NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
कोयला क्षेत्र में एफडीआईः लाखों श्रमिक करेंगे हड़ताल
विदेशी कंपनियों के इस क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने के मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।
सुबोध वर्मा
23 Sep 2019
coal strike

मंगलवार 24 सितंबर 2019 को भारत के 82 खनन क्षेत्रों में फैले लगभग 600 खनन केन्द्रो में पूरी तरह से शांति रहेगी क्योंकि अनुमानित पांच लाख कर्मचारी सरकार के हालिया फैसले के विरोध में हड़ताल करेंगे। जिसमे सरकार ने कोयला क्षेत्र में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति ( एफडीआई) दी है।

सीटू से संबंधित अखिल भारतीय कोयला खनन श्रमिक यूनियन के महासचिव डीडी रामानंदन ने झारखंड के रामगढ़ ज़िले के भुरकुंडा खदान से फोन पर न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा, “हर जगह कोयला खनन श्रमिकों में काफी गुस्सा और असंतोष है और वे 24 तारीख को देश के सभी कोयला क्षेत्रों में हड़ताल करने के लिए दृढ़ हैं”। हड़ताल का आह्वान छह ट्रेड यूनियनों ने दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) इसमें शामिल नहीं हो रही है।

वे कहते है “हम पिछले दो हफ्तों में सभी प्रमुख खनन केंद्रों में गए हैं और हजारों श्रमिकों से बात की है; ये हड़ताल के लिए समर्थन अभूतपूर्व है। यह देश के राष्ट्रीय संसाधनों की रक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक हड़ताल होगी जिसे सरकार विदेशी कंपनियों को बेचना चाहती है"।

एक ऐतिहासिक विडंबना है: लगभग सौ साल पहले, ब्रिटिश शासन के तहत, 1920 में इंडियन कोलियरी वर्कर्स एसोसिएशन नामक कोयला श्रमिकों का पहला ट्रेड यूनियन का गठन किया गया था और 1921 में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का दूसरा सम्मेलन आयोजित किया गया था झरिया कोयला बेल्ट में 50,000 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया। उन्होंने 'स्वराज' (स्व शासन) का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। अब एक सदी बाद कोयला श्रमिक फिर से विदेशी / निजी शोषण के खिलाफ भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

यूनियनों द्वारा हड़ताल की सूचना दिए जाने के बाद भी, सरकार ने और एक अधिसूचना जारी की है , जिसमें ऑटोमैटिक रास्ते से कोयले के खनन और बिक्री के लिए 100% एफडीआई की अनुमति मिलती है, जिसमें कोल वाशरी, क्रशिंग, कोल हैंडलिंग और चुंबकीय और गैर चुंबकीय को अलग करने जैसे अन्य संबद्ध प्रसंस्करण की प्रकियाएं संचालन शामिल हैं। हड़ताल से कुछ दिन पहले 19 सितंबर को केंद्रीय कोयला मंत्री और मंत्रालय में सचिवों ने यूनियनों से अपनी मांगों को लेकर चर्चा के लिए आने का अनुरोध किया था। लेकिन सभी यूनियनों ने यह कहते हुए अनुरोध ठुकरा दिया कि सरकार के साथ इस तरह की बैठकों से कुछ नहीं होगा।

विदेशी पूंजी और निजीकरण को रोकें

28 अगस्त को मोदी सरकार की घोषणा के बाद कोयला मज़दूरों की इस हड़ताल को पांच प्रमुख ट्रेड यूनियनों द्वारा आह्वान किया गया था। वर्तमान में, कोयला खनन का अधिकांश कार्य कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा किया जाता है और इसकी सहायक कंपनियां एक अन्य सार्वजनिक उपक्रम, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाता है।

भारत में कोयला खनन का राष्ट्रीयकरण 1973 में किया गया था। मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से इस क्षेत्र का निजीकरण करने की कोशिश कर रही है। इसने कोल माइन्स (विशेष) प्रावधान अधिनियम, 2015 को लागू किया, जिससे निजी खिलाड़ी अपने प्रशासित मूल्य पर कोयले का उत्पादन और बिक्री कर सकें। इसने सरकार के लगभग 35% शेयरों का विनिवेश करके CIL में सार्वजनिक हिस्सेदारी को कमजोर किया। कोयला मजदूरों ने अतीत में इन कदमों के ख़िलाफ़ लगातार लड़ाई लड़ी है।

हालांकि, मोदी सरकार ने विदेशी नियंत्रण के लिए कोयला, बैंकिंग, मीडिया, खुदरा व्यापार आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों को खोलने के लिए देश में अधिक से अधिक विदेशी पूंजी को आमंत्रित करने की एक लापरवाह नीति अपनाई है। बिना वाजिब तर्क के कोयले के मामले में निर्णय लिया गया है क्योंकि CIL और SCCL बेहद सफल उद्यम हैं।

 2018-19 में , CIL ने 606.89 MT कोयले का उत्पादन किया, जबकि SCCL ने लगभग 64.4 MT उत्पादन किया, जिससे कुल कोयला उत्पादन 92% है। पिछले एक दशक में, इन सार्वजनिक उपक्रमों ने केंद्र सरकार को लाभांश और भंडार के रूप में लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया है, इसके अलावा विभिन्न करों और रॉयल्टी के अलावा पिछले साल ही .44,000 करोड़ की राशि दी है । इनमें लगभग 5.5 लाख कर्मचारी काम करते हैं। वास्तव में, CIL को दुनिया की शीर्ष 10 कोयला खनन कंपनियों में गिना जाता है।

इस रिकॉर्ड के बावजूद, मोदी सरकार CIL को इसलिए बेचना चाहती है कि उत्पादन और प्रौद्योगिकी के विस्तार के लिए नए निवेश की जरूरत है।

रामनंदन कहते हैं, '' यही निवेश हमारी सरकार क्यों नहीं कर सकती? ''

“और उस नुकसान का क्या जो सरकार को नुकसान होगा जब विदेशी स्वामित्व वाले खनिक सरकार को लाभांश नहीं देंगे? वास्तव में, यहां तक कि कर राजस्व में गिरावट आएगी क्योंकि ये विदेशी दिग्गज बहुत कम कर दरों पर काम करने के लिए जाने जाते हैं।”

नौकरी की सुरक्षा

नौकरी के बड़े नुकसान भी होंगे, क्योंकि यह सर्वविदित है कि विदेशी खनन कंपनियां श्रम बल में कटौती करने के लिए या तो मौजूदा नियमित श्रमिकों की जगह कम वेतन और बहुत कम सामाजिक सुरक्षा लाभ के साथ अनुबंधित और अस्थाई श्रमिकों का सहारा लेती हैं।

उदारीकरण के बाद, CIL कार्यकर्ताओं ने पिछले दशकों में इस तरह की नीतियों के प्रभावों को देखा है। 1990 के दशक की शुरुआत में, लगभग 7.5 लाख कर्मचारी थे जो वर्तमान में लगभग 5.5 लाख हो गए हैं। इनमें से लगभग 2.8 लाख श्रमिकों को रोज़गार का डर है। वे या तो संविदात्मक कार्य या फिर अस्थाई काम करते हैं।

तकनीकी रूप से, नियमित कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के वेतन में बहुत अंतर नहीं है, लेकिन, रामनंदन के अनुसार, बाद में ठेकेदारों के गलत नीतियों के कारण कर्मचारियों का वेतन कम हो जाता है। इनमें चेक के माध्यम से अनिवार्य वेतन का भुगतान करना और फिर चेक वापस लेना और कम राशि नकद में वितरित किया जाना, या कार्यकर्ता द्वारा पूरे महीने काम करने के बावजूद केवल 15 दिन का काम दर्ज करना आदि शामिल हैं।

यह इन कारणों के लिए है कि हड़ताल पर जा रहे श्रमिकों की मांगों में से एक है सभी प्रकार के सभी श्रमिकों का नियमितीकरण और संविदात्मक कार्यों का अंत है।

श्रमिकों की एक और मांग यह है कि इसकी सभी आठ सहायक कंपनियों को मूल कंपनी (CIL) के साथ मिला दिया जाए। इसका कारण यह है कि श्रमिकों को डर है कि प्रत्येक सहायक कंपनी का अलग-अलग निजीकरण किया जाएगा। वास्तव में, श्रमिक यह तर्क दे रहे हैं कि विलय से सरकार के लिए अधिक पैसा और अधिक राजस्व पैदा होगा।

विरोध की लहर

जहां 24 सितंबर को विभिन्न यूनियनों और श्रमिकों के यूनियनों ने हड़ताल का समर्थन किया है, वहीं देश में इस साल जून में दूसरी बार मोदी सरकार के सत्ता में आने के कुछ महीनों के भीतर विरोध की लहर देखी जा रही है। रक्षा कर्मचारियों, दूरसंचार कर्मचारियों, रेलवे कर्मचारियों (कॉरपोरेटाइजेशन के खिलाफ), बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों, इस्पात श्रमिकों और स्कीम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई है। वास्तव में, कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच वर्तमान में आने वाले महीनों में पीएसयू के थोक विनिवेश की मोदी सरकार की नीतियों, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, निजीकरण, आर्थिक नुकसान के कारण नौकरी के नुकसान के विरोध में ट्रेड युनियनों कई दिनों की आम हड़ताल की योजनाओं को अंतिम रूप दे रहा है।

श्रम कानूनों में लगातर बदलाव करने के सरकार के निर्णयों के बाद से ही मज़दूरों में नारज़गी है. सरकार ने जो नए सुधार बताए है वो आवश्यकता और लागत-आधारित न्यूनतम वेतन के सिद्धांतों को खत्म कर रहा है और इसके साथ ही आठ घंटे के काम के अधिकार को भी कमज़ोर करता है।

कोयला मज़दूरों की ये हड़ताल अन्य कर्मचारी और श्रमिक द्वारा विरोध प्रदर्शन के इस व्यापक दायरे में एक अन्य कदम है जो आने वाले महीनों में श्रमिकों के अंदोलन को और अधिक ताक़त देगा।

Coal Miners
FDI in strategic coal sector
Coal Miners’ Strike
All India Coal Workers’ Federation
Coal India Ltd
Narendra Modi Government
Privatisation Drive by BJP government
Code on Wages 2019
BJP

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 15,786 नए मामले, 231 मरीज़ों की मौत
    22 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 43 हज़ार 236 हो गयी है।
  • coal energy
    नीलाबंरन ए
    नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली ख़रीद पर निर्भर तमिलनाडु ने कोयले की कमी का किया मुक़ाबला 
    22 Oct 2021
    तमिलनाडु राज्य की थर्मल पावर स्टेशनों पर निर्भरता कम है, लेकिन निजी विक्रेताओं से महंगी बिजली ख़रीदने के कारण टैंजेडको 1.07 लाख करोड़ रुपये के क़र्ज़ में धस गई है।
  • Ashfaqulla Khan
    हर्षवर्धन
    विशेष: अशफ़ाक़उल्ला को याद करना उनके विचारों को भी याद करना है
    22 Oct 2021
    आज शहीद क्रांतिकारी अशफ़ाक़ का 121 जन्मदिन है। आइये, इस मौके पर हम उनकी वैचारिकी की थोड़ी चर्चा करते हैं। 
  • Adam Gondvi
    न्यूज़क्लिक टीम
    अदम गोंडवी : “धरती की सतह पर” खड़े होकर “समय से मुठभेड़” करने वाला शायर
    22 Oct 2021
    जनता के शायर अदम गोंडवी (22 अक्टूबर, 1947-18 दिसंबर, 2011) के जन्मदिन पर न्यूज़क्लिक विशेष। यह वीडियो पैकेज 2018 में तैयार किया गया था, जो आज भी प्रासंगिक है। क्योंकि आज अदम की ही तरह पुरज़ोर आवाज़…
  • ग्लोरिया ला रीवा
    आँखों देखी रिपोर्ट : क्यूबा के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ किया
    21 Oct 2021
    ग्लोरिया ला रीवा क्यूबा में थीं। वहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से क्यूबा के प्रभावी टीकाकरण कार्यक्रम और डेल्टा वेरिएंट से निपटने के तरीकों पर बात की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License