NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
लैटिन अमेरिका
कोस्टा रिका बना समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला सेंट्रल अमेरिकन देश
ये क़ानून देश में वामपंथी और प्रगतिशील आंदोलनों द्वारा शुरू किए गए एक दशक लंबे संघर्ष का परिणाम है।

पीपल्स डिस्पैच
27 May 2020
cos

कोस्टा रिका पहला केंद्रीय अमेरिकी देश बन गया है जिसने 26 मई को समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दिया।

अगस्त 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने संसद से 'देश के फैमिली कोड' में संशोधन करने के लिए कहा था जो 26 मई 2020 तक समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगाता है। संशोधन न होने पर समलैंगिक विवाह स्वतः क़ानूनी होगा। कोस्टा रिका की संसद ने इस क़ानून में संशोधन करने के लिए वोट नहीं किया और न ही इसने लेजिस्लेटिव एसेंबली के पादरी एडुआर्डो क्रूक्सशंक के अध्यक्ष सहित अपने कुछ रूढ़िवादी सदस्यों के अनुरोध को अदालत से इसमें देरी करने की अनुमति दी।

राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो ने ट्वीट किया “कोस्टा रिका आधिकारिक रूप से समान विवाह को मान्यता देता है। आज हम स्वतंत्रता, समानता और लोकतांत्रिक संस्थानों का जश्न मनाते हैं। सहानुभूति और प्यार वह कम्पास हो सकता है जो हमें आगे बढ़ने और एक ऐसे देश का निर्माण करने की अनुमति देता है जहां सभी लोग फिट हों।”

उन्होंने इस क्षेत्र के देशों को समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए कहते हुए 2018 में इंटर-अमेरिकन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स द्वारा जारी किए गए आदेशों पर कार्रवाई करने का वादा किया था।

समलैंगिक विवाह को वैध बनाना देश में वामपंथी और प्रगतिशील आंदोलनों की एक बड़ी जीत है जो पिछले एक दशक से समानता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस दिन के लिए एक बड़ा उत्सव होना था जो COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए सामाजिक दूरी के मानदंडों के कारण रद्द कर दिया गया। हालांकि, ये उत्सव सरकारी टेलीविजन और सोशल मीडिया पर मनाया गया।

इसे क़ानून बनने के बाद एक समलैंगिक जोड़े 24 वर्षीय डारिता अराया अर्गिडास और 29 वर्षीय एलेक्जेंड्रा क्विरोस कैस्टिलियो का विवाह हो गया। उनका विवाह को सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।

साउथ और सेंट्रल अमेरिकन क्षेत्र में अर्जेंटीना, ब्राजील, इक्वाडोर और मैक्सिको कुछ ऐसे देश हैं जिन्होंने समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी है।

costa rica
same sex marriage
communist movement
communist idealogy

Related Stories

मैक्सिको के युकाटन प्रांत ने समलैंगिक विवाह को वैध किया

मैक्सिको के प्रांत बाजा कैलिफ़ोर्निया और सिनालोआ ने समान-लिंग विवाह को वैध किया  

कोस्टा रिकाः आईएमएफ़ से सरकार के क़रार के ख़िलाफ़ सामाजिक संगठन और ट्रेड यूनियन की आंदोलन की तैयारी


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License