंडारी
    08 Jan 2022
    यह समझना महत्वपूर्ण होगा कि आखिर क्यों रक्षा कर्मी हिंदुत्व के समर्थन में हैं और पर्यावरण का मुद्दा इस पहाड़ी राज्य के लिए चुनावी मुद्दा नहीं है।
  • ECI
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    5 राज्यों में चुनाव तारीख़ों की घोषणा, यूपी में 7 चरणों में चुनाव, 10 मार्च को मतगणना
    08 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में और मणिपुर में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ 15 जनवरी तक रैली,…
  • रवि कौशल
    राजस्थान: REET अभ्यर्थियों को जयपुर में किया गया गिरफ़्तार, बड़े पैमाने पर हुए विरोध के बाद छोड़ा
    08 Jan 2022
    दरअसल यह लोग राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के तहत अगले चरण में पदों को बढ़वाने के लिए 70 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। इनकी मांग है कि सीटों की संख्या को बढ़ाकर 50,000 किया जाए।
  • सोनिया यादव
    यूपी: देश के सबसे बड़े राज्य के ‘स्मार्ट युवा’ सड़कों पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
    08 Jan 2022
    एक ओर रैलियों में बीजेपी की योगी सरकार अपनी उपलब्धियां गिनवा रही है तो वहीं दूसरी ओर चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तर प्रदेश के युवाओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License